CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » State Capital Region Chhattisgarh : चावल वितरण में रायपुर अव्वल, सुकमा और दंतेवाड़ा पीछे, प्रदेश के 95% कार्डधारकों को मिल चुका तीन माह का चावल

State Capital Region Chhattisgarh : चावल वितरण में रायपुर अव्वल, सुकमा और दंतेवाड़ा पीछे, प्रदेश के 95% कार्डधारकों को मिल चुका तीन माह का चावल

By Newsdesk Admin
23/07/2025
Share
State Capital Region Chhattisgarh
State Capital Region Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 23 जुलाई। State Capital Region Chhattisgarh : प्रदेश में चावल उत्सव के तहत राशन वितरण का काम तेजी से चल रहा है। अब तक करीब 95 प्रतिशत कार्डधारकों को तीन माह का चावल बांटा जा चुका है। इस अभियान में रायपुर जिला सबसे आगे है। यहां लक्ष्य से अधिक (100.36 प्रतिशत) वितरण दर्ज किया गया है। वहीं सुकमा (86.50 प्रतिशत) और दंतेवाड़ा (90.19 प्रतिशत) अब भी पीछे हैं। शासन ने 31 जुलाई तक सभी कार्डधारकों को चावल वितरण करने का लक्ष्य रखा है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि शेष हितग्राहियों को समय पर चावल मिल जाएगा। अब भी करीब दो लाख 92 हजार कार्डधारी ऐसे हैं जिन्हें तीन माह का चावल नहीं मिला है। बता दें कि पूर्व में वितरण की तारीख 30 जून रखी गई थी, केंद्र सरकार से अनुमति मांगने के बाद अवधि बढ़ाकर 31 जुलाई की गई थी।

एपीएल कार्डधारियों का ही बचा वितरण : 

बचे हुए धारकों में लगभग दो लाख एपीएल के कार्डधारक हैं। वितरण के लिए अभी आठ दिन का समय शेष है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शेष बचे दिनों में तेजी से वितरण कार्य कर बाकी बचे हितग्राहियों तक राशन पहुंचा दिया जाएगा। जानकारों का मानना है कि वितरण में देरी का मुख्य कारण गोदाम स्तर पर उठाव में बाधा, परिवहन की सुस्ती और स्थानीय निकायों की लापरवाही है। हालांकि, विभाग ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर वार्डवार माइक्रो प्लानिंग करने और समयसीमा में लक्ष्य पूर्ति करने को कहा है।

नई मशीनों से आई दिक्कत

एक जून से प्रदेशभर की उचित मूल्य की दुकानों में नई ई-पाश मशीनें लगाई गई हैं। मशीनें छोटी हैं, जिससे उंगली की स्कैनिंग में परेशानी हुई। इसके चलते कई लोगों को सिर्फ एक माह का ही चावल मिल पाया। अब ये हितग्राही जुलाई में शेष चावल के लिए दुकानों में पहुंच रहे हैं।

चावल वितरण में अव्वल जिले

जिला          वितरण का प्रतिशत

रायपुर         100.36%

बालोद         98.90%

रायगढ़         98.48%

धमतरी         98.64%

खैरागढ़-गंडई            98.25%

मुंगेली         97.52%

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 97.04%

सूरजपुर        97.00%

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही       96.38%

राजनांदगांव            96.19%

वर्जन

जिन कार्डधारकों ने अभी तक तीन माह का चावल नहीं उठाया है, वे 31 जुलाई से पहले अपने नजदीकी राशन दुकान से चावल प्राप्त कर सकते हैं।

– भूपेंद्र मिश्रा, खाद्य नियंत्रक, रायपुर

Chhattisgarh Weather Update : जनवरी के जाते-जाते फिर बदलेगा मौसम का रुख, छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड
Rescue Operation : मछली पकड़ने गए दो युवक नाले में बह गए, रेस्क्यू में जुटी एसडीआरएफ की टीम
District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी
ट्रैवल एजेंसी की डीलरशिप के बहाने 84 लाख की ठगी:बालोद में ना एजेंसी दी ना रुपए लौटाए, 2 आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
Rewarded Rape Accused Arrested in Kanker : 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gen Z Movements
Gen Z Movements : Gen Z आंदोलनों पर अमित शाह बोले- हर राय की आजादी, आपातकाल का रास्ता नहीं

अमित शाह ने Gen Z और छात्र आंदोलनों…

Salman Khan Matrubhoomi
Salman Khan Matrubhoomi : सलमान खान की ‘मातृभूमि’ लगभग तैयार, VFX का काम बाकी; जल्द आएगी रिलीज डेट

सलमान खान की चर्चित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर…

IPS Officer Son Assault
IPS Officer Son Assault : अंबिकापुर में IPS के बेटे से मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार; शहर में पैदल जुलूस

IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कुर्रे…

Jaunpur Drug Supply : रायपुर के नशीली दवाओं के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जौनपुर से 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

दवाओं की सप्लाई के मामले में पुलिस ने…

Raipur Police Action
Raipur Police Action : गणेशोत्सव से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 146 पर कार्रवाई, 14 जेल भेजे गए

आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?