CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आंधी-तूफान का तांडव, टीन गिरने से महिला की गर्दन कटी, 16 भेड़ों पर गिरी बिजली

आंधी-तूफान का तांडव, टीन गिरने से महिला की गर्दन कटी, 16 भेड़ों पर गिरी बिजली

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मई। देर रात आई आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ है। फिरोजाबाद जनपद में जसराना थाना क्षेत्र में आंधी के दौरान छत पर सो रही महिला के ऊपर टीन का शेड गिर गया, जिससे महिला की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस आंधी-तूफान में बड़ी तादाद में जगह-जगह पेड़ टूट गए, जिसकी वजह से बिजली की आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई। कई जगह बिजली के खंबे गिर गए और बिजली काटनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि जसराना थाना क्षेत्र के चैन सुख भिगोया गांव में एक महिला छत पर सो रही थी, तभी आंधी की वजह से लोहे की टीन उसके ऊपर आ गिरी, जिससे उसका गला कटा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वो छत पर सो रही थी, तभी उसके ऊपर पड़ोस से टीन आकर गिर गई। महिला की उम्र 35 साल बताई जा रही है।

बिजली गिरने से 16 भेड़ों की मौत

फिरोजाबाद के ही गांव निकाऊ में बारिश के दौरान आसमानी बिजली का कहर भी देखने को मिला। जहां बिजली गिरने से पशुपालक की 16 भेड़ चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। इस हादसे में पशुपालक का बड़ी तादाद में आर्थिक हानि हुई है।

शिकोहाबाद कोतवाली क्षेत्र में आंधी के दौरान शीशम का पेड़ मकान पर गिर गया जिससे घर को खासा नुकसान हुआ है। यहीं के बंसीपुरम इलाके में विद्युत पोल गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया और बत्ती गुल हो गई।

टूंडला कोतवाली क्षेत्र में आंधी के दौरान सर्विस रोड पर लगा विज्ञापन धराशाई हो गया। इस दौरान सर्विस रोड से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बचे। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में आंधी के दौरान पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हुए। फिरोजाबाद सदर इलाके में भी जगह-जगह पेड़ और पोल गिर गए। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन और कलेक्ट्रेट में भी बड़ी तादाद में पेड़ टूट गए। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मिलकर रास्तों से पेड़ों को हटाया।

आंधी की वजह से जहां जनपद में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गई तो वहीं लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। जनपद के तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया।
बिहार: बीच में था खंभा… फिर भी बना दी सड़क, अब जाएं तो जाएं कैसे? लोग हो रहे परेशान
SECL कर्मियों से भरी बस पुलिया से नीचे गिरी:ड्राइवर की मौत, 7 घायल अंबिकापुर रेफर; 16 लोग सवार थे
गरीब कल्याण, किसानों की भलाई, महिलाओं के सम्मान व युवाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा आम बजट-रिकेश सेन
ऐतिहासिक हार के बाद कांग्रेस में जबर्दस्त “रार” 🛑 जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, विधायक पर षड़यंत्र का लगाया आरोप, कहा – “कांग्रेस मुक्त होगा साहू समाज”
MP Breaking : अभी अभी ग्वालियर बस स्टैंड में लगी भीषण आग, एक हुई स्वाहा, तीन अन्य बसों तक पहुंचीं लपटें, देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?