CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, फेमस यूट्यूबर कपल की संदिग्ध हालत में मौत से सनसनी, 2 दिन पहले अपलोड किया था आखिरी वीडियो

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, फेमस यूट्यूबर कपल की संदिग्ध हालत में मौत से सनसनी, 2 दिन पहले अपलोड किया था आखिरी वीडियो

By Newsdesk Admin 28/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर। फेमस यूट्यूब कपल के शव संदिग्ध हालत में उनके ही घर के कमरे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। आपको बता दें कि पति फांसी पर लटका हुआ पाया गया जबकि पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा था। शुरुआती जांच के अनुसार उनकी मौतें दो दिन पहले हुई होगी।

आपको बता दें कि केरल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर कपल की संदिग्ध हालत में मौत से सनसनी फैल गई है, दोनों पति-पत्नी थे। दोनों के शव रविवार को केरल के परसाला शहर में उनके घर पर पाए गए। मृतकों की पहचान सेल्वराज (45 वर्ष) और उसकी पत्नी प्रिया (40 वर्ष) के रूप में हुई है। ‘Sellu Family’ नाम से उनका यूट्यूब चैनल है। यह घटना तब सामने आई जब घर के आसपास के लोगों को शव की बदबू आने लगी और कपल के गायब होने का शक हुआ तो लोगों ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने दोनों शव बरामद किए। परसाला पुलिस के अनुसार सेल्वराज को फांसी पर लटका हुआ पाया गया जबकि उनकी पत्नी प्रिया का शव बिस्तर पर पड़ा था।

सेल्वराज एक कंस्ट्रक्शन मजदूर के रूप में काम करता था और अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी पत्नी के साथ वीडियो पोस्ट करता था। दोनों के यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर 18000 से अधिक सब्सक्राइबर हैं और दोनों ने अभी तक 1400 से अधिक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। दो दिन पहले उन्होंने अपना आखिरी वीडियो अपलोड किया, जिसमें एक गमगीन करने वाला गाना शामिल था। इस वीडियो में मृत्यु को दर्शाया गया था। साथ ही इसमें कपल की तस्वीरें भी थीं। वीडियो के साउंडट्रैक विदा परायुकायनेन जन्मम में मृत्यु की ओर अंतिम यात्रा का जिक्र किया गया है। उनका बेटा सेतु एर्नाकुलम में एक होम नर्स के रूप में काम करता है।

पड़ोसियों ने बताया कि दंपत्ति सरल स्वभाव के थे और गांव वालों से उनका मिलना-जुलना बहुत कम था। एक पड़ोसी ने बताया कि मैंने प्रिया की मां और उनके बच्चों को छोड़कर शायद ही कभी किसी को देखा हो। प्रिया की बेटी की शादी पिछले साल हुई थी। हमें शादी में आमंत्रित किया गया था लेकिन तब भी हमने मुश्किल से ही बातचीत की।

पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद इस घटना की सच्चाई सामने आएगी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

You Might Also Like

Road Rage Threat Case Raipur: सड़क विवाद से निकली धमकी की कहानी, शोएब ढेबर पर दर्ज हुई FIR

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

SDRF Rescue Operation : गहराई का अंदाजा पड़ा भारी, एनीकेट में नहाने उतरे दो मासूमों की डूबने से मौत

Raipur Car Fire : अचानक धधकी कार, सेकेंडों में बदला मंजर, कूदकर बचाई गई सवारों की जान

Newsdesk Admin 28/10/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Public Transport Crisis Raipur: राजधानी की रफ्तार थमी, बसों की कमी से बढ़ा ट्रैफिक दबाव

Public Transport Crisis Raipur Reality : राजधानी रायपुर…

Chhattisgarh Train Cancellation
Chhattisgarh Train Cancellation : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 7 गाड़ियां बीच रास्ते में होंगी समाप्त – यात्रा से पहले जरूर पढ़ें

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने…

CG Viral Video
CG Viral Video : वर्दी पर दाग, सड़क पर नशे में पड़ा आरक्षक; पुलिस अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। “परित्राणाय साधुनाम्” का संदेश…

Chhattisgarh Real Estate News
Chhattisgarh Real Estate News : भूमि गाइडलाइन में रियायत से रियल एस्टेट को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री साय से वेलफेयर एसोसिएशन की मुलाकात

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

AI Bike Theft Control Raipur: राजधानी में बाइक चोरों पर डिजिटल शिकंजा

AI Bike Theft Control Raipur Initiative : राजधानी…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Rage Threat Case Raipur: सड़क विवाद से निकली धमकी की कहानी, शोएब ढेबर पर दर्ज हुई FIR

09/02/2026
Bike Petrol Tank Blast
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

09/02/2026
Sukma Tribal Drama
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

09/02/2026
SDRF Rescue Operation
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

SDRF Rescue Operation : गहराई का अंदाजा पड़ा भारी, एनीकेट में नहाने उतरे दो मासूमों की डूबने से मौत

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?