CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surajpur Rice Mill Fire : दो साल से बंद राइस मिल में भीषण आग, ढाई लाख बारदाना जलकर खाक

Surajpur Rice Mill Fire : दो साल से बंद राइस मिल में भीषण आग, ढाई लाख बारदाना जलकर खाक

By Newsdesk Admin
12/01/2026
Share
Surajpur Rice Mill Fire
Surajpur Rice Mill Fire

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्री गांव में (Surajpur Rice Mill Fire) की बड़ी घटना सोमवार तड़के सामने आई, जब कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्री गांव स्थित दो साल से बंद संदीप एग्रो प्रोडक्ट नामक राइस मिल में अचानक भीषण आग लग गई। तड़के करीब तीन बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते राइस मिल के शेड और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखे करीब ढाई लाख बारदाना आग की भेंट चढ़ गए। इस हादसे में राइस मिल संचालक ने 60 से 70 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।

बताया गया कि पर्री गांव स्थित संदीप एग्रो प्रोडक्ट राइस मिल बीते दो वर्षों से बंद थी, लेकिन इसके विशाल शेड और गोदाम का उपयोग बारदाना भंडारण के लिए किया जा रहा था। संचालक के अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा में बारदाना रखा हुआ था। सोमवार तड़के अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

संदीप एग्रो प्रोडक्ट नामक राइस मिल में अचानक भीषण आग लगने की (Surajpur Rice Mill Fire) सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए एसईसीएल, सूरजपुर, सरगुजा और कोरिया जिले से आधा दर्जन से अधिक दमकल वाहन मौके पर बुलाए गए। दमकल कर्मियों द्वारा लगातार पानी और फोम का छिड़काव किया जा रहा है, लेकिन गोदाम में वेंटिलेशन की कमी के कारण आग पर नियंत्रण में भारी परेशानी हो रही है।

आग बुझाने के लिए प्रशासन ने एक्सीवेटर मशीन की मदद से गोदाम की दीवार तोड़ने का फैसला किया, ताकि अंदर तक पानी और धुआं बाहर निकल सके। इसके बावजूद करीब 14 घंटे की मशक्कत के बाद भी समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। दमकलकर्मी युद्धस्तर पर आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम शिवानी जायसवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और दमकल कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

राइस मिल संचालक का कहना है कि गोदाम का बिजली कनेक्शन पहले ही कटवा दिया गया था, जिससे शॉर्ट सर्किट की संभावना नहीं थी। ऐसे में Surajpur Rice Mill Fire को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। आग लगने के वास्तविक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

गौरतलब है कि इसी राइस मिल संचालक के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में हाल ही में पार्टीशन दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ था। लगातार हो रही घटनाओं के चलते संचालक से जुड़े प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल प्रशासन और दमकल विभाग द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं। Surajpur Rice Mill Fire की इस घटना ने जिले में सुरक्षा और अग्नि नियंत्रण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।

Wife का बर्थ डे सेलिब्रेट कर दबा दिया गला, CG की दिल दहलाने वाली खबर का आरोपी पति गिरफ्तार
पायलट ने 9/11 के बाद के नियम तोड़े, बीच उड़ान में कॉकपिट का गेट खोल….यात्रियों में हड़कंप
Oh…my….God…..तमतमाये कलेक्टर ने कह दिया “चुप बे… बेवकूफ कहीं का… ” मरीज के पति और कलेक्टर के बीच जोरदार बहस
सिंह परिवार के लिए काला रविवार, बड़े भाई की ग़लती से छोटे पर चढ़ गया ट्रक, मौके पर ही तड़पते चली गई जान, जांच में जुटी पुलिस, कहा – गिरफ्तारी होगी
पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ FIR, शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, तीन सहयोगियों पर भी ठगी का केस दर्ज

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

Bhilai Chemical Factory Fire
Bhilai Chemical Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले; 2 टैंकर खाक

Bhilai Chemical Factory Fire : फिलहाल आग लगने…

Raipur INDIA Bloc Protest
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

Raipur INDIA Bloc Protest : रिपोर्ट के मुताबिक,…

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?