सीजी भास्कर, 29 सितंबर। अलीगंज कस्बे में कास्मेटिक की दुकान चलाने वाला जीतेश उर्फ जीतू का चेहरा अब एक हैवान के रूप में सामने आया है। महिला एसओजी (SOG Encounter) ने रविवार को उसे और उसके साथी अंकित गुप्ता को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों पर 20 से ज्यादा लड़कियों, जिनमें अधिकांश किशोरियां थीं, से दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से 50 अश्लील वीडियो भी बरामद किए हैं
पुलिस जांच में सामने आया कि जीतू अपनी दुकान पर आने वाली किशोरियों को डिस्काउंट (SOG Encounter) और अन्य लालच देकर जाल में फंसाता था। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेसुध करता और दुष्कर्म कर वीडियो बना लेता। इन वीडियो से वह पीड़िताओं को ब्लैकमेल करता था। कुछ वीडियो उसने अपने साथी अंकित गुप्ता को भी दिए, जिसने कई लड़कियों को धमकाकर दरिंदगी की।
शनिवार को एक नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शिकायत करने पर आरोपित (SOG Encounter) ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो, ब्लैकमेलिंग, धमकी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। रविवार को एक अन्य स्नातक छात्रा ने भी शिकायत दर्ज कराई कि ब्लैकमेलिंग के चलते कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि महिला एसओजी और पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपितों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया। फिलहाल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, अब तक तीन लड़कियों के चार वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाले जा चुके हैं। बरामद पेन ड्राइव और फोन से मिले 50 वीडियो की जांच में अनुमान है कि 20 से अधिक पीड़िताएं इस हैवानियत का शिकार बनी हैं।


