CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लखनऊ में सनसनीखेज वारदात… भाई से जिस युवती की बढ़ रही थी नजदीकियां, युवक ने उसे घर में घुसकर मारी गोली

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात… भाई से जिस युवती की बढ़ रही थी नजदीकियां, युवक ने उसे घर में घुसकर मारी गोली

By Newsdesk Admin 10/04/2025
Share

सीजी भास्कर 10 अप्रैल उत्तर प्रदेश में लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा इलाके में देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई. यहां पड़ोसी युवक सतीश यादव ने 24 साल की एक युवती को उसके घर में घुसकर गोली मार दी. युवती को गंभीर हालत में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.पुलिस के अनुसार, रात लगभग साढ़े दस बजे सतीश यादव युवती के घर पहुंचा. दरवाजा युवती की मां ने खोला, जिसके बाद सतीश ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी.

यह देखकर युवती भी बाहर आ गई और सतीश को गाली देने से मना किया. इसी दौरान सतीश ने आपा खो दिया और अपने पास रखे असलहे से युवती के पेट में गोली मार दी. गोली लगते ही युवती जमीन पर गिर पड़ी और खून से लथपथ हो गई. गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया. आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी सतीश यादव हथियार लहराता हुआ मौके से फरार हो चुका था.इस पूरे मामले में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब घटना के बाद सतीश यादव का भाई संदीप यादव, जिसे लेकर सतीश नाराज था, खुद युवती को युवती भाई के साथ मिलकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने में मददगार बना.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती और संदीप यादव के बीच कुछ समय से नजदीकियां बढ़ रही थीं. यही बात सतीश को नागवार गुजर रही थी और वह इन संबंधों का विरोध कर रहा था.घटना की जानकारी मिलते ही पारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि सतीश यादव की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी गई है, लेकिन वह अभी तक फरार है. पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है.अब तक युवती के परिजनों ने कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी है. तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सतीश यादव का भाई संदीप यादव पहले से ही विवादित व्यक्ति रहा है. उसके खिलाफ पहले जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है.

You Might Also Like

Raipur Murder News : युवक को मुरूम खदान में जिंदा दफनाया, गर्लफ्रेंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Janjgir Champa Double Murder : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला साहू दंपती का कातिल, मुखौटा पहनकर दी थी दबिश

GPM Crime News : बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिवार में पसरा मातम

Iran Israel Conflict 2026 : ईरान ने दी 8 रणनीतिक पुलों को उड़ाने की धमकी; इजराइल-अमेरिका के हमले का बदला लेने की तैयारी

Property Tax Collection 2026 : प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में फिसला नगर निगम, ₹475 करोड़ के लक्ष्य से ₹120 करोड़ पीछे, समय-सीमा बढ़ने से करदाताओं ने मोड़ा मुंह

Newsdesk Admin 10/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Cyber Fraud : स्कॉटलैंड की महिला बनकर 3 करोड़ की ठगी, बैंककर्मी दोस्त गिरफ्तार

Bilaspur Cyber Fraud : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

Raipur Murder News : युवक को मुरूम खदान में जिंदा दफनाया, गर्लफ्रेंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Murder News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

IPL 2026 Toss Update : पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स पहले करेगी बल्लेबाजी

सीजी भास्कर 3 अप्रैल IPL 2026 Toss Update…

Janjgir Champa Double Murder : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला साहू दंपती का कातिल, मुखौटा पहनकर दी थी दबिश

Janjgir Champa Double Murder : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा…

Awarapan 2 Release Date : सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से टकराएगी इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, स्वतंत्रता दिवस पर होगा धमाका

सीजी भास्कर 3 अप्रैल Awarapan 2 Release Date…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Murder News : युवक को मुरूम खदान में जिंदा दफनाया, गर्लफ्रेंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

04/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Janjgir Champa Double Murder : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला साहू दंपती का कातिल, मुखौटा पहनकर दी थी दबिश

03/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

GPM Crime News : बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिवार में पसरा मातम

03/04/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Israel Conflict 2026 : ईरान ने दी 8 रणनीतिक पुलों को उड़ाने की धमकी; इजराइल-अमेरिका के हमले का बदला लेने की तैयारी

03/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?