CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “साहब ये क्या हो रहा है….” टमाटर लेकर कलेक्टोरेट पहुंचा किसान, 26 हजार का टमाटर भरी पिकअप का छत्तीसगढ़ के इस जिले में कटा 28000 का चालान

“साहब ये क्या हो रहा है….” टमाटर लेकर कलेक्टोरेट पहुंचा किसान, 26 हजार का टमाटर भरी पिकअप का छत्तीसगढ़ के इस जिले में कटा 28000 का चालान

By Newsdesk Admin 15/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। 26 हजार का टमाटर लेकर बाजार आ रहे किसान का 28 हजार रूपये का चालान काट दिया गया है‌। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में किसान की टमाटर से भरी पिकअप का 28 हजार रुपए चालान काटा गया है। यह चालान ऑनलाइन काटा गया है। इसके बाद नाराज किसान पिकअप से भरे टमाटर लेकर ही कलेक्ट्रेट पहुंच गया। उसने कहा कि 26 हजार के तो टमाटर हैं, पहले से कर्ज में हूं, अब फांसी लगा लूंगा।

आपको बता दें कि कोंडागांव जिले के केशकाल निवासी किसान शब्बीर शाह टमाटर की खेती करते हैं। वो धमतरी के श्यामतराई स्थित कृषि उपज मंडी में टमाटर बेचने आ रहे थे। आते समय रास्ते में आरटीओ ने उन्हें रोक लिया और ओवरलोड होने की बात कही। RTO अधिकारी के रोकने पर किसान ने दोबारा गलती नहीं होने की बात कही। माफी मांगने पर आरटीओ अधिकारियों ने उसे जाने के लिए कह दिया। जैसे ही किसान सब्जी मंडी पहुंचा तो उसके मोबाइल पर ऑनलाइन चालान काटने की जानकारी मिली। आरटीओ ने किसान के वाहन का 28 हजार रुपए का चालान काट दिया है।

शब्बीर शाह ने बताया कि उसके वाहन में भरे टमाटर का कीमत कुल 26 हजार है। 5 हजार में गाड़ी किराए पर लेकर धमतरी आया था। पिकअप में 105 कैरेट हमेशा रखा जाता है। साथ ही एंट्री फीस भी महीने में जाती ही है। कर्ज लेकर खेती-किसानी किया हूं। सोचा था कि फसल बेचूंगा तो कर्ज से उबर पाऊंगा लेकिन ऐसे में और कर्ज में डूब जाऊंगा।

कलेक्टोरेट में किसान के विरोध के बाद अधिकारियों ने उसे समझाइश दी। साथ ही धमतरी अपर कलेक्टर जीआर मरकाम ने कहा कि चालान जो कटा हुआ है, उस पर मुख्यालय स्तर पर फैसला लिया जाएगा।

You Might Also Like

वैशाली नगर की जनता से मेरा पारिवारिक रिश्ता, 10 हजार बहनों ने विधायक को बांधा रक्षा सूत्र, भाई से उपहार पा कर खिले चेहरे

Bilasur Raipur Highway : हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, जब तक खुद दर्द नहीं सहेंगे, तब तक जनता की तकलीफ नहीं समझ पाएंगे

Agniveer Loan SBI : अग्निवीरों को मिलेगा SBI से 1 से 4 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन, हरियाणा सरकार दे रही अलग से बड़ी सुविधाएं

स्वतंत्रता संग्राम की वीरगाथा: परसराम सोनी की आत्मकथा का विमोचन, रमन सिंह बोले – “जज्बे से लड़ी गई थी आज़ादी की जंग”

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी सीमा से ऊपर, हर की पौड़ी के पास पहाड़ी दरकी; प्रशासन अलर्ट पर

TAGGED: Breaking news, Chhattisgarh, Dhamatari news, india, Kondagaon news, police, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 15/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भिलाई के नेहरू नगर में पलक झपकते ही बाईक हो गई पार, 5 मिनट के अंदर जोमेटो डिलीवरी ब्वाय के साथ खेल
Next Article भिलाई इस्पात संयंत्र में अंतर विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सेल एथलेटिक्स अकादमी ग्राउंड बोकारो हॉस्टल सेक्टर-4 में 27 को होगी, नियमित और प्रशिक्षु कर्मचारी ले सकेंगे भाग

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्यसांस्कृतिक

वैशाली नगर की जनता से मेरा पारिवारिक रिश्ता, 10 हजार बहनों ने विधायक को बांधा रक्षा सूत्र, भाई से उपहार पा कर खिले चेहरे

05/08/2025
Bilasur Raipur Highway
छत्तीसगढ़

Bilasur Raipur Highway : हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, जब तक खुद दर्द नहीं सहेंगे, तब तक जनता की तकलीफ नहीं समझ पाएंगे

05/08/2025
Agniveer Loan SBI
छत्तीसगढ़

Agniveer Loan SBI : अग्निवीरों को मिलेगा SBI से 1 से 4 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन, हरियाणा सरकार दे रही अलग से बड़ी सुविधाएं

05/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

स्वतंत्रता संग्राम की वीरगाथा: परसराम सोनी की आत्मकथा का विमोचन, रमन सिंह बोले – “जज्बे से लड़ी गई थी आज़ादी की जंग”

05/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?