CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘डायन हैं ये…’ भीड़ ने घर पर किया हमला, महिलाएं भागीं, बाप-बेटे को पोल से बांधकर पीटा, एक की मौत

‘डायन हैं ये…’ भीड़ ने घर पर किया हमला, महिलाएं भागीं, बाप-बेटे को पोल से बांधकर पीटा, एक की मौत

By Newsdesk Admin 05/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मार्च। झारखंड की उप राजधानी कहे जाने वाले दुमका में डायन के आरोप में भीड़ ने के घर में हमला कर दिया. घर की महिलाए किसी तरह बचकर भाग गईं. भीड़ ने घर में मौजूद बुजुर्ग पिता और उसके बेटे को पकड़ लिया. उन्हें बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा. पिटाई से बेटे की मौत हो गई वहीं, पिता गंभीर रूप से घायल है. इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Contents
महिलाओं पर लगाया डायन होने का आरोपघर पर किया हमलाबेटे की मौत, पिता गंभीर

घटना दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मालभंडारों पंचायत के पकड़िया गांव की है. घटना के मुताबिक, गांववालों ने यहां के रहने वाले पूर्व सैनिक बथन राणा की पत्नी चुड़की पर जादू टोना करने और डायन-बिसाही होने का आरोप लगाया. इसी बीच गांव के लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया. इस दौरान किसी प्रकार घर में मौजूद चुड़की और उसकी बहू तो भीड़ से बचकर भाग गईं. जबकि, घर में मौजूद लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग बथन राणा और उनके बेटे नरेश राणा को भीड़ ने पकड़ लिया.

महिलाओं पर लगाया डायन होने का आरोप

घर की महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाकर भीड़ ने दोनों बाप-बेटे को घर की समीप के ही बिजली के पोल से बांधा फिर उसकी बेरहमी से लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से इस कदर पिटाई किया कि दोनों अधमरा हो गए. इस घटना में बेटे नरेश राणा ने दम तोड़ दिया. जबकि, पिता बथन राणा को गंभीर हालत में दुमका जिला के ही फूलों जानू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घर पर किया हमला

मृतक के परिजनों के मुताबिक, गांव के रहने वाले गुलाब मड़ैया के पिता डबु मड़ैया की तबीयत काफी दिनों से खराब थी. वह लगातार बीमार चल रहे थे. इसी बीच उनके परिजनों के द्वारा यह आरोप लगाया जाना लगा कि चुडकी डायन है और उसी ने काला जादू किया है, जिसकी वजह से उसके पिता की तबीयत सही नहीं हो रही है. इसी आरोप में लगभग सात की संख्या में मौजूद आरोपियों ने जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थे, उन लोगों के द्वारा पूरी घटना को अंजाम दिया गया है. आरोपियों में गुलाब मड़ैया, डबु मड़ैया, बबलू मड़ैया, चुन्नीलाल मड़ैया सहित अन्य लोग शामिल हैं. इस मामले में दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है.

बेटे की मौत, पिता गंभीर

मृतक के परिजनों के मुताबिक, पहले भी डायन-बिसाही की घटना को लेकर दोनों परिवार के बीच विवाद हो चुका था. वर्ष 2024 में आरोपियों के द्वारा परिवार के लोगो के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था. इसे लेकर पीड़ित परिवार के द्वारा मुफस्सिल थाना में शिकायत किया गया था. हालांकि, उस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और सुलह कर दिया था. आरोपियों ने अपनी गलती को स्वीकार किया था और आगे से मारपीट नहीं करने की बात कही थी.

You Might Also Like

Child Abuse In Lucknow : 5 साल के बच्चे की मौत से सनसनी, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप

Domestic LPG Misuse Kondagaon: होटल-ढाबों में घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल, छापेमारी में 29 सिलेंडर जब्त

Gas Cylinder Raid : होटल-रेस्टोरेंट पर छापा, घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 7 सिलेंडर जब्त

Rajgarh Dharm Parivartan Case : निजाम ने ‘सोनू’ बनकर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; मतांतरण के दबाव के आरोप में गिरफ्तार

NDPS Court Verdict Raipur: गांजा तस्करी पर अदालत का सख्त फैसला, दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा; नशीली टैबलेट बेचने वाले युवक को 3 साल की कैद

Newsdesk Admin 05/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DEd Candidates Protest Raipur: 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा घेराव को निकले अभ्यर्थी, रास्ते में पुलिस ने रोका

DEd Candidates Protest Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

IPO Rules Relaxation India: बड़ी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग आसान, सरकार ने बदले पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियम

IPO Rules Relaxation India : भारत सरकार ने…

Child Abuse In Lucknow : 5 साल के बच्चे की मौत से सनसनी, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप

सीजी भास्कर, 14 मार्च। लखनऊ के चौक इलाके…

Bride Refused Marriage : जयमाल में खुला राज, दूल्हे की कटी अंगुली देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, बिना दुल्हन लौटी बरात

सीजी भास्कर, 14 मार्च। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़…

Bihar Wedding Inciden : नशे में लड़खड़ाया दूल्हा, दुल्हन ने रोक दी वरमाला, मंच पर पहुंचने से पहले बिगड़ी दूल्हे की हालत

सीजी भास्कर, 14 मार्च। बिहार के बांका जिले…

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनिया

Child Abuse In Lucknow : 5 साल के बच्चे की मौत से सनसनी, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप

14/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Domestic LPG Misuse Kondagaon: होटल-ढाबों में घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल, छापेमारी में 29 सिलेंडर जब्त

14/03/2026
Gas Cylinder Raid
अपराधछत्तीसगढ़

Gas Cylinder Raid : होटल-रेस्टोरेंट पर छापा, घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 7 सिलेंडर जब्त

13/03/2026
Rajgarh Dharm Parivartan Case
अपराधदेश-दुनिया

Rajgarh Dharm Parivartan Case : निजाम ने ‘सोनू’ बनकर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; मतांतरण के दबाव के आरोप में गिरफ्तार

13/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?