CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सोनम की सहेली अलका भी…’, राजा रघुवंशी हत्याकांड की मिस्ट्री गर्ल को लेकर नया खुलासा, भाई ने कही ये बात

सोनम की सहेली अलका भी…’, राजा रघुवंशी हत्याकांड की मिस्ट्री गर्ल को लेकर नया खुलासा, भाई ने कही ये बात

By Newsdesk Admin 20/06/2025
Share

20 जून 2025 :

देश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब फिर से नया खुलासा हुआ है. इस खुलासे ने सनसनीखेज मामले को और भी ज्यादा रहस्यमय बना दिया है. इस केस में अब एक मिस्ट्री गर्ल अलका का नाम सामने आया है, जिसे मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की करीबी दोस्त बताया जा रहा है.

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में जहां शिलांग पुलिस पिछले दो दिन से इंदौर में जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. तो वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने एक बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना था कि एक लड़की बहू सोनम के साथ हमेशा रहती थी, जिसका नाम अलका है. शिलांग पुलिस को उससे भी पूछताछ करनी चाहिए.

विपिन ने कहा- यदि इस पूरे हत्याकांड की घटना को अंजाम देने का षड्यंत्र सोनम ने रचा था तो उसने निश्चित तौर पर उसकी सहेली को भी इस बारे में पता होगा. मैं इसीलिए बार-बार सोनम के नार्को टेस्ट की मांग कर रहा हूं, क्योंकि तभी सच सामने आएगा. तभी पता लग पाएगा कि सोनम ने मेरे भाई राजा को क्यों मारा? राजा के परिवार ने अलका की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं और शक जताया है कि वह इस हत्याकांड की साजिश में शामिल हो सकती है.

कौन है अलका?

मेघालय पुलिस के सूत्रों के अनुसार, अलका सोनम की बचपन की दोस्त है और दोनों का रिश्ता बेहद करीबी रहा है. राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा- अलका, सोनम की बेहद करीबी दोस्त है. हमें शक है कि वह इस हत्याकांड की साजिश में शामिल हो सकती है. पुलिस को उसकी गहन जांच करनी चाहिए. विपिन ने यह भी बताया कि अलका उनके घर के पास ही रहती थी, लेकिन उसे कभी नजदीक से नहीं देखा गया.

नार्को टेस्ट की मांग

राजा के परिवार ने सोनम और अलका की भूमिका को स्पष्ट करने के लिए नार्को टेस्ट की मांग की है. विपिन रघुवंशी ने कहा- सोनम कई बातें छिपा रही है. नार्को टेस्ट से इस हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है. परिवार का मानना है कि अलका के संदिग्ध व्यवहार और सोनम के साथ उसकी नजदीकी इस मामले में नए सुराग दे सकती है.

राजा रघुवंशी हत्याकांड

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे. 23 मई को दोनों लापता हो गए, और 2 जून को राजा का शव वेइसाडोंग वाटरफॉल के पास एक खाई में मिला. मेघालय पुलिस ने इस मामले में सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह, और तीन अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत, और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी. पहले सभी पांचों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था. गुरुवार को सोनम और राज को फिर से दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. बाकी तीन आरोपियों को 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया है.

अलका की भूमिका की जांच

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विशेष जांच टीम (SIT) अब अलका की भूमिका की जांच में जुट गई है. हालांकि, मेघालय पुलिस ने अभी तक अलका के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. सवाल यह है कि क्या अलका केवल सोनम की दोस्त है, या इस हत्याकांड में उसका कोई गहरा राज छिपा है?

You Might Also Like

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश

BJP Councillor Assaulted : बालोद में भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला, वार्ड की समस्या को लेकर रास्ता रोककर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Body Found In Pond : सरगुजा में दोस्ती का खौफनाक अंत, युवक ने दोस्त की हत्या कर शव डबरी में फेंका, आरोपी हिरासत में

Newsdesk Admin 20/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Assembly Budget Session : पोर्टा केबिन में छात्राओं की सुरक्षा पर विधानसभा में तीखा टकराव, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार

सीजी भास्कर 16 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार…

Paddy Lifting Issue : विधानसभा में धान उठाव पर सरकार घिरी, बस्तर के आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली का मुद्दा भी गरमाया

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार…

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

MGNREGA Bachao Sangram
MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 17…

Women Fraud Case Chhattisgarh
Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजनीति और…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

16/03/2026
MGNREGA Bachao Sangram
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

16/03/2026
Women Fraud Case Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश

16/03/2026
BJP Councillor Assaulted
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BJP Councillor Assaulted : बालोद में भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला, वार्ड की समस्या को लेकर रास्ता रोककर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

16/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?