CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुल्हन ने दूल्हे को जैसे ही पहनाई वरमाला, तभी नीला ड्रम लिए स्टेज पर चढ़ गए दोस्त, फिर जो हुआ…

दुल्हन ने दूल्हे को जैसे ही पहनाई वरमाला, तभी नीला ड्रम लिए स्टेज पर चढ़ गए दोस्त, फिर जो हुआ…

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शादी समारोह के दौरान दूल्हे के दोस्त स्टेज पर चढ़े. उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे देख वहां मौजूद तमाम लोग चौंक गए. यह गिफ्ट कुछ और नहीं, बल्कि नीला ड्रम था. जब से मेरठ का सौरभ हत्याकांड सामने आया है, तभी से नीले ड्रम को लेकर कई मीम्स बनने लगे हैं. क्योंकि सौरभ की हत्या कर उसकी पत्नी ने लाश को काटकर नीले ड्रम में डाल दिया था. मीम्स के बाद अब शादी तक में भी लोग दूल्हा-दुल्हन को नीला गिफ्ट करते दिखे तो यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

बेशक दोस्तों ने इसे मजाक के तौर पर गिफ्ट किया. लेकिन कई यूजर इस पर आपत्ति जता रहे हैं. उनका कहना है कि ये सौरभ हत्याकांड का एक तरह से मजाक बनाया जा रहा है. वहीं कई यूजर्स इस गिफ्ट को लेकर चटकारे भी ले रहे हैं.

दरअसल, राठ कोतवाली क्षेत्र के दादा गार्डन में हाल ही में हुई एक शादी में दूल्हे को उसके दोस्तों ने स्टेज पर नीला ड्रम गिफ्ट कर सबको चौंका दिया. सोशल मीडिया पर कई यूजर ने लिखा- सौरभ हत्याकांड जैसी घटनाएं भुलाए नहीं जातीं और उससे जुड़े प्रतीकों से मजाक करना पीड़ितों के प्रति संवेदनहीनता दिखाता है. वहीं, कुछ युवाओं का मानना है कि यह सिर्फ एक मजाक है और इसका मतलब किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था. हमीरपुर की यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि सोशल मीडिया और वायरल ट्रेंड के चक्कर में कहीं हम अपनी संवेदनाओं को तो नहीं खोते जा रहे?

सौरभ हत्याकांड क्या था?

मेरठ निवासी सौरभ नामक युवक की हत्या करके उसकी लाश के टुकड़ो को नीले प्लास्टिक ड्रम में बंद कर के रखा गया था. दरअसल, यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि सौरभ की पत्नी मुस्कान ने ही अपनी प्रेमी साहिल के साथ मिलकर की थी. फिर शव के टुकड़े कर उसे ड्रम में डालकर उसके ऊपर सीमेंट का घोल डाला गया था, ताकि बॉडी की पहचान छुपाई जा सके . हालांकि, आरोपी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोनों जेल में हैं, लेकिन नीले ड्रम का खौफ आज भी कायम है.

बड़ी खबर : नगर पालिका इंजीनियर रमेश वर्मा रिश्वत लेते ट्रेप, बिना अनुमति मकान बनाने की NOC के लिए मांगे थे रूपये, रीडर नायब तहसीलदार को भी लोकायुक्त ने दबोचा
QR Code Ransom Case : ट्यूशन पढ़ने निकली छात्रा का अपहरण, क्यूआर कोड भेज मांगी फिरौती
PAK पर एक्शन से पहले हाई लेवल मीटिंग! नेवी चीफ के बाद अब वायु सेना प्रमुख ने की PM मोदी से मुलाकात
BJP मुख्यालय में अब ड्यूटी पर तैनात होंगे मंत्री, क्या होगी जिम्मेदारी?
ये मेरी प्रेमिका, किसी और से नहीं होने दूंगी शादी’, अलीगढ़ में लड़की ने सहेली की इंगेजमेंट में काटा बवाल, कहानी सुन होने वाले दूल्हे ने लिया ये फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?