CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जबलपुर में बिना मालिक और नौकर के चल रही दुकान:लोग खरीदारी करके पैसे रख जाते हैं; बच्चों की शिक्षा-इलाज में होंगे खर्च

जबलपुर में बिना मालिक और नौकर के चल रही दुकान:लोग खरीदारी करके पैसे रख जाते हैं; बच्चों की शिक्षा-इलाज में होंगे खर्च

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

जबलपुर , 17 मार्च 2025 :

10 मार्च 2025 को विजय पांडे ने घर के बाहर एक शाॅप खोली है। नाम श्री लड्डू गोपाल रखा है। इसकी खासियत यह है कि यहां लड्‌डुओं के डिब्बे रखे हुए हैं। जिनमें 250 ग्राम, 500 ग्राम के अलग-अलग पैकेट हैं। सभी पर रेट लिखा है। यहां भगवान लड्डू गोपाल की प्रतिमा भी है।

पेमेंट के लिए तीन ऑप्शन दिए गए हैं। ग्राहक चाहे तो क्यूआर कोड से ऑनलाइन पैसे दे सकता है। नकद वालों के लिए एक बॉक्स है। पास में खुले पैसे भी रख दिए जाते हैं, जिससे किसी को दिक्कत न हो। तीसरा ऑप्शन बाद में देने का है यानी पैसे नहीं हो तो भी वह लड्‌डू ले जा सकता है और बाद में अपनी सुविधा अनुसार पैसे दे सकता है।

ऐसे हुई लड्डू गोपाल शाॅप की शुरुआत

लड्‌डू गोपाल शॉप खोलने के पीछे की वजह खुद विजय पांडे ने बताई। कहा- दिसंबर 2024 में एक व्यक्ति मेरे घर पहुंचा। बताया कि उसके 5 साल के बेटे का जन्मदिन है। बेटे को लड्डू बहुत पसंद है। कुछ दिन पहले उसने एक मंदिर में आपके यहां का लड्डू खाया था। वह आज फिर जिद करने लगा कि उसे वही लड्डू चाहिए, जो मंदिर में मिला था। प्रसाद के डिब्बे पर आपका पता लिखा था। उसे ही तलाश करते यहां तक पहुंचा हूं।

पांडे ने बताया- वह पेशे से सुरक्षा गार्ड था। उसने कहा कि मेरे पास आज पैसे नहीं है। मुझे 200 रुपए के लड्डू चाहिए। मैं जल्द ही पैसे दे दूंगा। बच्चे के जन्मदिन की बात सुनकर मैंने एक किलो लड्डू उस शख्स को दे दिए और कहा कि जब कभी पैसे हों, तब दे जाना।

उन्होंने बताया- जिस व्यक्ति को मैंने लड्डू दिए थे, उसने लड्डू गोपाल की कसम खाकर कहा था कि वह जल्द ही पैसे दे देगा। कुछ दिन बाद उसने पैसे लौटा भी दिए। तब मेरे मन में ख्याल आया कि एक ऐसी शाॅप खोली जाए, जो कि भगवान पर आश्रित रहे, सबकुछ उन्हीं के भरोसे हो।

मैंने पत्नी और बच्चों से इस विषय में बात की, सभी को आइडिया पसंद आया। इसके बाद भगवान श्री लड्डू गोपाल की शाॅप खोल दी गई।

24 घंटे खुली रहती है दुकान

विजय पांडे ने बताया कि उस आदमी की मजबूरी देखकर मन में यह विचार आया कि यदि मेरी जगह इस दुकान पर भगवान लड्डू गोपाल बैठे होते तो यह आदमी इतना संकोच नहीं करता। इसी विचार के साथ यह दुकान खोली गई। यह 24 घंटे खुली रहती है

ग्राहक खुद करता है हिसाब-किताब

दुकान पर लड्डू लेने आने वाले व्यक्ति को किसी से कुछ भी पूछने की जरूरत नहीं है। वह अपने हिसाब से लड्डू ले सकता है। वजन को लेकर अगर किसी भी प्रकार की शंका है तो उसके लिए तराजू भी रखा हुआ है। हालांकि, अभी तक किसी भी व्यक्ति ने उसका उपयोग नहीं किया है।

दुकान में लड्डू गोपाल की मूर्ति के पास ही पैसा डालने के लिए एक डिब्बा भी रखा है। ग्राहक खुद अपना हिसाब करके डिब्बे में पैसे डाल देता है। बची हुई रकम पास में रखे खुले पैसे से ले लेता है। जिसके पास पैसा नहीं है, वह भी यहां से मिठाई ले जा सकता है। यह उसकी श्रद्धा पर निर्भर करता है कि उसे पैसे कब देने हैं।

विजय पांडे ने कहामुझे पूरा भरोसा है कि लोग लड्डू गोपाल से धोखा नहीं करेंगे। सबकुछ ठीक चलेगा। अगर किसी के पास पैसे नहीं हैं तो भी वह मिठाई ले जा सकता है। किसी को पैसे के लिए बाध्य नहीं किया जाता है।

जीवन में पहली बार देखी ऐसी शाॅप

दुकान पहुंचे ग्वारी घाट निवासी अशोक तिवारी ने बताया- एक रील वायरल हो रही है। जिसमें बताया गया है कि जबलपुर में एक ऐसी लड्डू की शाॅप है, जिसे भगवान चला रहे हैं। यहां पर कोई मालिक या कर्मचारी नहीं है। हिसाब-किताब सबकुछ लड्डू गोपाल के ही हवाले है। मैंने अपने जीवन में पहली बार ऐसी शाॅप देखी है।

भगवान लड्डू गोपाल का बैंक में खाता भी

विजय पांडे ने बताया- श्री लड्डू गोपाल शाॅप खुले हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। बावजूद इसके लोगों की भीड़ बढ़ रही है। 10 से 16 मार्च के बीच लड्‌डू प्रसाद की प्रतिदिन बिक्री 17 किलो से अधिक की रही है। हमने भगवान लड्डू गोपाल के नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खुलवाया है।

लड्डू बनाने का खर्च अलग करने के बाद जितना भी पैसा बचेगा, वह उस बैंक खाते में जमा किया जाएगा। हर माह पैसे का हिसाब-किताब भगवान लड्डू गोपाल के सामने ही होगा। यह पूरा पैसा उन बच्चों के इलाज और शिक्षा में खर्च किया जाएगा, जो सक्षम नहीं हैं। बच्चे भगवान लड्डू गोपाल का रूप हैं, इसलिए उनका पैसा उन्हें ही समर्पित किया जाएगा।

कई शहरों से फ्रेंचाइजी की डिमांड

विजय पांडे बताते हैं कि कम समय में ही भगवान लड्डू गोपाल के प्रसाद की डिमांड बढ़ गई है। देशभर से कई जगह से कॉल आ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या हमें श्री लड्डू गोपाल शाॅप की फ्रेंजाइजी मिल जाएगी? हालांकि, मैंने अभी इस तरह का कुछ सोचा नहीं है।

IGL और Teleperformance ने छत्तीसगढ़ में निवेश करने में दिखाई रूचि 🟠 नए उद्योग स्थापित करने राज्य सरकार से हर संभव सहयोग 🟢 स्किल अपग्रेडेशन के लिए कंपनियां करें काम – विष्णु देव साय
Chhattisgarh Waqf Board Notice: रायपुर की पुरानी बस्ती में वक्फ बोर्ड द्वारा तीन हिंदू परिवारों को भेजे गए eviction नोटिस
19 महीने से अधूरी कैबिनेट: दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, कैबिनेट विस्तार और संगठन में बड़ा बदलाव संभव
Raipur Monitor Lizard Seizure: गांजा तस्करी की डिक्की से निकली ‘गोह’, नकदी और 15 केस वाला आरोपी गिरफ्तार
Raigarh Diesel Tanker Accident : डीजल टैंकर और कार की टक्कर, टैंकर पलटते ही डीजल लेने जुटे लोग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Free Wedding Dress Scheme : शादी में अब दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन का लहंगा मिलेगा मुफ्त! विधायक रिकेश सेन ने शुरू की नई योजना, जानें किसे मिलेगा लाभ
Free Wedding Dress Scheme : शादी में अब दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन का लहंगा मिलेगा मुफ्त! विधायक रिकेश सेन ने शुरू की नई योजना, जानें किसे मिलेगा लाभ

अब शादी में दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन…

Solar Rooftop Scheme : अब हजारों का बिजली बिल हो रहा शून्य! छत्तीसगढ़ के 1.12 लाख घरों में लगे सोलर पैनल, जानें कितनी मिली सब्सिडी
Solar Rooftop Scheme : अब हजारों का बिजली बिल हो रहा शून्य! छत्तीसगढ़ के 1.12 लाख घरों में लगे सोलर पैनल, जानें कितनी मिली सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya…

Chhattisgarh Paddy Procurement : राशन दुकानों में अटके 7 लाख बारदाने, किसानों की तौल पर पड़ सकता है असर
Chhattisgarh Paddy Procurement : राशन दुकानों में अटके 7 लाख बारदाने, किसानों की तौल पर पड़ सकता है असर

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Chhattisgarh Paddy Procurement) आज…

Janjatiya Gaurav Diwas 2026 : सीएम साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- 55 साल सत्ता में रहकर भी जनजातीय समाज को वोट बैंक बनाकर रखा
Janjatiya Gaurav Diwas 2026 : सीएम साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- 55 साल सत्ता में रहकर भी जनजातीय समाज को वोट बैंक बनाकर रखा

 छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Diwas…

CGPSC New Rules : सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट! संशोधित और अनुपूरक चयन सूची अब सिर्फ 3 महीने रहेगी मान्य, जानें नया नियम
CGPSC New Rules : सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट! संशोधित और अनुपूरक चयन सूची अब सिर्फ 3 महीने रहेगी मान्य, जानें नया नियम

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने भर्ती प्रक्रिया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?