CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Super 30 Anand Kumar : सुपर 30’ के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार देंगे छत्तीसगढ़ युवाओं को सफलता का मंत्र

Super 30 Anand Kumar : सुपर 30’ के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार देंगे छत्तीसगढ़ युवाओं को सफलता का मंत्र

By Newsdesk Admin 19/11/2025
Share
Super 30 Anand Kumar
Super 30 Anand Kumar

सीजी भास्कर, 19 नवंबर। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सुनियोजित कैरियर निर्माण (Super 30 Anand Kumar) के लिए राज्य शासन द्वारा लगातार विविध महत्वपूर्ण पहलें की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को बड़े स्तर पर मार्गदर्शन, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना है। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के विशेष पहल से रायगढ़ जिले में अब 24 और 25 नवंबर को एक भव्य और प्रेरणादायी कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन होगा।

इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर के लाखों छात्रों (Super 30 Anand Kumar) के प्रेरणास्रोत, सुपर 30 के संस्थापक और पद्मश्री से सम्मानित आनंद कुमार युवाओं से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे और सफलता का मंत्र देंगे। यह आयोजन राज्य शासन की युवा-केंद्रित नीतियों तथा प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की दूरदर्शी पहल का परिणाम है, जिसके माध्यम से जिले के हजारों छात्रों को उत्कृष्ट कैरियर मार्गदर्शन प्राप्त होने जा रहा है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में समूचा प्रशासनिक अमला इन आयोजनों को सफल और भव्य बनाने में जुट गए है।

कैरियर महोत्सव का रायगढ़ में भव्य सत्र 24 नवम्बर को शाम 3.30 बजे रामलीला मैदान में होने जा रहा है। जिले के हायर सेकेंडरी स्कूलों, महाविद्यालयों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों युवा इस अवसर का लाभ उठाएंगे। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशाल मंच, सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और यातायात प्रबंधन को उच्च स्तर पर तैयार किया गया है।

(Super 30 Anand Kumar) कैरियर मार्गदर्शन का भव्य आयोजन

दूसरा सत्र 25 नवंबर की सुबह 8.30 बजे पुसौर में आयोजित होगा, जिसमें पुसौर और खरसिया क्षेत्र के छात्रों के लिए व्यापक कैरियर मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही 25 नवंबर को शाम 3.30 बजे सरिया में कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन होगा। इन आयोजनों में विद्यार्थी अपने प्रश्न पूछ सकेंगे तथा कैरियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास जैसे विषयों पर प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

You Might Also Like

Amit Shah visit Chhattisgarh : अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर पंडुम में होंगे शामिल

Paddy Procurement Politics : धान खरीदी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, मंत्री गुरु खुशवंत ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ganja Smuggling Arrest : पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले गांजा तस्कर गिरफ्तार, वाहन जलकर हुआ खाक

Mayali Nature Camp : पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों से युवाओं को रोजगार मिल रहा है: मुख्यमंत्री साय

Mayali Tourism : मयाली को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री साय

Newsdesk Admin 19/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Amit Shah visit Chhattisgarh : अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर पंडुम में होंगे शामिल

सीजी भास्कर 5 फरवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

Paddy Procurement Politics : धान खरीदी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, मंत्री गुरु खुशवंत ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सीजी भास्कर, 05 फरवरी। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी…

Tilak Varma Viral Video : ड्रेसिंग रूम वीडियो वायरल, अर्शदीप की रिकॉर्डिंग पर नाराज दिखे तिलक वर्मा

सीजी भास्कर, 05 फरवरी। टी20 वर्ल्ड कप 2026…

Prabhas OTT Release : प्रभास की ‘द राजा साब’ ओटीटी पर 6 फरवरी से, एक्सटेंडेड कट होगा स्ट्रीम

सीजी भास्कर 5 फरवरी। साउथ सुपरस्टार प्रभास की…

Airtel International Roaming Plan : एयरटेल ने इंटरनेशनल रोमिंग पैक किया महंगा, कीमत सीधे 999 रुपए बढ़ी

सीजी भास्कर 5 फरवरी। साल 2026 की शुरुआत…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Amit Shah visit Chhattisgarh : अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर पंडुम में होंगे शामिल

05/02/2026
छत्तीसगढ़

Paddy Procurement Politics : धान खरीदी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, मंत्री गुरु खुशवंत ने कांग्रेस पर साधा निशाना

05/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Ganja Smuggling Arrest : पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले गांजा तस्कर गिरफ्तार, वाहन जलकर हुआ खाक

05/02/2026
Mayali Nature Camp
छत्तीसगढ़

Mayali Nature Camp : पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों से युवाओं को रोजगार मिल रहा है: मुख्यमंत्री साय

05/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?