CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » करणी सेना के प्रदर्शन पर सपा ने सीएम योगी पर उठाया सवाल कहा , ‘मुख्यमंत्री ठाकुर है , करणी सेना के लोग भी ठाकुर है वे उनके खिलफ कार्यवाही नहीं कर सकते’

करणी सेना के प्रदर्शन पर सपा ने सीएम योगी पर उठाया सवाल कहा , ‘मुख्यमंत्री ठाकुर है , करणी सेना के लोग भी ठाकुर है वे उनके खिलफ कार्यवाही नहीं कर सकते’

By Newsdesk Admin 12/04/2025
Share

12 अप्रैल 2025 :

UP News: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव ने करणी सेना के प्रदर्शन को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि करणी सेना का विरोध प्रदर्शन एक सुनियोजित और प्रायोजित कार्यक्रम है , जिसे सरकार की मौन सहमति प्राप्त थी. उन्होंने कहा कि यह सब राजनीतिक लाभ के लिए किया गया, ताकि एक खास वर्ग को खुश किया जा सके और सपा नेताओं को निशाना बनाया जा सके.

गौरतलब है कि यह विवाद राज्यसभा सांसद डॉ. रामजी लाल सुमन के एक कथित बयान के बाद शुरू हुआ था. करणी सेना ने सुमन के खिलाफ लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया था , जिसमें सपा अध्यक्ष के आवास के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी करने की कोशिश की गई थी. इस पर सपा प्रवक्ता मनोज यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जिस तरह की फोर्स हमारे सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर लगाई गई, अगर उसकी आधी भी फोर्स उस विरोध कार्यक्रम को रोकने में लगाई गई होती, तो शायद यह प्रदर्शन हो ही नहीं पाता.”

उन्होंने आगे कहा कि अगर सांसद ने कोई गलत बात कही होती, तो उसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से सदन में प्रस्ताव लाकर दिया जाना चाहिए था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिससे साफ है कि यह सिर्फ एक राजनीतिक चाल है . मनोज यादव ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ठाकुर हैं, करणी सेना के लोग भी ठाकुर हैं, इसलिए वे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर सकते. न गोली चलवाएंगे, न बुलडोजर चलवाएंगे, क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है. यही वजह है कि इस विरोध को जानबूझकर होने दिया गया.”

करणी सेना का प्रदर्शन सरकार के संरक्षण में हो रहा

सपा प्रवक्ता ने कहा कि यह सारा विवाद सपा को बदनाम करने और पिछड़े-दलित वर्ग के नेताओं की आवाज दबाने की साजिश है. उन्होंने कहा कि करणी सेना का प्रदर्शन सरकार के संरक्षण में हो रहा और इसके पीछे एक खास राजनीतिक रणनीति है. सपा प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा कि रामजी लाल सुमन बहुजन समाज से आते हैं और सामाजिक न्याय की राजनीति करते हैं. उनका राजनीतिक सफर हमेशा से वंचितों और दबे-कुचलों की आवाज उठाने वाला रहा है. ऐसे में उनके खिलाफ किया गया प्रदर्शन सपा इसे सिर्फ एक जातिगत ध्रुवीकरण की कोशिश मान रही है.

सपा डरने वाली नहीं है- मनोज यादव

मनोज यादव ने अंत में कहा कि सपा डरने वाली नहीं है और न ही अपने नेताओं को पीछे हटने देगी. उन्होंने प्रशासन से पूछा कि आखिर किन कारणों से प्रदर्शनकारियों को इतनी छूट दी गई, जबकि दूसरी ओर सपा नेताओं के घर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया.

You Might Also Like

Online Betting India : होटल के कमरे से चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर गिराया बड़ा नेटवर्क

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

Newsdesk Admin 12/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Online Betting India : होटल के कमरे से चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर गिराया बड़ा नेटवर्क

सीजी भास्कर, 21 मार्च। ऑनलाइन गेमिंग की आड़…

Chhattisgarh Mining Raid : कोरबा में खनन माफिया पर बड़ा वार, एक दिन में 34 वाहन जब्त, कई इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई

सीजी भास्कर, 21 मार्च। जिले में अवैध खनन…

NDPS Act Case India : दुर्ग में 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, नेवई-उतई पुलिस ने 6.5 किलो गांजा जब्त किया, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

सीजी भास्कर, 21 मार्च। दुर्ग जिले में नशे…

Eid Namaz Timing : चांद के साथ आई खुशियों की सौगात: नमाज, फितरा और गले मिलकर मनाई जा रही ईद

सीजी भास्कर, 21 मार्च। रमजान के पूरे महीने…

Fire NOC Policy Chhattisgarh : फ्री फायर एनओसी खत्म, स्कूल, हॉस्पिटल समेत अन्य संस्थानों की बढ़ी मुसीबत, ऑडिट के नाम पर निजी कंपनियों की मनमानी

सीजी भास्कर, 21 मार्च। प्रदेश में अब तक…

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनिया

Online Betting India : होटल के कमरे से चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर गिराया बड़ा नेटवर्क

21/03/2026
देश-दुनियाधर्म

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

20/03/2026
Heavy Vehicle Ban Raipur
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

20/03/2026
MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh
देश-दुनिया

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

19/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?