CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘सख्त एक्शन लिया जाए’, अमेरिका में कैलिफोर्निया के हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की भारत ने की कड़ी निंदा

‘सख्त एक्शन लिया जाए’, अमेरिका में कैलिफोर्निया के हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की भारत ने की कड़ी निंदा

By Newsdesk Admin 09/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 मार्च। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में तथाकथित ‘खालिस्तानी जनमत संग्रह’ से कुछ दिन पहले कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. इसके साथ मंदिर पर आपत्तिजनक संदेश लिख दिए गए. BAPS ((Bochasanwasi Akshar Purushottam Swaminarayan Sanstha)) के आधिकारिक पेज ने सोशल पोस्ट में मामले की जानकारी साझा की है. इसने इस बात पर भी जोर दिया कि वे नफरत को कभी जड़ नहीं जमाने देंगे और शांति और करुणा कायम रहेगी.

सोशल मीडिया पोस्ट में BAPS पब्लिक अफेयर्स ने लिखा, “एक और मंदिर का अपवित्रीकरण, बार चिनो हिल्स, कैलिफोर्निया में हिंदू समुदाय नफरत के खिलाफ़ डटकर खड़ा है. चिनो हिल्स और दक्षिणी कैलिफोर्निया के समुदाय के साथ मिलकर, हम कभी भी नफरत को जड़ नहीं जमाने देंगे. हमारी साझा मानवता और आस्था यह तय करेगी कि शांति और करुणा कायम रहे.”

विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

भारत ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ “कड़ी कार्रवाई” की मांग की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के बारे में रिपोर्ट देखी है. हम इस तरह के घृणित कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं.”

उन्होंने कहा, “हम स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों से इन कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पूजा स्थलों को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं.”

Another Hindu Temple vandalized – this time the iconic BAPS temple in Chino Hills, CA. It’s just another day in a world where media and academics will insist there is no anti-Hindu hate and that #Hinduphobia is just a construct of our imagination.

Not surprising this happens as… https://t.co/SXNmyRuTiT pic.twitter.com/V4P77wUKAV

— CoHNA (Coalition of Hindus of North America) (@CoHNAOfficial) March 9, 2025

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

उत्तरी अमेरिका के हिंदुओं के गठबंधन (CoHNA) ने भी सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी शेयर की और कहा कि कैलिफोर्निया में प्रतिष्ठित बीएपीएस मंदिर का अपमान लॉस एंजिल्स में तथाकथित खालिस्तान जनमत संग्रह से पहले हुआ है. पोस्ट में 2022 के बाद से मंदिरों में तोड़फोड़ के अन्य हालिया मामलों को लिस्ट किया गया और मामले के जांच की मांग की गई है.

CoHNA एक जमीनी स्तर का वकालत संगठन है, जो उत्तरी अमेरिका में हिंदू धर्म की समझ को बेहतर बनाने और हिंदू समुदाय को प्रभावित करने वाले मामलों के लिए समर्पित है.

पिछले साल भी मंदिर में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थीं, जब कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में BAPS स्वामीनारायण मंदिर में 25 सितंबर की रात को तोड़- फोड़ की गई थी. यह घटना न्यूयॉर्क में BAPS मंदिर में इसी तरह की घटना के 10 दिन से भी कम समय बाद हुई थी. ‘हिंदू विरोधी’ संदेशों में ‘हिंदू वापस जाओ’ जैसी बातें शामिल थीं, जिससे स्थानीय हिंदू समुदाय चिंतित हो गया. इसके जवाब में, समुदाय ने एकजुट होने का संकल्प लिया है.

You Might Also Like

Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश

Newsdesk Admin 09/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Agrawal CSIDC Statement : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़, राजीव अग्रवाल बोले – रोजगार और ग्रामीण विकास पर फोकस

सीजी भास्कर, 17 मार्च। भिलाई में आयोजित एक…

Heart Tumor Surgery India : अंबेडकर अस्पताल में अद्भुत सर्जरी, 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला – डॉक्टरों ने रचा इतिहास

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी के Dr. Bhimrao…

Bhupesh Baghel statement cylinder price : रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भूपेश बघेल बोले – 56 इंच वाली सरकार में सिलेंडर-खाद तक नहीं मिल रहा

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी रायपुर में मंगलवार…

Chhattisgarh High Court Judgment SECL : SECL टेंडर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-शर्तों की व्याख्या का अधिकार कंपनी के पास

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एसईसीएल…

Sachin Pilot Statement CG : मनरेगा और महंगाई पर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट के निशाने पर सरकार, बघेल – महंत ने भी साधा हमला

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ में मनरेगा, महंगाई…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू

17/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

17/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

16/03/2026
MGNREGA Bachao Sangram
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

16/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?