CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sonthi Village Greening : सोंठी गांव बना ‘ग्रीन मॉडल’: बंजर जमीन को महिला शक्ति और मनरेगा से बदली हरियाली में

Sonthi Village Greening : सोंठी गांव बना ‘ग्रीन मॉडल’: बंजर जमीन को महिला शक्ति और मनरेगा से बदली हरियाली में

By Newsdesk Admin 02/07/2025
Share
Sonthi Village Greening
Sonthi Village Greening

सीजी भास्कर, 02 जुलाई : कभी वीरान और बंजर रहा सोंठी गांव (Sonthi Village Greening) आज हरियाली की मिसाल बन गया है। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत सोंठी में एक समय बंजर पड़ी भूमि अब हरियाली से आच्छादित हो गई है। यह बदलाव सिर्फ मिट्टी की सतह पर नहीं, बल्कि ग्रामीणों की सोच, जीवनशैली और सामुदायिक एकता की परतों में भी देखा जा सकता है।

इस प्रेरणास्पद परिवर्तन की शुरुआत हुई गांव (Sonthi Village Greening) की जनसभा में लिए गए उस फैसले से, जिसमें यह ठाना गया कि गांव की बंजर भूमि को हरियाली में बदला जाएगा। महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में वृक्षारोपण और भूमि सुधार का कार्य शुरू किया गया। इसके लिए 17.61 लाख रुपये की स्वीकृति मिली, जिसमें मजदूरी मद में 14.08 लाख और सामग्री मद में 3.53 लाख रुपये खर्च किए गए।

इस कार्य ने न केवल पर्यावरण को संजीवनी दी, बल्कि रोजगार का भी सृजन किया। कुल 5718 मानवदिवस के सृजन से 43 परिवारों के 175 मजदूरों को 12.08 लाख रुपये की मजदूरी मिली। गड्ढा खुदाई, पौधरोपण, जल प्रबंधन और पौधों की देखरेख में पारदर्शिता और तकनीकी निगरानी का पूरा ध्यान रखा गया।

इस कार्य की खास बात रही, रिमझिम महिला संकुल संगठन, क्लस्टर बम्हनीडीह की भागीदारी। गांव (Sonthi Village Greening) की महिलाओं ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि अमरूद, सीताफल और नींबू जैसे फलों के पौधों की लगातार देखरेख की। हरियाली की इस यात्रा को अपना बना लिया। सरपंच बताती हैं कि इस काम से गांव का पूरा वातावरण ही बदल गया है। अब हर पौधा गांववालों का अपना है। सबकी साझा भागीदारी ने इस पहल को केवल एक योजना तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे सामुदायिक चेतना का प्रतीक बना दिया।

You Might Also Like

Patwari Resource Allowance : पटवारियों के संसाधन भत्ता की मिल स्वीकृति, बजट में किया गया शामिल

राज्य स्तरीय एकलव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता, 2 हजार खिलाड़ी 20 खेलों में दिखाएंगे दम

महानदी पुल से महिला के कूदने की आशंका, गोताखोर तलाश में जुटे

वैशाली नगर MLA ने रखी मांग, CM ने तत्काल कर दी 20 करोड़ की घोषणा, श्रीकृष्ण धाम के लिए भी करेंगे मदद

शराब घोटाला केस: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की आज ED कोर्ट में पेशी, 16.70 करोड़ की बरामदगी पर कस्टडी बढ़ाने की तैयारी

TAGGED: Barren Land Transformation, Employment Generation Scheme, Janjgir-Champa Success Story, MGNREGA Plantation Model, Rural Community Initiative, Sonthi Village Greening, Village Environment Conservation, Women SHG Participation, ग्रामीण सामूहिक प्रयास, जांजगीर चांपा सफलता कहानी, पर्यावरण संरक्षण गांव, बंजर भूमि सुधार, मनरेगा वृक्षारोपण, महिला संगठन सहभागिता, रोजगार सृजन योजना, सोंठी गांव हरियाली
Newsdesk Admin 02/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article काशी में सावन की बंपर तैयारी: 1.25 करोड़ शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस का ‘फुलप्रूफ प्लान’, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी
Next Article बिहार में ‘खाकी’ का कहर: रास्ता न देने पर थाना प्रभारी ने रिक्शा चालक को पीटा, फिर चटवाया थूक, सस्पेंड!

You Might Also Like

Patwari Resource Allowance
छत्तीसगढ़

Patwari Resource Allowance : पटवारियों के संसाधन भत्ता की मिल स्वीकृति, बजट में किया गया शामिल

18/08/2025
खेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

राज्य स्तरीय एकलव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता, 2 हजार खिलाड़ी 20 खेलों में दिखाएंगे दम

18/08/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

महानदी पुल से महिला के कूदने की आशंका, गोताखोर तलाश में जुटे

18/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

वैशाली नगर MLA ने रखी मांग, CM ने तत्काल कर दी 20 करोड़ की घोषणा, श्रीकृष्ण धाम के लिए भी करेंगे मदद

18/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?