CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Suicide Cases In Chhattisgarh : बढ़ रही आत्महत्या की घटनाएं! पारिवारिक कलह बनी सबसे बड़ी वजह, एक साल में इतने हजार लोगों ने दी जान

Suicide Cases In Chhattisgarh : बढ़ रही आत्महत्या की घटनाएं! पारिवारिक कलह बनी सबसे बड़ी वजह, एक साल में इतने हजार लोगों ने दी जान

By Newsdesk Admin
06/10/2025
Share
Suicide Cases In Chhattisgarh
Suicide Cases In Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में आत्महत्या (Suicide Cases In Chhattisgarh) की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। वर्ष 2023 में प्रदेश के 7 हजार 863 लोगों ने अलग-अलग कारणों से खुदकुशी की। इनमें सबसे ज्यादा संख्या पारिवारिक कलह से जूझ रहे लोगों की है। आंकड़ों के मुताबिक 1732 लोगों ने पारिवारिक समस्याओं से परेशान होकर जीवन समाप्त कर लिया, जिनमें 1196 पुरुष और 536 महिलाएं शामिल थीं।

NCRB ने जारी किए आंकड़े

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर बीमारियों से पीड़ित 1658 लोगों ने आत्महत्या (Suicide Cases In Chhattisgarh) की। इनमें 1207 पुरुष और 451 महिलाएं थीं। वहीं कम आय वर्ग के लोग भी इस त्रासदी का सबसे ज्यादा शिकार बने। राजधानी रायपुर में ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 364 लोगों ने जान दी। NCRB के अनुसार प्रदेश में आत्महत्या की दर 26% है, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है।

नशे और बेरोजगारी भी बड़ी वजह

आंकड़ों के अनुसार नशे की लत से जूझ रहे 708 पुरुष और 53 महिलाओं ने भी मौत को गले लगाया। प्रेम प्रसंग के कारण 178 युवक और 128 युवतियों ने आत्महत्या (Suicide Cases In Chhattisgarh) की। करियर न बन पाने और बेरोजगारी के चलते भी कई युवाओं ने जान दी। इसमें 57 युवक और 20 युवतियां शामिल थीं।

खुदकुशी के मामलों में मामूली गिरावट

वर्ष 2022 में प्रदेश में कुल 8 हजार 446 लोगों ने आत्महत्या की थी। इसके मुकाबले 2023 में यह संख्या घटकर 7 हजार 868 रही। यानी 0.6% की गिरावट दर्ज की गई। रायपुर में भी 2022 के 379 मामलों की तुलना में 2023 में 364 केस दर्ज हुए। हालांकि मामूली कमी के बावजूद आंकड़े (Suicide Cases In Chhattisgarh) अब भी बेहद चिंताजनक हैं।

कम आय वालों की संख्या अधिक

NCRB रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा आत्महत्या कम आय वाले लोगों ने की। 1 लाख रुपए से कम सालाना आय वाले 4537 पुरुष और 1785 महिलाओं ने जान दी। 1 से 5 लाख आय वर्ग में 1034 पुरुष और 310 महिलाएं, 5 से 10 लाख आय वर्ग में 137 पुरुष और 45 महिलाएं शामिल थीं। यहां तक कि 10 लाख से अधिक आय अर्जित करने वाले 17 पुरुष और 3 महिलाओं ने भी खुदकुशी (Suicide Cases In Chhattisgarh) कर ली।

Police Constable Found Dead : मंत्री राव नरबीर सिंह के आवास पर तैनात कांस्टेबल मृत मिला, सुसाइड एंगल से जांच शुरू
मुंबई में बांग्लादेशी महिला रैकेट का खुलासा: प्रेम जाल और फर्जी पहचान…
NIA Raid In CG : छत्तीसगढ़ में एनआइए की छापेमारी, चार लोगों को हिरासत में लिया
Chhattisgarh Cabinet Meeting : नवा रायपुर में आज कैबिनेट की बड़ी बैठक, नए सीएस विकास शील का स्वागत, जैन को विदाई
Major ED action in Durg : भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर छापा, भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?