CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शेख हसीना की बढ़ी मुश्किलें! बांग्लादेश की इस अदालत ने जारी किया एक और गिरफ्तारी वारंट

शेख हसीना की बढ़ी मुश्किलें! बांग्लादेश की इस अदालत ने जारी किया एक और गिरफ्तारी वारंट

By Newsdesk Admin 10/04/2025
Share

बांग्लादेश , 10 अप्रैल 2025 :

बांग्लादेश की एक अदालत ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी बेटी साइमा वाजिद पुतुल और 17 अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में गुरुवार (10 अप्रैल, 2025) को नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया. इन पर धोखाधड़ी के जरिये आवासीय भूखंड हासिल करने का आरोप है.

ढाका मेट्रोपॉलिटन के वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश जाकिर हुसैन गालिब ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) द्वारा दाखिल आरोपपत्र को स्वीकार कर लिया. चूंकि, आरोपी फरार हैं, इसलिए अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया.

एसीसी के आरोपपत्र पर जारी हुआ वारंट

एसीसी की ओर से पेश वकील मीर अहमद सलाम ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मेट्रोपोलिटन वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश जाकिर हुसैन गालिब ने मामले में एसीसी के आरोपपत्र को स्वीकार करते हुए वारंट जारी किया.’’

12 जनवरी, 2025 को दर्ज हुआ था मुकदमा

उन्होंने कहा कि न्यायाधीश ने एसीसी को राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में पर्बाचल क्षेत्र में राज्य द्वारा संचालित ‘राजधानी उन्यन कार्त्रीपक्खा’ (आरएजेयूके) द्वारा पट्टे पर दी गई भूमि से जुड़े आरोप की सुनवाई के लिए चार मई को अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है. एसीसी ने अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना तथा अन्य सह-आरोपियों, जिनमें अधिकतर सरकारी अधिकारी थे, के विरुद्ध 12 जनवरी, 2025 को मुकदमा दायर किया था.

क्या है ये पूरा मामला?

आरोपपत्र के अनुसार, ‘‘दुर्भावनापूर्ण इरादे से’’ पुतुल ने अपनी मां एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री हसीना को भूखंड हासिल करने के लिए प्रभावित किया था. पुतुल एक नवंबर, 2023 से नयी दिल्ली स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्रीय निदेशक के रूप में कार्यरत हैं.

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद शेख हसीना अपने देश से भागकर भारत आ गई थीं. तब से वे भारत में ही हैं. हालांकि, शेख हसीना की ओर से दुनियाभर के कई देशों में शरण दिए जाने को लेकर अर्जियां लगाई गई हैं. ब्रिटेन समेत कई देशों की ओर से उन्हें शरण देने से इनकार भी किया जा चुका है.

You Might Also Like

‘ट्रंप को पता चला तो डांटेंगे!’ इटावा में कथावाचक की पिटाई पर अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

ड्रग्स केस में मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं: पंजाब के पूर्व मंत्री 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, 540 करोड़ के लेनदेन का आरोप!

जाति पूछकर एंट्री, फिर पुलिस से भिड़े: इटावा में यादव समाज का उग्र प्रदर्शन, हाईवे पर मचा बवाल

नहीं रहे छत्तीसगढ़ हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे

विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर 7 करोड़ की स्वीकृति, नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक बनेगी रेल लाईन के पैरेलल रोड

Newsdesk Admin 10/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Agniveer Bharti 2025 Agniveer Bharti 2025 : अब इस तारीख तक अग्निवीर भर्ती में कर सकते है आवेदन, यहां करें अप्लाई…
Next Article दांत नहीं खतरनाक हथियार… आखिर बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा?

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीति

‘ट्रंप को पता चला तो डांटेंगे!’ इटावा में कथावाचक की पिटाई पर अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

26/06/2025
अपराधदेश-दुनिया

ड्रग्स केस में मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं: पंजाब के पूर्व मंत्री 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, 540 करोड़ के लेनदेन का आरोप!

26/06/2025
देश-दुनिया

जाति पूछकर एंट्री, फिर पुलिस से भिड़े: इटावा में यादव समाज का उग्र प्रदर्शन, हाईवे पर मचा बवाल

26/06/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्यशिक्षासांस्कृतिक

नहीं रहे छत्तीसगढ़ हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे

26/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?