CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रिश्वतखोर दवा कंपनियों पर सुप्रीम कोर्ट का वार! डॉक्टरों के लिए जेनेरिक दवा का आदेश जल्द?

रिश्वतखोर दवा कंपनियों पर सुप्रीम कोर्ट का वार! डॉक्टरों के लिए जेनेरिक दवा का आदेश जल्द?

By Newsdesk Admin
02/05/2025
Share

सीजी भास्कर 2 मई सुप्रीम कोर्ट ने फार्मा कंपनियों को लेकर गुरुवार को तीखी टिप्पणी की है. उसने कहा है कि अगर डॉक्टरों के लिए जेनेरिक दवाएं लिखना कानूनी रूप से अनिवार्य कर दिया जाए तो दवा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को तर्कहीन दवाएं लिखने और महंगे ब्रांडों को बढ़ावा देने के लिए कथित रूप से रिश्वत देने का मुद्दा सुलझ जाएगा. दरअसल, एक मामले पर जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ सुनवाई कर रही है, जिसमें कोर्ट ने इस तरह की टिप्पणी की है.

कोर्ट का कहना है कि जब तक फार्मास्युटिकल मार्केटिंग के यूनिफॉर्म कोड को कानून का रूप नहीं दे दिया जाता, तब तक कोर्ट दवा कंपनियों की ओर से अनैतिक मार्केटिंग प्रक्टिसेस को नियंत्रित और रेगुलेट करने के लिए गाइडलाइन निर्धारित कर सकता है. याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया किया कि प्रतिवादियों ने जवाबी हलफनामा दायर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि एक हाई पावर्ड कमेटी नियुक्त की गई है. हालांकि उन्होंने टिप्पणी की कि समिति ने सिफारिश के रूप में क्या सुझाव दिया है, इस बारे में रिकॉर्ड में कुछ भी नहीं है.दवा लिखने को लेकर क्या कोई कानूनी आदेश है? SC ने पूछाइस दौरान जस्टिस मेहता ने पूछा कि क्या कोई कानूनी आदेश है कि डॉक्टरों को केवल जेनेरिक दवाएं ही लिखनी चाहिए, किसी विशिष्ट कंपनी या ब्रांड की दवाएं नहीं.

जस्टिस मेहता ने कहा, ‘यह आपकी प्रार्थना के अनुरूप होगा. राजस्थान में अब एक कार्यकारी निर्देश है कि हर चिकित्सा पेशेवर को जेनेरिक दवा लिखनी होगी. वे किसी भी कंपनी के नाम से दवा नहीं लिख सकते. इससे चीजों का ध्यान रखा जाना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि यह विजय मेहता मामले में एक जनहित याचिका में पारित निर्देश के माध्यम से था.वकील ने जवाब दिया कि कोई कानूनी आदेश नहीं है और केवल एक “स्वैच्छिक संहिता” मौजूद है जिसके अनुसार डॉक्टरों को जेनेरिक दवाएं लिखनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे से संबंधित एक मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष था.

इस पर, जस्टिस मेहता ने सुझाव दिया कि वह इस पहलू पर गौर करें. जस्टिस मेहता ने कहा, ‘बस इस दिशा में सोचें, अगर यह निर्देश पूरे देश में दिया जाए, तब इन सभी बातों का ध्यान रखा जाएगा.’कोर्ट 24 जुलाई को करेगा सुनवाईउन्होंने कहा कि राजस्थान को एक उदाहरण के रूप में देखा जा सकता है. प्रतिवादी के वकील ने बताया कि वास्तव में भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा सभी डॉक्टरों को केवल जेनेरिक दवाएं लिखने का निर्देश दिया गया है.

शुरुआती सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि चूंकि मामले में कुछ समय लगेगा, इसलिए वह इसे अवकाश के बाद सुनवाई के लिए रखेगा. अब कोर्ट मामले में 24 जुलाई को सुनवाई करेगा. दरअसल, फार्मा उद्योग में अनैतिक मार्केटिंग प्रक्टेसेस की प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण की मांग की जा रही है. इस संबंध में याचिका अधिवक्ता सुरभि अग्रवाल की ओर से तैयार की गई थी और अधिवक्ता अपर्णा भट्ट के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है.

जम्मू-कश्मीर: नशे के खतरे को रोकने के लिए के लिए मुख्य सचिव ने बुलाई बैठक, दिए ये निर्देश
रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर को लेकर ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- अगर ऐसा न हुआ तो…
Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान
Election Commission : चुनाव आयोग की प्रक्रिया- SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील
North Carolina Plane Crash: टेकऑफ के बाद आग का गोला बना बिजनेस जेट, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Crop Damage : ट्रैक्टर से रौंदी धान की फसल, किसान ने थाने में की शिकायत
Crop Damage : ट्रैक्टर से रौंदी धान की फसल, किसान ने थाने में की शिकायत

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में किसान…

Umesh Patel PCC Controversy  :  उमेश पटेल के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, कांग्रेस नेता को नोटिस
Umesh Patel PCC Controversy  :  उमेश पटेल के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, कांग्रेस नेता को नोटिस

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC) पद…

Bhilai Attack : पिकअप हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक वेंटिलेटर पर
Bhilai Attack : पिकअप हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक वेंटिलेटर पर

भिलाई-3 के डबरापारा में मामूली विवाद (Bhilai Attack)…

Teacher Suspension : शराबखोरी, नेटवर्क मार्केटिंग और अनुशासनहीनता पर तीन शिक्षक निलंबित
Teacher Suspension : शराबखोरी, नेटवर्क मार्केटिंग और अनुशासनहीनता पर तीन शिक्षक निलंबित

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में शिक्षकों के खिलाफ…

Date Tax Evasion  : खजूर कारोबारी की टैक्स चोरी पकड़ी, GST ने वसूले 1.30 करोड़
Date Tax Evasion  : खजूर कारोबारी की टैक्स चोरी पकड़ी, GST ने वसूले 1.30 करोड़

रायपुर में स्टेट जीएसटी विभाग (Date Tax Evasion)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?