सीजी भास्कर, 5 सितंबर।राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। यहां एक प्राइवेट एयरलाइंस का पायलट महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाने की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने इसके लिए लाइटर के आकार का स्पाई कैमरा इस्तेमाल किया था।
महिला ने तुरंत दी शिकायत
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि घटना 30 अगस्त की रात करीब 10:20 बजे किशनगढ़ गांव के शनि बाजार की है। वह जब वहां मौजूद थी, तभी उसने देखा कि एक शख्स लाइटर जैसी दिखने वाली डिवाइस से उसका वीडियो रिकॉर्ड(Spy Camera Lighter Case) करने की कोशिश कर रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया।
आरोपी पायलट की पहचान
साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मोहित प्रियदर्शी (31 वर्ष), निवासी सिविल लाइंस, आगरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी एक प्राइवेट एयरलाइंस में पायलट के पद पर कार्यरत है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से स्पाई कैमरा बरामद कर लिया।
कबूल किया जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह वीडियो अपनी “निजी संतुष्टि” के लिए बना रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज(Spy Camera Lighter Case) और स्थानीय मुखबिरों की मदद ली थी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 77/78 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।





