CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Singer Death Case : जुबीन गर्ग की मौत में मैनेजर और महोत्सव आयोजक गिरफ्तार

Singer Death Case : जुबीन गर्ग की मौत में मैनेजर और महोत्सव आयोजक गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 01/10/2025
Share
Singer Death Case
Singer Death Case

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में मौत (Singer Death Case) के मामले में उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को गुरुग्राम से और नार्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत को नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है। विशेष पुलिस महानिदेशक (सीआइडी) मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर बुधवार सुबह दिल्ली से गुवाहाटी लाया गया। मौत की जांच के लिए असम सरकार द्वारा गठित 10 सदस्यीय एसआइटी का नेतृत्व गुप्ता ही कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों को कामरूप के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उनके खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से (Singer Death Case) लुकआउट नोटिस जारी कर उन्हें छह अक्टूबर तक सीआइडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। नोटिस के आधार पर आव्रजन अधिकारियों ने सिंगापुर से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचते ही महंत को हिरासत में ले लिया और असम पुलिस को सौंप दिया।

जुबीन के मैनेजर के बारे में मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमने दिल्ली और राजस्थान में उसकी लोकेशन ट्रैक की। मंगलवार रात हमने उसे दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास ट्रैक किया और गिरफ्तार कर लिया। हमने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और जुबीन का भी मोबाइल बरामद कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ (Singer Death Case) भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को समुद्र में डूबने से जुबीन की सिंगापुर में हुई मौत की जांच कानून के अनुसार की जाएगी। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद दोनों को कामरूप मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास पर ले जाया गया क्योंकि दुर्गा पूजा उत्सव के कारण अदालतें बंद थीं। 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद दोनों को हथकड़ी लगाकर सीआइडी कार्यालय ले जाया गया। पुलिस सूत्रों ने (Singer Death Case) दोनों की हथकड़ी लगी और सीआइडी कार्यालय में सलाखों के पीछे की तस्वीरें भी साझा की हैं।

पत्नी बोली, जानने का इंतजार है कि सिंगापुर में वास्तव में क्या हुआ था

ज़ुबीन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग दिवंगत गायक के तेरहवें दिन के अनुष्ठान के लिए जोरहाट में हैं। उन्होंने कहा कि वह संतुष्ट हैं कि दोनों को असम लाया गया है क्योंकि ‘हम सभी यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि (Singer Death Case) सिंगापुर में जुबीन के अंतिम क्षणों में उनके साथ वास्तव में क्या हुआ था।’ एएनआइ के अनुसार, जुबीन की बहन पाल्मे बोरठाकुर ने कहा कि इस गिरफ्तारी के बाद मुझे थोड़ी राहत महसूस हो रही है क्योंकि पुलिस और सरकार सही तरीके से काम कर रही है। हम पूरा सहयोग कर रहे हैं और न्याय मिलेगा।

You Might Also Like

Gas Cylinder Raid : होटल-रेस्टोरेंट पर छापा, घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 7 सिलेंडर जब्त

Jaat 2 Director: सनी देओल की ‘जाट 2’ के लिए नए डायरेक्टर की एंट्री? एक्शन फ्रेंचाइजी को मिल सकता है नया अंदाज

Lara Dutta Dubai Return: युद्ध के तनाव के बीच बेटी संग दुबई में फंसीं अभिनेत्री, सुरक्षित भारत लौटकर सुनाई पूरी कहानी

Rajgarh Dharm Parivartan Case : निजाम ने ‘सोनू’ बनकर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; मतांतरण के दबाव के आरोप में गिरफ्तार

South Actor Death : 27 साल की उम्र में मलयालम एक्टर हरि मुरली का निधन, घर में मिला शव, इंडस्ट्री में शोक

Newsdesk Admin 01/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

Healthcare development in Bhilai Sector-9 Hospital

CM Electricity Bill Relief Scheme: पेंड्रा में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ की शुरुआत, बकाया उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

CM Electricity Bill Relief Scheme : छत्तीसगढ़ के…

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

Raipur Child Labour Rescue : राजधानी Raipur के…

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown : छत्तीसगढ़ में अवैध…

Baramati incident
Mangli Bai Rawate Death: पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, कहा— समाज ने खोया प्रेरणादायी व्यक्तित्व

सीजी भास्कर 13 मार्च Mangli Bai Rawate Death…

You Might Also Like

Gas Cylinder Raid
अपराधछत्तीसगढ़

Gas Cylinder Raid : होटल-रेस्टोरेंट पर छापा, घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 7 सिलेंडर जब्त

13/03/2026
मनोरंजन

Jaat 2 Director: सनी देओल की ‘जाट 2’ के लिए नए डायरेक्टर की एंट्री? एक्शन फ्रेंचाइजी को मिल सकता है नया अंदाज

13/03/2026
मनोरंजन

Lara Dutta Dubai Return: युद्ध के तनाव के बीच बेटी संग दुबई में फंसीं अभिनेत्री, सुरक्षित भारत लौटकर सुनाई पूरी कहानी

13/03/2026
Rajgarh Dharm Parivartan Case
अपराधदेश-दुनिया

Rajgarh Dharm Parivartan Case : निजाम ने ‘सोनू’ बनकर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; मतांतरण के दबाव के आरोप में गिरफ्तार

13/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?