सीजी भास्कर, 27 सितंबर। एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच 26 सितंबर (शुक्रवार) को खेला गया सुपर-चार मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ। इसके बाद सुपर ओवर में दोनों टीमों की टक्कर हुई, जिसमें सूर्या ब्रिगेड ने जीत हासिल की। (Super Over Controversy Asia Cup) श्रीलंकाई टीम महज दो रन ही बना सकी, जिससे भारतीय टीम का काम आसान हो गया। भारत अब 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान का सामना करेगा।
सैमसन ने थ्रो करके रन आउट कर दिया Super Over Controversy Asia Cup
भारत-श्रीलंका मैच में सुपर ओवर के दौरान विवादित पल भी देखने को मिला। इसका केंद्र दासुन शनाका रहे। शनाका बल्लेबाजी करने आए तो अर्शदीप सिंह ने चौथी गेंद यॉर्कर फेंकी। भारतीय खिलाड़ियों ने कॉट बिहाइंड की अपील की और अंपायर ने उंगली उठा दी। आउट दिए जाने के बावजूद शनाका रन लेने दौड़ पड़े, लेकिन गेंद पहले से ही संजू सैमसन के दस्तानों में थी। सैमसन ने थ्रो करके रन आउट कर दिया। (Super Over Controversy Asia Cup) में यही विवाद भड़क उठा।
ऐसा लगा कि श्रीलंका की सुपर ओवर की इनिंग्स खत्म हो गई, लेकिन शनाका ने रिव्यू ले लिया। अल्ट्राएज में बल्ले से गेंद का संपर्क नहीं दिखा और फैसला पलट गया। MCC के लॉ 20.1.1.3 के अनुसार जैसे ही बल्लेबाज को आउट दिया जाता है, गेंद डेड हो जाती है। ऐसे में संजू सैमसन का रन आउट मान्य नहीं हुआ क्योंकि अंपायर उससे पहले ही उंगली उठा चुके थे।
पहला फैसला ही मान्य होता है – जयसूर्या
अब श्रीलंकाई टीम के कोच सनथ जयसूर्या ने (Super Over Controversy Asia Cup) नियमों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नियमों में सुधार की आवश्यकता है ताकि ऐसी स्थितियां दोबारा न हों। जयसूर्या ने कहा, ‘नियमों के अनुसार पहला फैसला ही मान्य होता है। शनाका को आउट दिया गया तो गेंद डेड हो गई। लेकिन रिव्यू में फैसला बदल गया। ऐसे विवाद से बचने के लिए नियमों में सुधार होना चाहिए।’
इसके अलावा पथुम निसंका के सुपर ओवर में बल्लेबाजी न करने पर भी चर्चा हुई। जयसूर्या ने बताया कि निसंका को हैमस्ट्रिंग और ग्रोइन की चोट लगी थी, इसलिए उन्हें आराम दिया गया और टीम ने लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन का विकल्प चुना। (Super Over Controversy Asia Cup) ने क्रिकेट जगत में बहस छेड़ दी है।





