CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी दो हिस्सों में बंटी, 4 डिब्बों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ गई ट्रेन..

सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी दो हिस्सों में बंटी, 4 डिब्बों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ गई ट्रेन..

By Newsdesk Admin 16/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 मार्च |

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां ब्यौहारी रेलवे स्टेशन के पास सिंगरौली से जबलपुर जा रही 11651 इंटरसिटी एक्सप्रेस की कपलिंग टूट गई. इसकी की वजह से ट्रेन के दो डिब्बे ट्रेन से अलग हो गए. इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि कुछ ही देर में रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अलग हुए डिब्बों को वापस ट्रेन में जोड़ कर पूरी गाड़ी को जबलपुर के लिए रवाना किया गया. हालांकि इस दौरान करीब एक घंटे तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

जानकारी के मुताबिक 11651 सीधी सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह ट्रेन 6 बजकर 25 मिनट पर सीधी स्टेशन से जबलपुर के लिए रवाना हुई थी. करीब 7 बजे यह ट्रेन ब्यौहारी रेलवे स्टेशन के आउटर पर पहुंची ही थी कि एक जोर का झटका लगा और गाड़ी में पीछे के दो डिब्बे ट्रेन से अलग हो गए. इस हादसे में इंजन से जुड़ा साधारण चेयरकार कोच तो आगे निकल गया, लेकिन एसी चेयरकार कोच और अन्य डिब्बे लगभग 200 मीटर पीछे छूट गए. चूंकि उस समय ट्रेन की गति अधिक थी, इसलिए यात्रियों में भगदड़ मच गई.

यात्रियों को कई बार लगे झटके

कई यात्रियों ने जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदने की भी कोशिश की. गनीमत रही कि पीछे छूटे डिब्बों की स्पीड धीरे धीरे कम होने लगी और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. इस ट्रेन में सवार यात्रियों के मुताबिक ट्रेन चलने के बाद से ही उन्हें कई बार हल्के झटके महसूस हुए थे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. घटना के तुरंत बाद ट्रेन के गार्ड ने लोको पायलट से संपर्क किया और ट्रेन को रोका गया.

रेलवे ने दिए जांच के आदेश

इसके बाद रेलवे कंट्रोल को सूचित कर इंजन को पीछे लाया गया और तकनीकी कर्मचारियों द्वारा कपलिंग को दोबारा जोड़कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. इस हादसे के बाद भी यात्री इतने घबरा गए थे कि कई लोगों ने वहीं से अपनी यात्रा रद्द कर दी. कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो बनाकर रेल मंत्री के नाम सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है. उधर, रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. अधिकारियों के मुताबिक यदि किसी की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ तो जांच में पता चल जाएगा. इसके बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

You Might Also Like

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

Newsdesk Admin 16/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Blackmail Suicide Case
Blackmail Suicide Case : ब्लैकमेलिंग से टूटी दो बच्चों की मां, आत्महत्या के बाद प्रेमी गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। घर के भीतर हुई…

Anti Naxal Operation Review: रायपुर में हाई-लेवल बैठक शुरू, ‘March 2026 Mission’ पर केंद्र और राज्य का फोकस

सीजी भास्कर 8 फरवरी Anti Naxal Operation Review…

Triple Baby Birth
Triple Baby Birth : एक साथ तीन किलकारियां गूंजीं, बलरामपुर के अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले…

PWD Corruption Case
PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। Enforcement Directorate (ईडी) ने…

NH-30 Road Construction Review: मुख्यमंत्री ने सड़क गुणवत्ता पर दिखाई सख्ती, तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

NH-30 Road Construction Review : छत्तीसगढ़ के केशकाल…

You Might Also Like

PWD Corruption Case
अपराधदेश-दुनिया

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

08/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
Chhattisgarh Economy
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?