CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘शिवसेना-एनसीपी को तोड़ सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान…’, संजय राउत ने किसे बता दिया ‘डरपोक’

‘शिवसेना-एनसीपी को तोड़ सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान…’, संजय राउत ने किसे बता दिया ‘डरपोक’

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

13 मई 2025 :

India-Pakistan Ceasefire: शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ‘वे दुश्मन को घुटने पर लाने की बात करते हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो किया है, वो भारत की संप्रभुता के लिए बेइजज्त करने वाली बात है. ट्रेड की बात ट्रंप से करेंगे और पीओके की बात पाकिस्तान से करेंगे.’

न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए संजय राउत ने आगे कहा, “इस देश को ट्रंप चला रहा है, ये साबित हो गया. कहां गई आपकी देशभक्ति. वाशिंगटन से ट्रंप ने दुनिया को ये बात क्यों बताई कि उन्होंने वार रुकवाई. कल आपके संबोधन में इस बात का कोई जिक्र नहीं है. पीएम मोदी के दोस्त ट्रंप ने उनका नाम तक नहीं लिया.”

व्यापार देश से बड़ा नहीं है- संजय राउत

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, “यही ट्रंप को पीएम मोदी दुल्हा बनाकर अहमदाबाद लाए थे, उसने आज भारत की बेइजज्ती की है. कहां गया आपका 56 इंच का सीना. हमारा सवाल ये है ट्रंप से क्या सौदा होगा. व्यापार देश से बड़ा नहीं है. देश बड़ा होता है, आपने ऑपरेशन सिंदूर किया, उस सिंदूर की ताकत के आगे व्यापार नहीं आता है. व्यापार के लिए सिर्फ अमेरिका नहीं है.” शिवसेना-यूबीटी नेता ने कहा कि ट्रंप विश्व के अंडरवर्ल्ड के डॉन हैं और ये छोटे-मोटे गुंडों को कंट्रोल करते हैं.

आईटी सेल वालों को दी चेतावनी

इस दौरान बीजेपी की तिरंग रैली पर उन्होंने कहा कि उनकी रैली निकालने की हैसियत नहींं है, आपको तिरंगा छूने का अधिकार नहीं है. आपको तो अमेरिका का झंडा लेकर निकलना चाहिए. आईटी सेल वालों को कहिए चुप रहने के लिए नहीं तो ये लोग रास्ते में पीट जाएंगे.

शरद पवार सरकार के समर्थन में खड़े हैं- संजय राउत

वहीं शरद पवार और अजित पवार के एकसाथ आने की अटकलों पर संजय राउत ने कहा कि उनकी नाराजगी है तो खुलकर बोलना चाहिए और वो सरकार के समर्थन में खड़े हैं, हम नहीं खड़े हैं, हमें मालूम नहीं सरकार की नियत क्या है, पीएम मोदी की नियत क्या है, अमित शाह की नियत क्या है? ये हमको तोड़ सकते हैं. शिवसेना, एनसीपी और आप को तोड़ सकते हैं, ये पाकिस्तान को नहीं तोड़ सकते, ये डरपोक लोग हैं.

इसके अलावा एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के नेता उदय सामंत की राज ठाकरे से मीटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि बैठक हो गई है, वह खिचड़ी खाकर चले गए, अब दूसरी खिचड़ी खाने कहां गए हैं, वह मुझे पता नहीं, इसलिए इसे खिचड़ी बोलते हैं.

अगर जानबूझकर निशाना बनाया तो…’ नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
India US Tariff Strategy: वित्त मंत्री का बड़ा बयान, ‘भारत मूकदर्शक नहीं रह सकता… प्लान तैयार है’
AAP Bihar Candidate List: बिहार चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 11 उम्मीदवार मैदान में
India AI Users : भारत में सबसे ज्यादा यूज होने वाले ये 5 एआई टूल: नंबर-1 का आंकड़ा चौंका देगा
Gautam Gambhir Coach Controversy : कोच गौतम के बयान से बीसीसीआई गंभीर, हेड कोच पद से हो जाएगी छुट्टी…!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?