CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Singhitarai Plant Accident : सिंघीतराई प्लांट हादसा, मंत्री लखन देवांगन ने घायलों का जाना हाल, बेहतर इलाज के निर्देश

Singhitarai Plant Accident : सिंघीतराई प्लांट हादसा, मंत्री लखन देवांगन ने घायलों का जाना हाल, बेहतर इलाज के निर्देश

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल : सक्ति जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट (Singhitarai Plant Accident) में हुए भीषण हादसे के बाद राज्य सरकार सक्रिय नजर आ रही है। बॉयलर फटने से हुए इस हादसे में कई श्रमिक प्रभावित हुए हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। इस घटना के बाद कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने रायगढ़ के शासकीय और निजी अस्पतालों का दौरा कर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराया जाए।

मंत्री ने अस्पतालों में आईसीयू व्यवस्था, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और मरीजों की देखभाल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और मेडिकल टीम से चर्चा कर उपचार व्यवस्था की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों को बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।

14 अप्रैल को हुए इस (Singhitarai Plant Accident) में कुल 36 श्रमिक प्रभावित हुए, जिनमें से 20 की मौत हो चुकी है, जबकि 16 घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को रायगढ़ के फोर्टिस, मेट्रो, मेडिकल कॉलेज और अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है, वहीं केंद्र सरकार द्वारा भी अलग से सहायता दी जाएगी।

कंपनी प्रबंधन ने भी जिम्मेदारी लेते हुए मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये और घायलों को 15-15 लाख रुपये की सहायता देने का आश्वासन दिया है। साथ ही रोजगार और इलाज के दौरान वेतन जारी रखने की बात कही गई है। इस (Singhitarai Plant Accident) के बाद श्रमिक सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Abujhmad Bamboo Bridge : ग्रामीणों ने श्रमदान से किया अस्थाई बांस पुल का निर्माण
Durg Wildlife Crime : दुर्ग में बेजुबानों पर बरपा कहर, चने की फसल बचाने के लिए ग्रामीण ने एयरगन से दो लंगूरों को उतारा मौत के घाट, अब सलाखों के पीछे
Train Delay Bilaspur: घंटों लेट चल रहीं ट्रेनें, संतरागाछी हमसफर रात में पहुंची; आजाद हिंद और उत्कल एक्सप्रेस से यात्री परेशान
रथयात्रा के दिन मां-बेटे को ट्रक ने कुचला, मौत:कथा में शामिल होकर घर लौट रहे थे; ओवरलोड गाड़ियों को बंद करने की मांग
Silver Seizure : कार से निकली 2.56 करोड़ की 222 किलो चांदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure :पुलिस अधिकारियों ने कहा कि…

Simga Cow Accident
Simga Cow Accident : अचानक सड़क पर आई गाय, जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से टकराई

Simga Cow Accident :हाईकोर्ट ने भी नेशनल हाईवे…

Nagar Palika Electricity Bill
Nagar Palika Electricity Bill : बिजली बिल नहीं चुकाया तो CSEB ने काटा नगर पालिका खैरागढ़ का कनेक्शन, 3 करोड़ बकाया

Nagar Palika Electricity Bill : विद्युत विभाग के…

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?