सीजी भास्कर 29 सितम्बर भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) फाइनल का रोमांच क्रिकेट मैदान तक ही सीमित नहीं रहा। मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा रही Suryakumar Yadav Press Conference की, जहां भारतीय कप्तान ने एक पाकिस्तानी रिपोर्टर को हंसी-मजाक में ऐसा जवाब दिया कि पूरा मीडिया रूम ठहाकों से गूंज उठा।
फाइनल जीत से ज्यादा चर्चा में आई प्रेस कॉन्फ्रेंस
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया। लेकिन Suryakumar Yadav Press Conference में हुई हल्की नोक-झोंक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गई। पाकिस्तानी रिपोर्टर ने कप्तान से टीम के बर्ताव पर सवाल किया, जिस पर सुर्या ने चुटीले अंदाज में पलटवार कर दिया।
सवाल जो माहौल गरमा गया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर ने पूछा कि क्या भारतीय टीम ने हैंडशेक और ट्रॉफी सेशन से इनकार कर खेल में राजनीति की शुरुआत की है। सवाल लंबा था और एक साथ कई मुद्दों को जोड़कर किया गया। तभी Suryakumar Yadav Press Conference का सबसे मजेदार पल आया, जब कप्तान ने मुस्कुराते हुए कहा–
“गुस्सा हो रहे हो आप… मैं तो समझ ही नहीं पाया, आपने एक साथ चार सवाल पूछ डाले।”
सुर्या के मजाक से हंसी में बदला माहौल
जैसे ही कप्तान ने ये जवाब दिया, पूरा मीडिया रूम हंसी से भर गया। Suryakumar Yadav Press Conference का ये वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जहां कुछ लोग सुर्या की हाज़िरजवाबी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूज़र्स का कहना है कि यही आत्मविश्वास उन्हें असली लीडर बनाता है।
India vs Pakistan का तनाव और कप्तान का आत्मविश्वास
भारत-पाकिस्तान मैच (India vs Pakistan Match) हमेशा भावनाओं से भरे होते हैं। इस बार मैदान से ज्यादा Suryakumar Yadav Press Conference चर्चा में रही। जीत के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी से ज्यादा अपनी गरिमा और शालीनता को अहमियत दी।





