CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AI से रोजगार जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, EV नीति पर सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

AI से रोजगार जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, EV नीति पर सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

By Newsdesk Admin 22/04/2025
Share

सीजी भास्कर 22 अप्रैलआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के बढ़ते इस्तेमाल से ड्राइवरों के रोजगार पर पड़ने वाले असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है. सोमवार को इस मुद्दे पर सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि मेरी चिंता यह है कि एआई ड्राइवरों के रोजगार को खत्म न कर दे. भारत में ड्राइवरी एक बड़ा रोजगार का स्रोत है.यह टिप्पणी सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (CPIL) की याचिका पर सुनवाई के दौरान आई, जिसमें सरकार की ईवी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल उठाए गए थे.

अदालत ने ईवी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर केंद्र सरकार द्वारा किए गए नीतिगत निर्णयों पर जानकारी पेश करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है. मामले की अगली सुनवाई अब 14 मई को होगी.प्रशांत भूषण ने उठाया प्रदूषण और EV ढांचे का मुद्दावरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने अदालत में तर्क दिया कि भारत के 15 में से 14 शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि सरकार अगर वाकई ईवी को बढ़ावा देना चाहती है, तो उसे पहले बुनियादी ढांचा मजबूत करना होगा. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी को दिल्ली से 400 किलोमीटर दूर पालमपुर जाना हो, तो पूरे रास्ते चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था होनी चाहिए. जस्टिस कांत ने कहा कि यह केवल सरकार नहीं है, अन्य संस्थान भी हैं.AI तकनीक से बार (वकील वर्ग) भी चिंतितजस्टिस सूर्यकांत ने AI की तेजी से बढ़ती तकनीक पर भी चिंता जताते हुए कहा कि AI का एक मॉड्यूल कुछ ही महीनों में अप्रचलित हो जाता है. अमेरिका में तो AI आधारित अधिवक्ताओं ने कोर्ट में तर्क भी दिए हैं

. यह बार के लिए भी एक गंभीर विषय है.इस दौरान अधिवक्ता भूषण ने एक निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके बेटे ने कैलिफोर्निया में एक AI संचालित उबर कार में यात्रा की, जिसमें कोई ड्राइवर मौजूद नहीं था.सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 14 मई कोअटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने अदालत से कुछ समय की मांग की. इस पर अदालत ने केंद्र सरकार को चार हफ्तों का समय देते हुए कहा कि वह ईवी को लेकर अपनी नीतियों और अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी अदालत को मुहैया कराएं.सीपीआईएल की याचिका में व्यावसायिक (इलेक्ट्रिक वाहन) ईवी को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा नीतियों और पहलों, जैसे कि NEMMP 2020 और नीति आयोग के नीति ढांचे के अपर्याप्त कार्यान्वयन के बारे में सरकार की चिंताओं को उठाया गया है.

You Might Also Like

Iran Israel Conflict: माफी के बाद भी खाड़ी देशों के ऊपर मंडराया खतरा, ड्रोन-मिसाइल हमलों से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

Nishant Kumar JDU Join : बिहार की राजनीति में नई एंट्री, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने थामा JDU का दामन

Opium Farming Allegation Chhattisgarh: बीजेपी नेता पर आरोपों को लेकर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

Mahtari Vandan Yojana Installment: महिला दिवस पर बस्तर में महतारी वंदन सम्मेलन, जारी होगी योजना की 25वीं किस्त

CM Vishnu Deo Sai Odisha Visit: ओडिशा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Newsdesk Admin 22/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

New Zealand Cricket Record
New Zealand Cricket Record : 5 गेंदों में 5 विकेट, कीवी गेंदबाज ब्रेट रैंडेल ने रचा इतिहास, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

सीजी भास्कर, 08 मार्च। न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट…

T20 World Cup Final: कप्तान के तौर पर सूर्या के सामने रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती, क्या बदल पाएंगे इतिहास

क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस समय T20 World…

Iran Israel Conflict: माफी के बाद भी खाड़ी देशों के ऊपर मंडराया खतरा, ड्रोन-मिसाइल हमलों से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

मध्य पूर्व में चल रहा Iran Israel Conflict…

Nishant Kumar JDU Join
Nishant Kumar JDU Join : बिहार की राजनीति में नई एंट्री, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने थामा JDU का दामन

सीजी भास्कर, 08 मार्च। बिहार की राजनीति में…

Working Women Hostel: नवा रायपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा 1000 क्षमता वाला आधुनिक हॉस्टल

नवा रायपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Iran Israel Conflict: माफी के बाद भी खाड़ी देशों के ऊपर मंडराया खतरा, ड्रोन-मिसाइल हमलों से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

08/03/2026
Nishant Kumar JDU Join
देश-दुनियाराजनीति

Nishant Kumar JDU Join : बिहार की राजनीति में नई एंट्री, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने थामा JDU का दामन

08/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Opium Farming Allegation Chhattisgarh: बीजेपी नेता पर आरोपों को लेकर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

08/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Mahtari Vandan Yojana Installment: महिला दिवस पर बस्तर में महतारी वंदन सम्मेलन, जारी होगी योजना की 25वीं किस्त

08/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?