CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सिसोदिया की आज कोर्ट में पेशी, ऑफिस से मिली डिजिटल डिवाइस में डिलीट मिली फाइल, यही बनी गिरफ्तारी की वजह

सिसोदिया की आज कोर्ट में पेशी, ऑफिस से मिली डिजिटल डिवाइस में डिलीट मिली फाइल, यही बनी गिरफ्तारी की वजह

By @Admin 27/02/2023
Share

दिल्ली शराब नीति केस में रविवार को गिरफ्तार किए गए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI आज कोर्ट में पेश करेगी। CBI ने रविवार को सिसोदिया से 8 घंटे पूछताछ की थी।

जुलाई 2022 में दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI जांच की मांग की। सक्सेना ने सिसोदिया पर नियमों को नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद ED और CBI ने सिसोदिया के खिलाफ जांच शुरू की।

सिसोदिया आम आदमी पार्टी के दूसरे मंत्री हैं, जिन्हें एक केंद्रीय एजेंसी ने एक साल से भी कम समय में गिरफ्तार किया है। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मई 2022 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था, वो अभी भी जेल में हैं।

डिजिटल डिवाइस, लिकर पॉलिसी ड्राफ्ट रिपोर्ट और अफसर का बयान, इसी ने सिसोदिया को गिरफ्तारी तक पहुंचाया…

रिपोर्ट्स में CBI सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पिछले साल 19 अगस्त को CBI ने दिल्ली एक्साइज डिपार्टमेंट की छानबीन की। वहां से एक डिजिटल डिवाइस सीज की गई। इस डिवाइस से CBI को पता चला कि लिकर पॉलिसी का एक दस्तावेज एक ऐसे सिस्टम को भेजा गया था, जो एक्साइज डिपार्टमेंट के नेटवर्क में था ही नहीं।

इसके बाद CBI ने एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारी को पूछताछ के लिए बुलाया। उस अफसर ने एक सिस्टम की जानकारी दी, जिसे एजेंसी ने इस साल 14 जनवरी को सिसोदिया के दफ्तर से जब्त किया। इस सिस्टम की ज्यादातर फाइल्स डिलीट कर दी गई थीं, लेकिन अपनी फॉरेंसिक टीम की मदद से CBI ने ये डेटा हासिल कर लिया। फोरेंसिक जांच में पता चला की दस्तावेज बाहर से बना और वॉट्सऐप पर रिसीव किया गया।

ये जानकारियां हाथ लगने के बाद CBI ने 1996 बैच के ब्यूरोक्रेट को जांच के लिए बुलाया। ये ब्यूरोक्रेट सिसोदिया के सेक्रेटरी के तौर पर काम कर चुके थे। सूत्रों के मुताबिक, अफसर ने CBI को बताया कि मार्च 2021 में सिसोदिया ने उन्हें केजरीवाल के दफ्तर में बुलाया था। वहां पर अफसर को शराब नीति ड्राफ्ट पर मंत्रियों की रिपोर्ट दी गई। इस दौरान सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे।

अफसर ने बताया कि इस ड्राफ्ट रिपोर्ट से ही 12% प्रॉफिट मॉर्जिन का नियम आया। इस नियम के लिए कोई चर्चा हुई हो, या इससे जुड़ी कोई फाइल हो, उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। रविवार को CBI इस ड्राफ्ट रिपोर्ट के बारे में सिसोदिया से सवाल किए पर सिसोदिया ने जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। अफसर का ये बयान फरवरी की शुरुआत में मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड किया गया था।

4 मंत्रियों के जिम्‍मे पूरी सरकार
दिल्ली सरकार में अब केवल 4 मंत्री ऐसे रह गए हैं, जिनके पास अन्य विभागों का जिम्मा है। इनमें सबसे अधिक 6 विभाग मंत्री कैलाश गहलोत के पास हैं। वहीं मंत्री गोपाल राय के पास पर्यावरण, सामान्य प्रशासन और डिवेलपमेंट के रूप में केवल तीन विभागों का जिम्मा है। अन्य मंत्रियो में इमरान हुसैन के पास दो और राजकुमार आनंद के पास चार मंत्रालयों का जिम्मा है।

आम आदमी पार्टी आज देश भर में करेंगी प्रदर्शन 
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने NDTV से कहा कि ये आम आदमी पार्टी को कुचलने की कोशिश है. इसकी स्क्रिप्ट बीजेपी मुख्यालय में लिखी गई और जांच एजेंसियां बीजेपी की ईकाई के रूप में काम कर रही हैं.दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज देशभर में प्रदर्शन करेगी. आज दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर भी आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी.

You Might Also Like

Tere Naam Re-Release 2026: 23 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटा Radhe का दर्द

Chhattisgarh Budget 2026-27 : GYAN, GATI और SANKALP के साथ ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की नई रूपरेखा

Chhattisgarh Assembly Budget Session: Day 3 में ड्रग्स और NHM पर टकराव के आसार

CG Forest Recruitment 2026: ‘संकल्प’ बजट में वन विभाग के 1000 पद, रोजगार से स्वास्थ्य तक बड़े ऐलान

Historic day for Vaishali Nagar : MLA रिकेश के प्रयासों से 43.4 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

@Admin 27/02/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Raipur Highway Accident : सालगिरह से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, बिलासपुर-रायपुर NH पर ट्रेलर की टक्कर, चार की मौत

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर…

Tere Naam Re-Release 2026: 23 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटा Radhe का दर्द

Tere Naam Re-Release 2026: 23 साल पहले रिलीज…

Divyang Job Camp Raipur : मूकबधिर दिव्यांगों के लिए कल प्लेसमेंट कैंप, 13,777 रुपए वेतन पर 20 पदों पर भर्ती

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार…

Raipur Vidhan Sabha Debate : बजट सत्र में गौ-रखरखाव पर सियासी तकरार: निषाद का तंज – “वोट गौमाता के नाम पर, तो राष्ट्रमाता घोषित करें”

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Chhattisgarh Heatwave Alert : अगले 7 दिन में 5°C तक उछलेगा पारा, सूखे मौसम ने बढ़ाई तपिश

Chhattisgarh Heatwave Alert : बंगाल की खाड़ी में…

You Might Also Like

देश-दुनियामनोरंजन

Tere Naam Re-Release 2026: 23 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटा Radhe का दर्द

27/02/2026
छत्तीसगढ़बजटराज्य

Chhattisgarh Budget 2026-27 : GYAN, GATI और SANKALP के साथ ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की नई रूपरेखा

26/02/2026
छत्तीसगढ़बजट

Chhattisgarh Assembly Budget Session: Day 3 में ड्रग्स और NHM पर टकराव के आसार

25/02/2026
छत्तीसगढ़बजटरोजगार

CG Forest Recruitment 2026: ‘संकल्प’ बजट में वन विभाग के 1000 पद, रोजगार से स्वास्थ्य तक बड़े ऐलान

25/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?