सीजी भास्कर, 9 मार्च |
मेहगांव थाना अंतर्गत जीसकपुरा गांव में एक मार्च की रात एक युवक की गोली मारकर और पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को गोहद चाैराहे के कनीपुरा मोड़ से पकड़ा है। आरोपितों से 12 बोर की बंदूक और पांच कारतूस जब्त किए हैं।
- मध्य प्रदेश के ग्राम जीसकपुरा में एक मार्च की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय रविंद्र नरवरिया की गोली मारकर और पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। फरियादी देवेंद्र नरवरिया ने पुलिस को बताया कि हमले में आठ लोगों ने उनके भाई की जान ली।
- शनिवार रात पुलिस ने कनीपुरा मोड़ से दो मुख्य आरोपियों, अशोक नरवरिया और जितेंद्र नरवरिया को हथियारों सहित गिरफ्तार किया।
ये है पूरा मामला
- देवेंद्र (50) ने बताया कि वह अपने भाई रविंद्र और भतीजे गिर्राज के साथ खेतों पर गाय देखने जा रहे थे। रविंद्र उनसे 40-50 मीटर आगे था। जैसे ही वह गांव के बटेश्वरी जाटव के घर के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद सात-आठ लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
- हमलावरों में अशोक नरवरिया (315 बोर बंदूक), सुरेश नरवरिया, जितेंद्र नरवरिया, रामेंद्र नरवरिया (12 बोर बंदूक), सूर्यभान नरवरिया, योगेश नरवरिया, उमा और चमेली शामिल थे। अशोक ने रविंद्र के सीने में गोली मारी, जबकि रामेंद्र ने सिर में गोली दागी और पत्थरों से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने कार्रवाई
- टीआई शक्तिसिंह यादव को शनिवार रात 10 बजे सूचना मिली कि हत्यारे कनीपुरा मोड़ पर हैं। टीम के साथ पहुंचने पर दो संदिग्ध दिखे। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अशोक और जितेंद्र नरवरिया बताए। अशोक के पास 12 बोर बंदूक और पांच कारतूस बरामद हुए। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।
- अन्य आरोपियों की तलाश जारी
- पुलिस ने बताया कि बाकी छह आरोपी अभी फरार हैं। घटना के पीछे पुरानी रंजिश संभावित कारण मानी जा रही है। एसआइ विवेक शर्मा और फोर्स के साथ मिलकर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।