CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Smart Registry Office : अब रजिस्ट्री होगी एयरपोर्ट स्टाइल, फ्री वाई-फाई और हेल्पडेस्क की सुविधा

Smart Registry Office : अब रजिस्ट्री होगी एयरपोर्ट स्टाइल, फ्री वाई-फाई और हेल्पडेस्क की सुविधा

By Newsdesk Admin 01/10/2025
Share
Smart Registry Office
Smart Registry Office

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर नवा रायपुर के अटल नगर में देश के पहले अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय (Smart Registry Office) का उद्घाटन किया गया। इस कार्यालय का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस अवसर पर रायपुर की वीणा देवांगन ने सेल डीड कराई और डिजिटल भुगतान किया। उनकी रजिस्ट्री को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में कैशलेस भुगतान कराकर प्रदर्शित किया गया। (Smart Registry Office)

पीपीपी मॉडल पर आधारित – रजिस्ट्री अब होगी तेज और पारदर्शी

यह कार्यालय पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य नागरिक सेवाओं को तेज, पारदर्शी और आधुनिक मानकों के अनुरूप बनाना है। अब मकान, दुकान या जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए भीड़-भाड़ वाले सरकारी दफ्तरों में जाने की बजाय, नागरिक 12 से 15 मिनट में पासपोर्ट और एयरपोर्ट कार्यालय जैसे माहौल में अपनी रजिस्ट्री करा सकेंगे। (Smart Registry Office)

आधुनिक सुविधाओं से लैस – नागरिकों को मिलेगा बेहतर अनुभव

नए स्मार्ट पंजीयन कार्यालय (Smart Registry Office) को नागरिकों को सुखद और सुविधाजनक अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। यहां वातानुकूलित परिसर, फ्री वाई-फाई, चार्जिंग स्टेशन, क्यू-मैनेजमेंट सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड उपलब्ध हैं। प्रशिक्षित हेल्पडेस्क स्टाफ हर कदम पर सहायता करेंगे। साथ ही स्वच्छ पेयजल और एयरपोर्ट-स्टाइल वाशरूम से सुविधा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है।

117 पंजीयन कार्यालयों को स्मार्ट बनाने का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने अगले एक वर्ष में प्रदेश के सभी 117 पंजीयन कार्यालयों को स्मार्ट सुविधाओं से लैस करने का लक्ष्य रखा है। पहले चरण में 10 कार्यालयों को विकसित किया जा रहा है, जिनमें से नवा रायपुर का यह कार्यालय पूरी तरह तैयार है। इस मॉडल की सफलता को देखते हुए भारत सरकार भी इसी तर्ज पर देशभर में पंजीयन कार्यालयों (Smart Registry Office) को विकसित करने की तैयारी कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्मार्ट पंजीयन कार्यालय प्रदेश में सुशासन और नागरिक सुविधाओं के नए युग की शुरुआत है। उप मुख्यमंत्री द्वय ने कहा कि यह पहल न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में नागरिक सुविधाओं का नया मॉडल बनेगी। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि स्मार्ट पंजीयन कार्यालय नागरिकों के जीवन में सहजता, पारदर्शिता और विश्वास लाएँगे तथा सुशासन की नई पहचान स्थापित करेंगे। (Smart Registry Office)

You Might Also Like

Raigarh Job Fraud Case : खुद को मंत्री का बहनोई बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, 4 लोगों से 22.70 लाख की ठगी; आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज

Raipur Night Club Controversy : रायपुर के नाइट क्लब में नियमों की धज्जियाँ, इन्फ्लुएंसर्स ने परोसी शराब, लेट नाइट पार्टी का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

Surguja Newlywed Suicide Case : सरगुजा में नवविवाहिता की रूह कंपा देने वाली खुदकुशी, पति को गले लगाने के बाद कमरे में हुई बंद, ढाई महीने पहले हुई थी शादी

Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टर्बाइन में जोरदार धमाका, भीषण आग की चपेट में आए 5 कर्मचारी; एक का पैर फ्रैक्चर

MLA Rikesh Sen : वैशाली नगर में ‘डिजिटल क्रांति’, अब एक WhatsApp मैसेज पर घर बैठे होगा समस्याओं का समाधान, विधायक रिकेश सेन की अनूठी पहल

Newsdesk Admin 01/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Job Fraud Case : खुद को मंत्री का बहनोई बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, 4 लोगों से 22.70 लाख की ठगी; आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज

Raigarh Job Fraud Case : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

Raipur Night Club Controversy : रायपुर के नाइट क्लब में नियमों की धज्जियाँ, इन्फ्लुएंसर्स ने परोसी शराब, लेट नाइट पार्टी का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

Raipur Night Club Controversy : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Surguja Newlywed Suicide Case : सरगुजा में नवविवाहिता की रूह कंपा देने वाली खुदकुशी, पति को गले लगाने के बाद कमरे में हुई बंद, ढाई महीने पहले हुई थी शादी

Surguja Newlywed Suicide Case : छत्तीसगढ़ के सरगुजा…

Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टर्बाइन में जोरदार धमाका, भीषण आग की चपेट में आए 5 कर्मचारी; एक का पैर फ्रैक्चर

Bhilai Steel Plant Fire : स्टील अथॉरिटी ऑफ…

Vaishali Nagar AI Powered Assembly
MLA Rikesh Sen : वैशाली नगर में ‘डिजिटल क्रांति’, अब एक WhatsApp मैसेज पर घर बैठे होगा समस्याओं का समाधान, विधायक रिकेश सेन की अनूठी पहल

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक इतिहास में वैशाली…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Job Fraud Case : खुद को मंत्री का बहनोई बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, 4 लोगों से 22.70 लाख की ठगी; आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज

07/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Night Club Controversy : रायपुर के नाइट क्लब में नियमों की धज्जियाँ, इन्फ्लुएंसर्स ने परोसी शराब, लेट नाइट पार्टी का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

07/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Surguja Newlywed Suicide Case : सरगुजा में नवविवाहिता की रूह कंपा देने वाली खुदकुशी, पति को गले लगाने के बाद कमरे में हुई बंद, ढाई महीने पहले हुई थी शादी

07/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टर्बाइन में जोरदार धमाका, भीषण आग की चपेट में आए 5 कर्मचारी; एक का पैर फ्रैक्चर

07/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?