सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Sona- Chandi Ka Bhav) की कीमतों में आग लगी हुई है और दोनों ही धातुएं हर दिन एक नया रिकॉर्ड बनाती हैं। फिलहाल, सप्ताह के पहले दिन (13 अक्टूबर 2025, सोमवार) गोल्ड सस्ता हुआ है और इसमें करीब 1300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखने को मिली है। जबकि, सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव में करीब 5,800 रुपए प्रति किलोग्राम तक की जबरदस्त तेजी आई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद(Sona- Chandi Ka Bhav) , लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,16,260 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,220 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 12,540 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड (Sona- Chandi Ka Bhav) की कीमत 11,495 रुपये के अलावा 18 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति ग्राम 9,405 रुपये है। बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की तुलना में एक बार फिर से करीब 5,800 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,79,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। छत्तीसगढ़ में चांदी की कीमत 185 रुपए प्रति ग्राम और 1 लाख 85 हजार प्रति किलो है।
Daily Price and Change Report (Oct 2025)
Date | Rate (₹) | 10 Units (₹) | 100 Units (₹) | Change (₹) |
---|---|---|---|---|
Oct 13, 2025 | 1,850 | 18,500 | 1,85,000 | +5,000 |
Oct 12, 2025 | 1,800 | 18,000 | 1,80,000 | 0 |
Oct 11, 2025 | 1,800 | 18,000 | 1,80,000 | +6,000 |
Oct 10, 2025 | 1,740 | 17,400 | 1,74,000 | +7,000 |
Oct 09, 2025 | 1,670 | 16,700 | 1,67,000 | +7,000 |
Oct 08, 2025 | 1,600 | 16,000 | 1,60,000 | +3,000 |
Oct 07, 2025 | 1,570 | 15,700 | 1,57,000 | +1,000 |
Oct 06, 2025 | 1,560 | 15,600 | 1,56,000 | +1,000 |
Oct 05, 2025 | 1,550 | 15,500 | 1,55,000 | 0 |
Oct 04, 2025 | 1,550 | 15,500 | 1,55,000 | +3,000 |