CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sheikh Hasina Verdict : बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को 21 साल की सजा

Sheikh Hasina Verdict : बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को 21 साल की सजा

By Newsdesk Admin
27/11/2025
Share
Sheikh Hasina Verdict
Sheikh Hasina Verdict

सीजी भास्कर, 27 नवंबर। बांग्लादेश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina Verdict) को ढाका की एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 21 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद जोय और बेटी समीना वाजेद पुतुल को भी पांच-पांच साल की सजा सुनाई। ये मामला सरकारी आवासीय परियोजना में प्लॉट आवंटन के दौरान हुई बड़े पैमाने की गड़बड़ियों से जुड़ा है ।

ढाका स्पेशल जज कोर्ट–5 के जज मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने फैसला सुनाते हुए कहा कि शेख हसीना (Sheikh Hasina Verdict) ने नियमों को दरकिनार करते हुए बिना आवेदन प्लॉट आवंटित कराया। कोर्ट ने भ्रष्टाचार के तीनों मामलों में 78 वर्षीय हसीना को सात–सात साल की सजा सुनाई, जो मिलकर 21 साल होती है। इसी केस में जुड़े 20 अन्य आरोपियों को भी सजा दी गई है ।

शेख हसीना अदालत में पेश नहीं हुई थीं, जिसके बाद अदालत ने यह फैसला अनुपस्थित रहने की स्थिति में सुनाया। भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने जनवरी में छह मुकदमे दायर किए थे और 10 मार्च को चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसी बीच, शेख हसीना को आईसीटी–बीडी की विशेष अदालत ने देशद्रोह से जुड़े एक अन्य मामले में फांसी की सजा भी सुनाई थी, जिसके 10 दिन बाद यह नया फैसला आया है।

खबरों के मुताबिक, शेख हसीना पर चल रहे तीन और मामलों में फैसला एक दिसंबर को आ सकता है, जिनमें उन्हें और भी कड़ी सजा सुनाई जा सकती है। बांग्लादेश की राजनीति में यह फैसला एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है, खासकर उस समय जब देश में सत्ता परिवर्तन के बाद लगातार कार्रवाईयां हो रही हैं।

UKSSSC Recruitment 2026: न्यायालयों में 398 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 6 जुलाई तक करें आवेदन
Messi Event Mismanagement West Bengal: मेसी इवेंट की अव्यवस्था पर असम सीएम का तीखा वार, बंगाल सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग
1 लाख की भीड़… सोनू निगम के साथ लाइव कॉन्सर्ट में हुआ बड़ा ‘हादसा’, लोगों ने फेंके पत्थर
CJI SuryaKant : जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें CJI, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ
Israel Prize : ट्रंप को मिलेगा इस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान,पीएम ने किया ऐलान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SIR Voter List : छत्तीसगढ़ में 19 लाख छूटे वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा विशेष अभियान
SIR Voter List : छत्तीसगढ़ में 19 लाख छूटे वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा विशेष अभियान

सीजी भास्कर, 7 अक्टूबर : एसआईआर के दौरान…

SCST Entrepreneurs
SCST Entrepreneurs :  एससीएसटी युवाओं के लिए 1000 करोड़ फंड की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर में एससीएसटी इंटरप्रेन्योर्स चेंबर ऑफ कॉमर्स ने…

Oriental Insurance Blacklisted : बीमा दावा चार साल लंबित रखने पर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Oriental Insurance Blacklisted : बीमा दावा चार साल लंबित रखने पर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे (Oriental Insurance Blacklisted)…

Wage Payment
Wage Payment :  पांच साल से मजदूरी का इंतजार, सुकमा के ग्रामीण कलेक्टर के पास पहुंचे

सुकमा के बोड़को गांव के ग्रामीण पिछले पांच…

Raipur Fraud
Raipur Fraud :  गृहमंत्री का पीए बनकर 25 लाख की ठगी, नौकरी और ट्रांसफर के नाम पर 15 लोग फंसे

रायपुर में सरकारी नौकरी और ट्रांसफर कराने का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?