CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सोनम समेत पांचों आरोपियों की आज शिलॉन्ग कोर्ट में पेशी:रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी पुलिस; इंदौर में राजा और राज के परिजन से पूछताछ

सोनम समेत पांचों आरोपियों की आज शिलॉन्ग कोर्ट में पेशी:रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी पुलिस; इंदौर में राजा और राज के परिजन से पूछताछ

By Newsdesk Admin 19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून |

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपियों को शिलॉन्ग पुलिस गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। राजा की पत्नी सोनम समेत सभी आरोपी 18 जून तक पुलिस रिमांड में थे।

इस दौरान शिलॉन्ग पुलिस ने पांचों आरोपियों से वारदात का रीक्रिएशन भी कराया। अभी कई सवालों के जबाव नहीं मिले हैं, ऐसे में संभावना है कि पुलिस आरोपियों की और रिमांड मांग सकती है।

वहीं, शिलॉन्ग पुलिस ने इंदौर में मंगलवार और बुधवार को सोनम, राजा और राज के परिजन समेत कई लोगों से पूछताछ की है।

इंदौर में शिलॉन्ग पुलिस के 3 अधिकारी शिलॉन्ग पुलिस के 3 अधिकारी 17 जून से इंदौर में हैं। वे यहां इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर अलग-अलग जगहों पर जाकर पूछताछ कर रहे हैं। सबसे पहले टीम राजा के घर पहुंची थी। इसके बाद बुधवार को टीम ने सोनम के घर उसकी मां और भाई से पूछताछ की। इसके अलावा अफसरों ने आरोपी राज कुशवाह के घर जाकर भी पूछताछ की है।

शिलॉन्ग पुलिस के तीन अधिकारी और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार रात को राजा रघुवंशी के घर पहुंची थी। यहां पर राजा के परिवार के लोगों से पूछताछ की थी। पुलिस की टीम यहां करीब दो घंटे रुकी थी। इसके पहले टीम देवास नाका स्थित उस फ्लैट पर जांच करने पहुंची थी, जहां पर सोनम हत्याकांड के बाद रुकी थी। राजा के भाई विपिन ने बताया-

QuoteImage

शिलॉन्ग पुलिस घर आई थी। उस दौरान मैं, मेरा भाई सचिन और मां साथ ही बैठे थे। पुलिस ने सोनम-राजा की शादी के बारे में पूछताछ की। उन्होंने पूछा कि सोनम शादी के बाद यहां चार दिन रुकी थी, उस समय का व्यवहार कैसा था?

सोनम के घर-ऑफिस-गोडाउन पहुंची टीम

बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शिलॉन्ग पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम सोनम रघुवंशी के घर पहुंची। उसकी मां और भाई गोविंद से करीब दो घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद टीम विजय नगर इलाके में उनके ऑफिस और गोडाउन पर भी जांच करने पहुंची। इस दौरान गोविंद अपनी गाड़ी में अधिकारियों के साथ मौजूद रहा।

यही टीम देवास नाका स्थित उस फ्लैट पर भी पहुंची, जहां सोनम 30 मई से 8 जून तक रुकी थी। फ्लैट को किराए पर देने वाले शिलोम जेम्स ने बताया कि फ्लैट की तलाशी ली गई है। सोनम के भाई गोविंद ने बताया-

QuoteImage

पुलिस ने सोनम के व्यवहार के बारे में पूछताछ की है। सूटकेस में रखा उसका सामान भी खोलकर देखा।QuoteImage

राज के घर आधे घंटे रुकी जांच टीम

शिलॉन्ग पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम राजा मर्डर केस के आरोपी राज कुशवाह के घर भी पहुंची। टीम यहां करीब आधा घंटा रुकी और परिवार के लोगों से पूछताछ की।

परिजन का कहना है कि राज को फर्जी तरीके से फंसाया गया है। इसी सदमे में उसकी दादी को हार्टअटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।

बता दें कि राज का घर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर गाजीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में है। वह पिछले 15 साल से इंदौर में रह रहा था। उसके पिता का नाम राम नजर कुशवाह है। उसकी तीन बहनें काजल, सोहनी और प्रिया हैं।

You Might Also Like

CBSE CG Board Dispute: CBSE पढ़ाई, CG बोर्ड परीक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से जवाब तलब

Ambikapur Flight Service: अंबिकापुर से दिल्ली की सीधी उड़ान शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा

Chhattisgarh Weather Alert: दो सिस्टम एक्टिव, 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश का असर, बस्तर में ज्यादा प्रभाव

Sakti Murder Case: 1800 रुपए के विवाद में दोस्त बना कातिल, गला घोंटकर ईंट से कुचलकर ली जान

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

Newsdesk Admin 19/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khelo India Tribal Games: जगदलपुर में एथलेटिक्स का आगाज़, 27 राज्यों के 443 खिलाड़ी मैदान में

बस्तर संभाग के Jagdalpur में आज से खेलों…

CBSE CG Board Dispute: CBSE पढ़ाई, CG बोर्ड परीक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से जवाब तलब

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निजी स्कूलों के एक…

Ambikapur Flight Service: अंबिकापुर से दिल्ली की सीधी उड़ान शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हवाई कनेक्टिविटी का नया…

Chhattisgarh Weather Alert: दो सिस्टम एक्टिव, 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश का असर, बस्तर में ज्यादा प्रभाव

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली…

Sakti Murder Case: 1800 रुपए के विवाद में दोस्त बना कातिल, गला घोंटकर ईंट से कुचलकर ली जान

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक मामूली पैसों…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

29/03/2026
ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिक

Bhilai निधन-बिल्किश बेगम

28/03/2026
Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?