CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ में सनसनी: बेटे ने मां की हत्या कर शव जंगल में फेंका, जमीन विवाद बना वजह

रायगढ़ में सनसनी: बेटे ने मां की हत्या कर शव जंगल में फेंका, जमीन विवाद बना वजह

By Newsdesk Admin 24/04/2026
Share

सीजी भास्कर 24 अप्रैल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण ने अपनी बड़ी मां की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव को बाइक में ले जाकर जंगल में फेंक दिया। चार दिन बाद सड़ी-गली लाश मिलने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

लापता होने की शिकायत से खुला मामला
जानकारी के अनुसार, बुधवार को ग्राम बेहरामार निवासी लोकनाथ राठिया ने थाना छाल में अपनी मां केवला बाई राठिया (70) के 4-5 दिनों से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने जमीन विवाद को लेकर अपने चचेरे भाई आशन राठिया (36) पर संदेह जताया। इसी दौरान पुलिस को बेहरामार-जामपाली पगडंडी मार्ग के पास जंगल में शव मिलने और दुर्गंध आने की सूचना मिली।

जंगल में मिला सड़ा-गला शव
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां झाड़ियों के बीच गड्ढे में एक महिला का सड़ा-गला शव मिला, जिसकी पहचान केवला बाई राठिया के रूप में हुई।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह
जांच के दौरान परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि जमीन के बंटवारे और बिक्री को लेकर आशन राठिया और केवला बाई के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 18 अप्रैल को केवला बाई महुआ बीनने गई थीं, तभी विवाद के दौरान आरोपी ने उन पर लात-घूसों और मुक्कों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

सबूत छिपाने के लिए जंगल में फेंका शव
हत्या के बाद आरोपी ने मामले को छिपाने के लिए शव को मोटरसाइकिल में लादकर जंगल के झुरमुट में फेंक दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर आशन राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और जमीन से जुड़े दस्तावेज जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की सख्त चेतावनी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जमीन या पारिवारिक विवाद में कानून हाथ में लेना समाधान नहीं है। ऐसे जघन्य अपराधों पर रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि विवादों का समाधान कानून और संवाद के माध्यम से करें, न कि हिंसा के जरिए।

You Might Also Like

भ्रष्टाचार के आरोप में आरक्षक निलंबित, लोगों ने बनाया था वीडियो

यात्रियों के लिए खुशखबरी, वलसाड-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन; खुर्सीपार फाटक बंद

जांजगीर-चांपा में आधी रात खौफनाक हमला: कांग्रेस नेता के घर घुसकर फायरिंग, एक बेटे की मौत, दूसरा गंभीर

हुगली नदी में PM मोदी का फोटोशूट: नाविकों से की मुलाकात, तस्वीरें कीं साझा

अवैध खनन पर सख्ती: राजनांदगांव में JCB और हाइवा जब्त, डेढ़ लाख ईंटें बरामद

Newsdesk Admin 24/04/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

भ्रष्टाचार के आरोप में आरक्षक निलंबित, लोगों ने बनाया था वीडियो

सीजी भास्कर 24 अप्रैल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस…

यात्रियों के लिए खुशखबरी, वलसाड-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन; खुर्सीपार फाटक बंद

सीजी भास्कर 24 अप्रैल गर्मी की छुट्टियों में…

जांजगीर-चांपा में आधी रात खौफनाक हमला: कांग्रेस नेता के घर घुसकर फायरिंग, एक बेटे की मौत, दूसरा गंभीर

सीजी भास्कर 24 अप्रैल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…

हुगली नदी में PM मोदी का फोटोशूट: नाविकों से की मुलाकात, तस्वीरें कीं साझा

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल | कोलकाता। पश्चिम बंगाल…

OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.5: AI रेस में बड़ा धमाका, कम इनपुट में करेगा मल्टी-स्टेप काम

सीजी भास्कर 24 अप्रैल दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

भ्रष्टाचार के आरोप में आरक्षक निलंबित, लोगों ने बनाया था वीडियो

24/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

यात्रियों के लिए खुशखबरी, वलसाड-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन; खुर्सीपार फाटक बंद

24/04/2026
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में आधी रात खौफनाक हमला: कांग्रेस नेता के घर घुसकर फायरिंग, एक बेटे की मौत, दूसरा गंभीर

24/04/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

हुगली नदी में PM मोदी का फोटोशूट: नाविकों से की मुलाकात, तस्वीरें कीं साझा

24/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?