CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेंगलुरु से झारखंड जा रहे युवक की भिलाई में संदिग्ध मौत: ट्रेन से उतरा, अगले दिन खेत में मिली लाश…

बेंगलुरु से झारखंड जा रहे युवक की भिलाई में संदिग्ध मौत: ट्रेन से उतरा, अगले दिन खेत में मिली लाश…

By Newsdesk Admin 20/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मार्च |

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में मक्के के खेत के पास युवक का शव पड़ा मिला। युवक झारखंड का रहने वाला है और बेंगलुरु में काम करता था। वह अपने 2 दोस्तों के साथ ट्रेन से झारखंड जाने निकला था, लेकिन अचानक भिलाई में उतरा और अगले दिन उसकी लाश मिली है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि, भिलाई के एक किसान पुनीत निर्मलकर के बेटे चूड़ामणि निर्मलकर ने बुधवार सुबह मामले की सूचना दी। उसने बताया कि सिरसा कला से देवबलौदा जाने वाले रास्ते में उसका खेत है, वहीं एक युवक का शव पड़ा हुआ है।

युवक झारखंड का रहने वाला

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। छानबीन करने पर पता चला कि युवक झारखंड के सिमडेगा जिले का रहने वाला था। युवक का नाम आनंद साय है। वह 2 दोस्तों के साथ बेंगलुरु की एक फिशरीज कंपनी में काम करता था।

2 दिन पहले उसने परिजनों को बताया था कि वह दोस्त भक्तू पैंकरा और प्रकाश के साथ घर आ रहा है। भक्तू सुंदरगढ़ का रहने वाला है। तीनों ट्रेन से झारखंड के लिए निकले। इस दौरान दोस्तों ने परिजनों को फोन करके बताया कि आनंद लापता हो गया है।

परिजनों ने कुर्डेग पुलिस को दी सूचना

दोस्तों ने परिजनों को बताया कि आनंद दुर्ग और रायपुर के बीच कहीं उतर गया है या किसी हादसे का शिकार हो गया है। इसके बाद परिजनों ने लोकल कुर्डेग पुलिस को सूचना दी। कुर्डेग पुलिस की सूचना के आधार पर भिलाई पुलिस ने युवक की पहचान की।

होटल में नाश्ता करते हुए देखा गया था

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उसे सिरसाकला स्थित एक होटल में नाश्ता करते हुए देखा गया था। उसके बाद अगले दिन बुधवार को उसकी लाश मक्के के खेत के किनारे पड़ी हुई मिली। इधर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवा दिया है।

रात में युवक को कुत्ते दौड़ा रहे थे

सूचना मिलने पर एसीसीयू क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आसपास के क्षेत्रों में मृतक के बारे जानकारी जुटाने का प्रयास किया। टीम को गांव के लोगों ने बताया कि रात में कुत्ते काफी भौंक रहे थे। उन्होंने देखा कि कुत्ते किसी आदमी को दौड़ा रहे हैं और वो खेत की तरफ ही भागते हुए गया था।

हादसा या हत्या..जांच जारी

मर्डर या हादसे के सवाल पर CSP ने कहा कि युवक औंधे मुंह गिरा हुआ था, कंधे पर जलने के निशान मिले हैं। शरीर पर ऊपर कपड़ा नहीं था। हॉफ पेंट के जेब में टीशर्ट मिला है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। मामले की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

Missing Girls Recovered Safely: अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

Raipur West Development Projects: पश्चिम विधानसभा में बदलेगी तस्वीर, 100 बेड अस्पताल से लेकर सड़कों तक 3.16 करोड़ की बड़ी सौगात

Vijay Sharma Chhattisgarh : हथियार से मोबाइल तक का सफर, सरेंडर नक्सलियों को गृहमंत्री ने सौंपे स्मार्टफोन

Road Safety Campaign Chhattisgarh : एक चूक, उम्रभर का पछतावा, सड़क पर लापरवाही से उजड़ते परिवारों पर पुलिस का भावुक संदेश

Truck Bike Accident : दल्ली राजहरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आए दो युवक, दोनों की मौत

Newsdesk Admin 20/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Missing Girls Recovered Safely: अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

Missing Girls Recovered Safely : अर्जुन नगर क्षेत्र…

Raipur West Development Projects: पश्चिम विधानसभा में बदलेगी तस्वीर, 100 बेड अस्पताल से लेकर सड़कों तक 3.16 करोड़ की बड़ी सौगात

Raipur West Development Projects : रायपुर पश्चिम विधानसभा…

Vijay Sharma Chhattisgarh
Vijay Sharma Chhattisgarh : हथियार से मोबाइल तक का सफर, सरेंडर नक्सलियों को गृहमंत्री ने सौंपे स्मार्टफोन

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। बस्तर में अब बदलाव…

Road Safety Campaign Chhattisgarh
Road Safety Campaign Chhattisgarh : एक चूक, उम्रभर का पछतावा, सड़क पर लापरवाही से उजड़ते परिवारों पर पुलिस का भावुक संदेश

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। सड़क पर की गई…

Truck Bike Accident
Truck Bike Accident : दल्ली राजहरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आए दो युवक, दोनों की मौत

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। शाम के वक्त सड़क…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Missing Girls Recovered Safely: अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

08/02/2026
छत्तीसगढ़

Raipur West Development Projects: पश्चिम विधानसभा में बदलेगी तस्वीर, 100 बेड अस्पताल से लेकर सड़कों तक 3.16 करोड़ की बड़ी सौगात

08/02/2026
Vijay Sharma Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

Vijay Sharma Chhattisgarh : हथियार से मोबाइल तक का सफर, सरेंडर नक्सलियों को गृहमंत्री ने सौंपे स्मार्टफोन

08/02/2026
Road Safety Campaign Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

Road Safety Campaign Chhattisgarh : एक चूक, उम्रभर का पछतावा, सड़क पर लापरवाही से उजड़ते परिवारों पर पुलिस का भावुक संदेश

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?