CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sehore Fire Accident : रात में कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, बिजली विभाग की डीपी को बताया कारण

Sehore Fire Accident : रात में कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, बिजली विभाग की डीपी को बताया कारण

By Newsdesk Admin
08/11/2025
Share
Sehore Fire Accident
Sehore Fire Accident

सीजी भास्कर, 8 नवंबर। मध्य प्रदेश के सिहोर नगर के मुख्य बाजार गांधी रोड स्थित सराय के पास चंद्रशेखर आजाद मार्ग पर शुक्रवार की देर रात एक कपड़े (Sehore Fire Accident) की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Contents
  • देर रात उठीं लपटें, मौके पर मची अफरातफरी
  • दुकानदार ने बिजली विभाग की डीपी को बताया जिम्मेदार
  • नुकसान का किया जा रहा आंकलन

देर रात उठीं लपटें, मौके पर मची अफरातफरी

जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब 3 बजे की है। क्षेत्रवासियों ने दुकान से धुआं और लपटें उठती देखी तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लोग अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गए, वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आग आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

दुकानदार ने बिजली विभाग की डीपी को बताया जिम्मेदार

दुकानदार नूर मंसूरी ने बताया कि दुकान के ठीक पास बिजली विभाग की डीपी (Distribution Point) लगी हुई है। उन्होंने कई बार अधिकारियों को यह बात बताई थी कि यह इलाका बेहद व्यस्त है और यहां ज्वलनशील वस्तुओं की दुकानें हैं, इसलिए डीपी को यहां न लगाया जाए। लेकिन, अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। नूर मंसूरी ने आरोप लगाया कि इसी डीपी से शॉर्ट सर्किट होकर आग लगी, जिससे पूरी दुकान राख हो गई। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्युत डीपी की तकनीकी जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

नुकसान का किया जा रहा आंकलन

घटना स्थल सीहोर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में से एक है। देर रात लगी (Sehore Fire Accident) आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक लपटें और धुआं नजर आ रहा था। पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने आगजनी के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

MP: जगन्नाथ यात्रा के दौरान शाही मस्जिद पर फेंकी चप्पल, मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश, थाने के बाहर प्रदर्शन
Car Blast Conspiracy : 32 कारों से देश को दहलाने की थी साजिश, दिल्ली धमाके में बड़ा खुलासा
महिला को “डायन” बता तांत्रिक ने गर्म भाला से दागा शरीर, सिर मुंडवा मुंह पर पोती कालिख, पेड़ से बांधा, लोग देखते रहे तमाशा, कोई कुछ नहीं बोला….पुलिस को लगी खबर, तफ्तीश जारी
CBSE का बड़ा बदलाव: अब 10वीं-12वीं की आंसर-शीट की होगी डिजिटल जांच, 28 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट शुरू!
महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान, जानें- किन लोगों को मिलेगा लाभ?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Bastar Fighters Recruitment
Dantewada Bastar Fighters Recruitment : दंतेवाड़ा में बस्तर फाइटर्स के 128 पदों पर भर्ती, 2 नवंबर से आवेदन शुरू

Dantewada Bastar Fighters Recruitment : अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस…

Israel PM Direct Election Law : इजराइल में अरब पार्टियों को सत्ता से दूर रखने की तैयारी, PM चुनाव के नियम बदलने पर विचार

Israel PM Direct Election Law : अभी यह…

Omar Abdullah Second Marriag
Omar Abdullah Second Marriag : उमर अब्दुल्ला ने की दूसरी शादी, पत्रकार निधि राजदान को बनाया जीवनसाथी

Omar Abdullah Second Marriag :उमर अब्दुल्ला ने 2011…

Cyclone Arnab Crop Damage
Cyclone Arnab Crop Damage : चक्रवात से फसलों को नुकसान, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

Cyclone Arnab Crop Damage : सर्वे रिपोर्ट तय…

High Tension Wire Accident
High Tension Wire Accident : भिलाई में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, लोडिंग के दौरान हादसा

High Tension Wire Accident  : कंपनी मैनेजर जय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?