CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SC सुप्रीम कोर्ट ने 454 पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में ठोका बड़ा जुर्माना, कहा- पर्यावरण के मामलों में दया नहीं…..

SC सुप्रीम कोर्ट ने 454 पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में ठोका बड़ा जुर्माना, कहा- पर्यावरण के मामलों में दया नहीं…..

By Newsdesk Admin
26/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मार्च। Save Trees : सुप्रीम कोर्ट ने पेड़ों की इलीगल कटाई को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए इसे मानव हत्या से भी बड़ा अपराध करार दिया है. न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि बड़ी संख्या में पेड़ों को काटना केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए खतरा है. शीर्ष अदालत ने ताजमहल के आसपास संरक्षित क्षेत्र ताज ट्रेपेजियम जोन में 454 पेड़ काटने वाले व्यक्ति पर प्रति पेड़ एक लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।

न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि (Save Trees) पेड़ों की कटाई से हुए पर्यावरणीय नुकसान की भरपाई करना संभव नहीं है. अदालत ने कहा ‘बिना अनुमति के काटे गए इन 454 पेड़ों से बने हरित क्षेत्र को पुनः तैयार करने में कम से कम 100 वर्ष लगेंगे. ये नुकसान केवल एक व्यक्ति या क्षेत्र का नहीं बल्कि पूरी प्रकृति का है.’

सीईसी की रिपोर्ट पर अदालत का फैसला

शीर्ष अदालत ने इस मामले में केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि मथुरा-वृंदावन के डालमिया फार्म में शिवशंकर अग्रवाल नामक व्यक्ति की ओर से 454 पेड़ काटे गए जो कि एक गंभीर पर्यावरणीय अपराध है. सीईसी ने इस कृत्य के लिए प्रति पेड़ एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की थी जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया.

अग्रवाल की ओर से सीनियर अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने अदालत से जुर्माना राशि कम करने का अनुरोध किया, लेकिन अदालत ने इसे ठुकरा दिया. शीर्ष अदालत ने कहा कि ‘पर्यावरण के मामलों में कोई दया नहीं होनी चाहिए. इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.’

सुप्रीम कोर्ट ने 2019 का पुराना आदेश वापस लिया

इसके साथ ही अदालत ने निर्देश दिया कि अग्रवाल को निकटवर्ती क्षेत्र में पौधारोपण करने की अनुमति दी जाए और उसकी अवमानना याचिका का निपटारा तभी होगा जब वह इस निर्देश का अनुपालन करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने 2019 के अपने पुराने आदेश को भी वापस ले लिया जिसमें ताज ट्रेपेजियम जोन के अंदर निजी और गैर-वन भूमि पर पेड़ काटने की अनुमति हासिल करने की अनिवार्यता को हटा दिया गया था।

देखिए Video : पूर्व CM Bhupesh Baghel के घर CBI रेड, पंजाब तक हलचल तेज, Singhdev बोले -“निंदनीय” समर्थकों का जमावड़ा, भूपेश देवेंद्र अभिषेक ध्रुव सहित बर्खास्त सिपाही नकुल-सहदेव के ठिकानों पर जांच, घर हुआ सील
पहलगाम हमले को लेकर भड़के अशोक गहलोत, बोले- ‘आतंकियों ने लोगों को पत्नियों और बच्चों के सामने इसलिए मारा…’
Goa Night Club Fire : भारत छोड़कर भागे 25 लोगों की मौत के गुनहगार क्लब मालिक, गिरफ्तारी के डर से इस देश में ली शरण
CM रेखा गुप्ता पर हमले के बाद हटाए गए पुलिस कमिश्नर, IPS सतीश गोलचा होंगे नए CP
युवक की हत्या: पैसों के विवाद के बाद दोस्तों संग रची साजिश, गमछे से गला घोंटा, फिर पार्टी कर मिटाए सबूत
बेटी की शादी के दो दिन बाद पिता ने की खुदकुशी, पेड़ से लटकती मिली लाश, कर्ज बनी वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?