सीजी भास्कर, 24 दिसंबर। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Sona-Chandi Ka Bhav) की कीमतें हर दिन आसमान छू रही हैं। सोने की चमक लगातार बढ़ रही है, तो चांदी के भाव भी आसमान की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। बात करें आज (24 दिसंबर 2025, बुधवार) की तो यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में करीब 2,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव में करीब 9,200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखी गई है।
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,24,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,36,300 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट (Sona-Chandi Ka Bhav) जानना जरूरी है।
छत्तीसगढ़ में आज सोने की कीमत
छत्तीसगढ़ में आज सोने की कीमत (Sona-Chandi Ka Bhav) 1,38,560 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट है। वहीं एक दिन पहले की बात करें तो 23-12-2025 तारीख को छत्तीसगढ़ में सोने की कीमत 1,36,160 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट थी। यानी पिछले के मुकाबले आज सोने की कीमत में 2400 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं चांदी की कीमत लगभग 2,330 से 2,340 प्रति 10 ग्राम और 2,33,000 से 2,34,000 प्रति किलोग्राम है, जो विभिन्न स्रोतों के अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती है, जिसमें आज दर 229-234 प्रति ग्राम के आसपास है और पिछले दिन की तुलना में इसमें मामूली वृद्धि हुई है।
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें आज करीब 9,200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,23,100 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।


