CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादी-सगाई, छठी, मृत्यु भोज में डिस्पोजल का उपयोग बंद, दुर्ग के 45 गांवों में प्लास्टिक मुक्त होना लक्ष्य, बर्तन बैंक से सामान

शादी-सगाई, छठी, मृत्यु भोज में डिस्पोजल का उपयोग बंद, दुर्ग के 45 गांवों में प्लास्टिक मुक्त होना लक्ष्य, बर्तन बैंक से सामान

By Newsdesk Admin 24/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जून। दुर्ग जिले के 45 गांवों की ग्राम सभाओं ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब गांवों में शादी, सगाई, छठी, मृत्यु भोज और अन्य सामूहिक आयोजनों में डिस्पोजल थाली, कटोरी, गिलास और चम्मच का उपयोग पूरी तरह बंद होगा। इसके बजाय, गांव के बर्तन बैंक से बर्तनों का उपयोग किया जाएगा।

Contents
जिला प्रशासन का प्लास्टिक मुक्त अभियान जोरों परस्वच्छ भारत मिशन के तहत बर्तन बैंक की शुरुआतइन गांवों में शुरू हो चुके हैं बर्तन बैंकबेलौदी प्लास्टिक मुक्त मॉडल गांव की ओर अग्रसरजागरूकता के बाद जुर्माने की तैयारीकलेक्टर की पहल, मॉडल गांव का सपना
ग्राम सभा के इस फैसले से अधिकांश ग्रामीण सहमत हैं। यदि कोई परिस्थिति का हवाला देकर नियम तोड़ने की कोशिश करता है, तो पहले उसे समझाइश दी जाएगी। फिर भी नहीं मानने पर जुर्माना वसूला जाएगा।

जिला प्रशासन का प्लास्टिक मुक्त अभियान जोरों पर

जिला प्रशासन का गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का अभियान तेजी पकड़ रहा है। जिले के 300 गांवों में से 45 में बर्तन बैंक स्थापित हो चुके हैं। जिला पंचायत के सीईओ बजरंग दुबे के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का ही नतीजा है कि ग्रामीण अब डिस्पोजल सामग्री का उपयोग छोड़ रहे हैं।

इस अभियान में महिला स्व-सहायता समूहों की भूमिका अहम है, जो प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक कर रही हैं।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बर्तन बैंक की शुरुआत

सीईओ बजरंग दुबे ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों में डिस्पोजल सामग्री पर प्रतिबंध लगाने और हर गांव में बर्तन बैंक स्थापित करने का अभियान चल रहा है। अब तक 45 गांवों में बर्तन बैंक शुरू हो चुके हैं। दुर्ग, धमधा और पाटन जनपद पंचायतों में हर महीने 10 से 15 नए गांवों में बर्तन बैंक खोलने का लक्ष्य है।

उदाहरण के तौर पर, ग्राम पचपेड़ी में जागृति महिला स्व-सहायता समूह ने बर्तन बैंक शुरू किया है। समूह ने 7,000 रुपए में 100 थालियां और 50 गिलास खरीदकर शुरुआत की। समूह की अध्यक्ष मनीषा चंद्राकर, लक्ष्मी चंद्राकर और शांता चंद्राकर ने बताया कि गांव में सिल्वर पत्तल, डिस्पोजल गिलास, कटोरी और चम्मच का उपयोग काफी कम हो गया है।

इन गांवों में शुरू हो चुके हैं बर्तन बैंक

जनपद पंचायत दुर्ग के रिसामा, उमरपोटी, मंचादुर, गनियारी, मोहलाई, खुरसुल, डुमरडीह, पाउवारा, पुरई, बोरीगारका, सिलोदा (खपरी), खेदामारा, अरसनारा, भानपुरी, मालुद (बेलौदी), कोनारी, रसमड़ा, थनौद, खोपली, नगपुरा, चिखली, हनोदा, मतवारी, अंजोरा (ख), आलबरस, करगाडीह, निकुम, ढौर और पिसेगांव; जनपद पंचायत धमधा के तरकोरी, नवागांव (पु); और जनपद पंचायत पाटन के अरसनारा, आंधी, बेलौदी, बोरेन्दा, दरबारमोखली, ढौर, करसा, कौही, खर्रा, कुम्हली, पचपेड़ी, पतोरा, सेलूद और तर्रा में बर्तन बैंक स्थापित हो चुके हैं।

बेलौदी प्लास्टिक मुक्त मॉडल गांव की ओर अग्रसर

पाटन ब्लॉक के ग्राम बेलौदी के सरपंच हुकुमचंद निषाद अपने गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटे हैं। गांव में सिल्वर पत्तल, डिस्पोजल गिलास और कटोरी के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। आयोजनों में असुविधा न हो, इसलिए हुकुमचंद ने अपने निजी खर्चे से 100 थालियां और 100 गिलास खरीदकर बर्तन बैंक शुरू किया है।

इसका संचालन नव दुर्गा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सौंपा गया है। इसके अलावा, कचरे के समुचित निपटान के लिए गांव के 350 घरों में 25,000 रुपए की लागत से डस्टबिन बांटे गए हैं। साथ ही, 35,000 रुपए की लागत से बर्तन खरीदे गए। अब ग्रामीणों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्र करना होगा।

जागरूकता के बाद जुर्माने की तैयारी

सरपंच हुकुमचंद ने बताया कि अभी ग्रामीणों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आग्रह किया जा रहा है। प्लास्टिक कचरे की सफाई और निपटान के बारे में समझाया जा रहा है। अगले छह महीनों तक जागरूकता अभियान चलेगा। इसके बाद भी नियम न मानने वालों पर ग्राम सभा में जुर्माने का प्रस्ताव लाया जाएगा। गांव में बदलाव दिख रहा है, और अब खुले में प्लास्टिक कचरा बिखरा नहीं दिखता।

कलेक्टर की पहल, मॉडल गांव का सपना

कलेक्टर अभिजीत सिंह की पहल और सीईओ बजरंग दुबे के मार्गदर्शन में बेलौदी को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है। पहला लक्ष्य इसे प्लास्टिक मुक्त बनाना है।

ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले रहा है, और ग्रामीणों का समर्थन इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

You Might Also Like

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

Hanumant Katha Korba: कथा मंच से धर्मांतरण पर कड़ा संदेश, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Newsdesk Admin 24/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Virat Kohli IPL Record: रन चेज में किंग कोहली का जलवा, वॉर्नर पीछे, 6 टीमों के खिलाफ बने नंबर 1

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में Virat Kohli…

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के हालिया…

Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर

जगदलपुर समेत पूरे राज्य में मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों…

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

बस्तर में दशकों से सक्रिय नक्सलवाद अब अपने…

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में शनिवार…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

29/03/2026
छत्तीसगढ़

Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर

29/03/2026
छत्तीसगढ़

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

29/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

29/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?