CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरयूपारिण ब्राह्मण समाज के “तीज उत्सव” में शानदार प्रस्तुतियां, घंटों मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, देखिए विडियो

सरयूपारिण ब्राह्मण समाज के “तीज उत्सव” में शानदार प्रस्तुतियां, घंटों मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin 20/08/2025
Share

दुर्ग धनोरा के सेलिब्रेशन पैलेस में भगवान राम के चरित्र पर आधारित मंचीय कार्यक्रम

सीजी भास्कर, 20 अगस्त। सरयूपारिण ब्राम्हण समाज की महिलाओं ने धूमधाम से “तीज उत्सव” मनाया‌।

इस दौरान एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक गतिविधियों ने जहां लोगों का मन मोह लिया वहीं अनेक खेल प्रतियोगिताओं में सदस्यों का उत्साह देखते ही बना। 

प्रारंभ से अंत तक यह आयोजन दर्शकों को मंत्रमुग्ध करता रहा।

आपको बता दें कि तीज पर्व से महिलाओं का विशेष लगाव होता है, मन में उत्साह के साथ साल भर महिलाएं तीज उत्सव की प्रतिक्षा करती हैं।

देखिए सांस्कृतिक आयोजन की झलकियां 👇

सामाजिक रूप से एक जगह एकत्र होकर तीज उत्सव मनाना, इन दिनों प्रचलन में है। इसी कड़ी में में सरयूपारिण ब्राम्हण समाज की महिलाएं प्रति वर्ष मनाई जाने वाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया।


दुर्ग धनोरा के सेलिब्रेशन पैलेस में रविवार को छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण महिला समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में इस आयोजन में एकत्र  हुईं और अर्चना चौबे की अध्यक्षता में तीज मिलन कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई।

इस दौरान पूरा मंचीय कार्यक्रम भगवान श्रीराम के चरित्र पर आधारित रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिव पार्वती के तैल्यचित्र के समक्ष पूजा अर्चना से किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पलक दुबे ने गणेश वंदना के नृत्य के साथ मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शेफाली तिवारी, अर्चना शर्मा और शेफाली ने जहां छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुत किया वहीं रिचा, स्वाती ने फिल्मी गीत पर तथा पलक दुबे एवं भूमि मिश्रा ने तीज गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी।

शैल पाण्डेय और शोभा अभिनित मनमोहक हास्य प्रहसन ने सभी को देर तक ठहाके लगाने विवश कर दिया। 

अर्चना मिश्रा ने राधा कृष्णा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया।

अर्चना चौबे, आरती दीवान, सरोज शर्मा, अनीता चौबे, शैल पाण्डेय, बबली त्रिपाठी, जंयती शर्मा, सरिता मिश्रा, स्वाती तिवारी, सरला दुबे, रश्मि मिश्रा, रजनी दुबे, रिचा, अर्चना शर्मा, शेफाली तिवारी, स्वीटी मिश्रा ने सीता स्वयंवर की शानदार नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।

अनुपमा एवं मनीषा द्वारा विभिन्न और रोचक खेल प्रतियोगिता सभी के लिये आनंदमयी रही और लोगों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई।

संचालन जंयती शर्मा ने किया। कार्यक्रम आयोजन में कमला तिवारी, वंदना शर्मा, सुनीता शर्मा एवं मंजूषा शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।

You Might Also Like

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर गियर बॉक्स का हिस्सा टूट कर गिरा, बड़ी जनहानि टली

बारिश में हेडफोन लगाए युवक की खुले तार से करंट लगने से मौत

तेंदुए का आतंक: किसान के घर घुस पालतू कुत्ते का शिकार, 5 दिन में दूसरी वारदात

रायपुर VIP रोड पर भीषण हादसा : थार डिवाइडर और पेड़ से टकराई, 5 सवार घायल, 2 गंभीर

9वीं के छात्रों ने 12वीं के स्टूडेंट पर किया हमला, दोस्त भी घायल — स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

TAGGED: Bhilai durg aayurvedic clinik news, Bhilai Durg Breaking, Breaking news, Celebration palace durg, CG News, CG sarayuparin Brahmin samaj news, Chhattisgarh, Chhattisgarh news, Dhanora durg, Durg bhilai news, hindi news, india, latest news, Madhya Pradesh News, MP News, Raipur Breaking, Teej utsav
Newsdesk Admin 20/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भिलाई स्टील प्लांट के भीतर गियर बॉक्स का हिस्सा टूट कर गिरा, बड़ी जनहानि टली

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर गियर बॉक्स का हिस्सा टूट कर गिरा, बड़ी जनहानि टली

20/08/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

बारिश में हेडफोन लगाए युवक की खुले तार से करंट लगने से मौत

20/08/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

तेंदुए का आतंक: किसान के घर घुस पालतू कुत्ते का शिकार, 5 दिन में दूसरी वारदात

20/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

रायपुर VIP रोड पर भीषण हादसा : थार डिवाइडर और पेड़ से टकराई, 5 सवार घायल, 2 गंभीर

20/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?