CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराष्ट्र में गन्ना लदा ट्रक पलटा, छह मजदूरों की दबकर मौत, 8 जख्मी

महाराष्ट्र में गन्ना लदा ट्रक पलटा, छह मजदूरों की दबकर मौत, 8 जख्मी

By Newsdesk Admin 10/03/2025
Share

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्रपति महाराष्ट्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए. बताया जाता है कि गन्ना ले जा रहा एक ट्रक पलट गया. ये सभी मजदूर उसी ट्रक पर बैठे थे. हादसे में मौके पर ही चार मजदूरों की मौत हो गयी थी. दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

पुलिस इंस्पेक्टर सानप ने बताया कि अन्य 8 मजदूरों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.कैसे हुआ हादसाः घटना सोमवार अल सुबह की है. रविवार आधी रात के बाद हादसा हुआ. पिशोर में खेतों से गन्ना काटने के बाद मजदूरों ने ट्रक में लोड किया. ट्रक में गन्ना लोड करने के बाद उस पर 14 मजदूर सवार हो गये. रात करीब ढाई बजे जब ट्रक कन्नड़ की ओर जा रहा था, तभी ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. तेज रफ्तार ट्रक पलटने से गन्ने पर बैठे 14 मजदूर गन्ना के नीचे दब गये. घंटे तक चला बचाव कार्यः घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे. उन्होंने गन्ने के ढेर में दबे मजदूरों को बाहर निकालना शुरू किया.

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. इसके बाद बचाव कार्य तेजी से शुरू हुआ. करीब डेढ़ से दो घंटे तक बचाव कार्य चलता रहा. इस दौरान चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. पुलिस इंस्पेक्टर सनप ने बताया अन्य मजदूरों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां दो अन्य मजदूरों की मौत हो गयी.

मृतकों के नामः हादसे में मौके पर मरने वालों के नाम मिथुन महारू चव्हाण (उम्र 26), किसन धर्मा राठौड़ (उम्र 30), मनोज नामदेव चव्हाण (उम्र 23) और कृष्णा मूलचंद राठौड़ (उम्र 30 वर्ष) हैं. इलाज के दौरान अस्पताल में विनोद नामदेव चव्हाण और ज्ञानेश्वर देवीदास चव्हाण की मौत हो गई. घायलों के नाम इंदलचंद प्रेमचंद चव्हाण, लाखन छगन राठौड़, सचिन भागीनाथ राठौड़, राहुल नामदेव चव्हाण, रविंद नामदेव राठौड़, सागर भागीनाथ राठौड़, इस्माइल अब्दुल और उमर मूसा भेड़ा बताये गये हैं.

You Might Also Like

Raigarh Crime Bust: मोबाइल शॉप चोरी से बैंक डकैती तक, 6 आरोपियों का पर्दाफाश, 26 लाख का माल जब्त

Rape Case Verdict: गवाही में विरोधाभास, 20 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने आरोपी को दी राहत

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

Tech Couple Suicide : दिल दहला देने वाला सुसाइड केस… लिव-इन से शादी तक साथ रहे कपल ने एक ही दिन खत्म की जिंदगी

Newsdesk Admin 10/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Agniveer Recruitment 2026 : युवाओं के लिए बड़ा मौका, फ्री कोचिंग के साथ सुनहरा अवसर

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर से…

Chhattisgarh Ambulance Service : छत्तीसगढ़ की हेल्थ सर्विस को मिली रफ्तार, CM विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को किया रवाना

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Poonam Oran Wrestler : चोट से जंग जीतकर चमकी पूनम, 9 साल का इंतजार खत्म, ट्राइबल गेम्स में जीता गोल्ड

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Naxalism Victory Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में लाल आतंक लगभग खत्म”…गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा दावा

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Raigarh Crime Bust: मोबाइल शॉप चोरी से बैंक डकैती तक, 6 आरोपियों का पर्दाफाश, 26 लाख का माल जब्त

रायगढ़ में (Raigarh Crime Bust) के तहत पुलिस…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raigarh Crime Bust: मोबाइल शॉप चोरी से बैंक डकैती तक, 6 आरोपियों का पर्दाफाश, 26 लाख का माल जब्त

31/03/2026
देश-दुनिया

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

31/03/2026
देश-दुनिया

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

31/03/2026
अपराधदेश-दुनिया

Tech Couple Suicide : दिल दहला देने वाला सुसाइड केस… लिव-इन से शादी तक साथ रहे कपल ने एक ही दिन खत्म की जिंदगी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?