CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सोनम का खूनी खेल : पति की हत्या कर 14 दिन तक इंदौर में छिपी रही, पुलिस ने पर्दाफाश कर दबोचा

सोनम का खूनी खेल : पति की हत्या कर 14 दिन तक इंदौर में छिपी रही, पुलिस ने पर्दाफाश कर दबोचा

By Newsdesk Admin 13/06/2025
Share

सीजी भास्कर 13 जून। मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। एसपी विवेक स्येम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज कुशवाह इस हत्या का मास्टरमाइंड है, जबकि सोनम रघुवंशी उसकी पार्टनर थी। सभी पांच आरोपियों सोनम, राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Contents
गुवाहाटी से सोहरा तक साजिशहत्या के बाद सोनम बुर्का पहनकर भागी

23 मई को महज 18 मिनट (दोपहर 2:00 से 2:18 बजे) में राजा की हत्या कर उसकी लाश खाई में फेंक दी गई। हत्या के बाद सोनम 14 दिन (26 मई से 8 जून) तक इंदौर में छिपी रही।

यह साजिश प्रेम प्रसंग और पारिवारिक दबाव का नतीजा थी, जिसमें कोई सुपारी नहीं दी गई, बल्कि दोस्ती के नाम पर तीन अन्य आरोपियों ने हत्या में साथ दिया।

SP विवेक ने खुलासा किया कि फरवरी 2025 में राज कुशवाह और सोनम ने दो वैकल्पिक साजिशें रची थीं। पहली में सोनम को गायब होना था, ताकि लगे कि वह नदी में बह गई।

दूसरी में किसी और की हत्या कर उसकी लाश को सोनम की स्कूटी पर रखकर आग लगानी थी, ताकि लगे कि सोनम मारी गई। ये योजनाएं विफल रहीं और पारिवारिक दबाव में सोनम की 11 मई को राजा से शादी हो गई। शादी से 11 दिन पहले राज ने हत्या की साजिश रच डाली।

SP ने बताया कि सोनम और राज का प्रेम प्रसंग था, लेकिन सोनम के परिवार को इसकी जानकारी थी या नहीं, यह जांच का विषय है। शायद सोनम के पास हत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं था।

गुवाहाटी से सोहरा तक साजिश

सोनम ने राजा को कामाख्या मंदिर के दर्शन के बहाने गुवाहाटी लाया। तीन अन्य आरोपी आकाश, विशाल और आनंद (राज का चचेरा भाई) 19 मई को गुवाहाटी पहुंचे. शुरुआती योजना गुवाहाटी में हत्या की थी, जहां रेकी भी की गई। जब यह विफल रही, तो सोनम ने सोहरा जाने का प्लान बनाया।

23 मई को नोंग्रियाट में आरोपी मिले और वैसेडॉन्ग फॉल्स के पार्किंग लॉट में दोपहर 2:00 बजे राजा टॉयलेट गया, तभी तीनों आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। सोनम मौके पर थी। 2:18 बजे तक लाश खाई में फेंक दी गई। सोनम ने भी पति की लाश को खाई में फेंकने में मदद की।

हत्या के बाद सोनम बुर्का पहनकर भागी

हत्या के बाद सोनम ने अपना रेनकोट आकाश को दिया, जिसकी शर्ट पर खून था। चारों मर्डर स्पॉट से निकले. सोनम ने एक स्कूटी खुद चलाई. AD व्यू पॉइंट पर आकाश ने रेनकोट फेंका, फिर स्कूटी चलाई और सोनम पीछे बैठी।

आनंद ने दूसरी स्कूटी चलाई। बाद में विशाल ने सोनम को बुर्का दिया, जो राज ने पहले से तैयार करवाया था। सोनम ने बुर्का पहनकर टैक्सी से गुवाहाटी पहुंची, फिर ISBT से सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), पटना, आरा, लखनऊ और अंत में बस से इंदौर पहुंची।

वह 26 मई से 8 जून तक इंदौर में थी.किडनैपिंग का नाटक और सरेंडरएक गाइड ने पुलिस को बताया कि राजा और सोनम के साथ तीन लोग थे।

यह खबर मीडिया में लीक होने पर राज ने सोनम को इंदौर छोड़कर सिलीगुड़ी जाकर किडनैपिंग की शिकार बनने का नाटक करने को कहा। 8 जून को सोनम इंदौर से निकलने वाली थी, लेकिन उसी दिन पुलिस ने एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ा।

राज घबरा गया और सोनम को निर्देश दिया कि वह परिवार को फोन कर कहे कि उसे किडनैप किया गया था और वह बच निकली। इसके बाद सोनम ने 8 जून को गाजीपुर में सरेंडर कर दिया।

सोनम का इरादा था कि वह किडनैपिंग की शिकार बनकर सामने आए। वह उम्मीद कर रही थी कि राजा की लाश सड़ने से पहचानी नहीं जाएगी। लेकिन पुलिस की तेज जांच ने साजिश को बेनकाब कर दिया। SP ने कहा कि जल्द ही क्राइम सीन का रिक्रिएशन किया जाएगा।

You Might Also Like

Bastar Weapon Case : बस्तर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, नगरनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Police Investigation Chhattisgarh : दुर्ग में किराए के मकान में पिता-पुत्र मृत मिले, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

Weapon Threat Arrest Bastar: धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, बस्ती में फैला रहा था खौफ

UAE Travel Advisory : पश्चिम एशिया तनाव की मार दुबई उड़ानों पर, एयर इंडिया-इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने बदला शेड्यूल

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk Admin 13/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Weapon Case : बस्तर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, नगरनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सीजी भास्कर, 15 मार्च। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले…

Police Investigation Chhattisgarh : दुर्ग में किराए के मकान में पिता-पुत्र मृत मिले, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

सीजी भास्कर, 15 मार्च। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर…

Weapon Threat Arrest Bastar: धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, बस्ती में फैला रहा था खौफ

Weapon Threat Arrest Bastar: छत्तीसगढ़ के Bastar district…

School Timing Change GPM: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में स्कूलों का समय बदला, 16 मार्च से सुबह 7:30 से 11:30 तक लगेंगी कक्षाएं

School Timing Change GPM : छत्तीसगढ़ के Gaurela-Pendra-Marwahi…

Power Cut Raigarh Today: मेंटेनेंस के कारण साढ़े तीन घंटे बंद रहेगी बिजली, 30 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई प्रभावित

Power Cut Raigarh Today : छत्तीसगढ़ के Raigarh…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Bastar Weapon Case : बस्तर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, नगरनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

15/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Police Investigation Chhattisgarh : दुर्ग में किराए के मकान में पिता-पुत्र मृत मिले, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

15/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Weapon Threat Arrest Bastar: धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, बस्ती में फैला रहा था खौफ

15/03/2026
देश-दुनिया

UAE Travel Advisory : पश्चिम एशिया तनाव की मार दुबई उड़ानों पर, एयर इंडिया-इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने बदला शेड्यूल

15/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?