CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SP शशि मोहन सिंह Action मोड पर, कबाड़ी महिला के ठिकाने पर छापेमारी, 22 लाख 30 हजार कैश देख अवाक रह गई पुलिस टीम, 5 लाख का महंगा कबाड़ भी जब्त

SP शशि मोहन सिंह Action मोड पर, कबाड़ी महिला के ठिकाने पर छापेमारी, 22 लाख 30 हजार कैश देख अवाक रह गई पुलिस टीम, 5 लाख का महंगा कबाड़ भी जब्त

By Newsdesk Admin 22/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 22 नवंबर। छत्तीसगढ़ के जशपुर एसपी इन दिनों अवैध कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई में मशगूल हैं। आपको बता दें कि एसपी ने टीम भेज शहर की एक महिला कबाड़ी के ठिकाने पर छापा मार 22 लाख 30 हजार कैश और लगभग 5 लाख का कबाड़ जब्त किया है। एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आज कबाड़ का व्यवसाय करने वाली महिला पूनम साव के घर और दुकान की तलाशी में पुलिस टीम ने 22 लाख 30 हजार रुपये नकद और 5 लाख रुपये मूल्य के कबाड़ के समान जब्त किए हैं, नगद राशि के मामले की जांच आयकर विभाग को सौंपी जा रही है।

आपको बता दें कि कबाड़ का व्यवसाय करने वाली महिला पूनम साव के घर और दुकान की तलाशी में पुलिस टीम ने 22 लाख 30 हजार रुपये नगद और 5 लाख रुपये मूल्य के कबाड़ का जब्त हुआ है। एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि आज तड़के शहर के साथ पत्थलगांव, कांसाबेल और कुनकुरी थाना क्षेत्र में कबाड़ व्यवसायियों के ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन को लंबे समय से जिले में कबाड़ व्यवसाय के आड़ में चल रहे अवैध कारोबार की शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने इस आपरेशन की योजना बनाई गई थी। अभियान के दौरान कांसाबेल के जशपुर रोड की निवासी महिला कबाड़ी पूनम साहू के घर में भी पुलिस टीम ने छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से बड़ी मात्रा में कांसा, तांबा और स्टील के बर्तन, टूल्लू पंप पुलिस ने जब्त किए है। जब्त किए गए सामान का कोई हिसाब महिला नहीं दे पाई। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 22 लाख 30 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में मिले नगदी के संबंध में भी कबाड़ व्यवसायी महिला पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी है। कार्रवाई करते हुए नगद राशि को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच आयकर विभाग को सौंपने की तैयारी की जा रही है। कांसाबेल में पुलिस टीम ने पोंगरो के कबाड़ व्यवसायी यूनुस खान और आशीष कुमार उर्फ मंटू के ठिकानों पर भी छापा मार कर तलाशी ली लेकिन यहां से पुलिस को कोई संदेहजनक वस्तु हाथ नहीं लगी है।

इस अभियान के दौरान पुलिस को दूसरी बड़ी सफलता पत्थलगांव थाना क्षेत्र में मिली। यहां पुलिस टीम ने शहर में कबाड़ व्यवसाय करने वाले तीन व्यवसायी के घरों में छापा मारा। तलाशी में पुलिस ने एक व्यवसायी के पास से एक ट्रक कबाड़ और पिंटू खान व विक्की अग्रवाल के पास से एक-एक पिकअप कबाड़ जब्त किया गया है। कुनकुरी थाना क्षेत्र में गिनाबहार के कबाड़ व्यवसायी निजाबुल आलम के गोदाम से पुलिस टीम ने शासकीय सप्लाई के झूले, रेलिंग जब्त किया है, मामले की जांच की जा रही है कि यह सरकारी संपत्ति कहां से लाई गई है। जिला मुख्यालय में भी पुलिस टीम ने रबूल खान, विष्णुबगान निवासी टीपू कबाड़ी और डिपाटोली निवासी पंकज कबाड़ी के ठिकाने पर छापा मारा।

एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि कबाड़ व्यवसायियों के विरूद्ध मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान कांसाबेल में महिला व्यवसायी के घर से नगद राशि जब्त की गई है। मामले को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंपा जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You Might Also Like

Chhattisgarh Train Cancellation : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 7 गाड़ियां बीच रास्ते में होंगी समाप्त – यात्रा से पहले जरूर पढ़ें

CG Viral Video : वर्दी पर दाग, सड़क पर नशे में पड़ा आरक्षक; पुलिस अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

Chhattisgarh Real Estate News : भूमि गाइडलाइन में रियायत से रियल एस्टेट को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री साय से वेलफेयर एसोसिएशन की मुलाकात

AI Bike Theft Control Raipur: राजधानी में बाइक चोरों पर डिजिटल शिकंजा

IG Balaji Rao visit : वनांचल में भरोसे की पुलिसिंग, IG बालाजी राव सोमावार ने सामुदायिक गतिविधियों का किया जमीनी निरीक्षण

Newsdesk Admin 22/11/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Train Cancellation
Chhattisgarh Train Cancellation : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 7 गाड़ियां बीच रास्ते में होंगी समाप्त – यात्रा से पहले जरूर पढ़ें

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने…

CG Viral Video
CG Viral Video : वर्दी पर दाग, सड़क पर नशे में पड़ा आरक्षक; पुलिस अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। “परित्राणाय साधुनाम्” का संदेश…

Chhattisgarh Real Estate News
Chhattisgarh Real Estate News : भूमि गाइडलाइन में रियायत से रियल एस्टेट को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री साय से वेलफेयर एसोसिएशन की मुलाकात

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

AI Bike Theft Control Raipur: राजधानी में बाइक चोरों पर डिजिटल शिकंजा

AI Bike Theft Control Raipur Initiative : राजधानी…

IG Balaji Rao visit
IG Balaji Rao visit : वनांचल में भरोसे की पुलिसिंग, IG बालाजी राव सोमावार ने सामुदायिक गतिविधियों का किया जमीनी निरीक्षण

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। राजनांदगांव रेंज के पुलिस…

You Might Also Like

Chhattisgarh Train Cancellation
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Train Cancellation : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 7 गाड़ियां बीच रास्ते में होंगी समाप्त – यात्रा से पहले जरूर पढ़ें

10/02/2026
CG Viral Video
छत्तीसगढ़

CG Viral Video : वर्दी पर दाग, सड़क पर नशे में पड़ा आरक्षक; पुलिस अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

10/02/2026
Chhattisgarh Real Estate News
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Real Estate News : भूमि गाइडलाइन में रियायत से रियल एस्टेट को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री साय से वेलफेयर एसोसिएशन की मुलाकात

10/02/2026
छत्तीसगढ़

AI Bike Theft Control Raipur: राजधानी में बाइक चोरों पर डिजिटल शिकंजा

10/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?