सीजी भास्कर, 08 जनवरी। राष्ट्रीय स्तर के विशेष सम्मान से सम्मानित दुर्ग के मनीष पारख को सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित (Social Service Award Delhi) किया गया है। मेजर जनरल (डॉ.) यशपाल सिंग मौर (सेना मेडल अवार्डी) एवं डॉ. उमा तुली (पद्मश्री) द्वारा यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री पारख ने कहा कि भविष्य में भी सेवा कार्य हेतु मेघ गंगा ग्रुप हमेशा तत्पर है।
आपको बता दें कि हाल ही में बीते वर्ष दिसम्बर में प्राइड ऑफ इंडिया 2025 -26 के सम्मान से श्री पारख को सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान (पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश) के द्वारा सामाजिक उत्थान और व्यापारिक दूरदृष्टता के साथ कार्य करने क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया था।
मनीष पारख ने कहा कि यह सम्मान “मेघ गंगा ग्रुप” परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक है, जो कि अपने नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।
गौरतलब हो कि मेघ गंगा ग्रुप दुर्ग शहर का एक प्रख्यात व्यवसायिक समूह है, जिसकी नींव मनीष पारख द्वारा रखी गई, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने प्रतिबद्ध है। इसके अंतर्गत अविश एडुकॉम, लाइफकेयर डायग्नोसिस – NABL, NABH की मान्यता, महावीर ज्वैलर्स, जयदीप गैस एजेंसी, डिजाइनो डिज़ाइन एनीथिंग, TISD – द इंटरनेशनल स्कुल ऑफ़ डिज़ाइन, FADE एवं KAC- गेटवे ऑफ ग्लोबल एजुकेशन जैसे संस्थान आते हैं। मेघ गंगा ग्रुप के ये सभी स्तंभ सामुदायिक विकास और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।


