CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Solar Irrigation Project Approval : खेतों तक अब पहुंचेगी सूरज की ताकत! 9 करोड़ की सिंचाई योजना पर सरकार की मुहर

Solar Irrigation Project Approval : खेतों तक अब पहुंचेगी सूरज की ताकत! 9 करोड़ की सिंचाई योजना पर सरकार की मुहर

By Newsdesk Admin 09/09/2025
Share
Solar Irrigation Project Approval
Solar Irrigation Project Approval

सीजी भास्कर, 9 सितंबर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया में सौर ऊर्जा आधारित आधुनिक सिंचाई योजनाओं को मंजूरी दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनियारी नदी पर निर्मित लाटा एनीकट से सिंचाई हेतु (Solar Irrigation Project Approval) सौर ऊर्जा संचालित उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 4 करोड़ 33 लाख 20 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसी क्रम में करही एनीकट से सिंचाई हेतु (Solar Irrigation Project Approval) सौर ऊर्जा संचालित उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य के लिए भी 4 करोड़ 42 लाख 60 हजार रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। इन दोनों योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल होगी और राज्य सरकार की हरित ऊर्जा नीति के अनुरूप कार्यान्वित की जाएगी।

जल संसाधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन योजनाओं के कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन के लिए मुख्य अभियंता, हसदेव कछार जल संसाधन विभाग, बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इन योजनाओं से जहां किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा मिलेगी वहीं (Solar Irrigation Project Approval) जल संरक्षण और ऊर्जा बचत की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की परियोजनाएं न केवल कृषि क्षेत्र में क्रांति लाएंगी बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देंगी। ग्रामीण अंचलों में सौर ऊर्जा संचालित उद्वहन योजनाओं से जल प्रबंधन की समस्या दूर होगी और किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को गति मिलेगी।

You Might Also Like

Gene Therapy India: कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने सस्ती जीन थेरेपी को दी मंज़ूरी

Fake Voters in Raipur: सांसद बृजमोहन बोले— फर्जी मतदाताओं के नाम हटेंगे, SIR सर्वे से एक लाख वोटर्स होंगे डिलीट

Kartik Purnima Celebration Korba: मां हसदेव के अभिषेक और 21000 दीपदान से नहाया पूरा शहर

Chhattisgarh Police Constable Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती के लिए ट्रेड टेस्ट परीक्षा का शेड्यूल जारी

Bilaspur Train Accident Report : रेड सिग्नल तोड़ने से हुआ भीषण रेल हादसा, जांच रिपोर्ट में सामने आई बड़ी लापरवाही

Newsdesk Admin 09/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Snowfall in North India
Snowfall in North India : पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, गुलमर्ग व पहलगाम में तापमान माइनस में

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय…

Theft in Bhilai temple : भिलाई के कामाक्षी मंदिर से कैश चोरी, समिति ने लिखाई रपट

Theft in Bhilai temple

Women Cash Transfer Schemes India
Women Cash Transfer Schemes India : महिलाओं को नकद सहायता योजनाओं पर 1.68 लाख करोड़ खर्च करेंगे 12 राज्य

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। देश के 12 राज्य…

Honeytrap Crypto Fraud Kanpur
Honeytrap Crypto Fraud Kanpur : हनीट्रैप में फंसाकर की 2.52 करोड़ की ठगी, कंबोडिया कनेक्शन का खुलासा

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। साइबर क्राइम पुलिस ने…

Shahjahanpur BSP Leader Murder
Shahjahanpur BSP Leader Murder : बसपा नेता को छत से फेंककर मार डाला, दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। पुलिस की कथित बर्बरता…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगस्वास्थ्य

Gene Therapy India: कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने सस्ती जीन थेरेपी को दी मंज़ूरी

06/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Fake Voters in Raipur: सांसद बृजमोहन बोले— फर्जी मतदाताओं के नाम हटेंगे, SIR सर्वे से एक लाख वोटर्स होंगे डिलीट

06/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगधर्म

Kartik Purnima Celebration Korba: मां हसदेव के अभिषेक और 21000 दीपदान से नहाया पूरा शहर

06/11/2025
छत्तीसगढ़राज्यरोजगारसरकारी नौकरी/ Govt Job

Chhattisgarh Police Constable Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती के लिए ट्रेड टेस्ट परीक्षा का शेड्यूल जारी

06/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?