CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राजनांदगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

राजनांदगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

By Newsdesk Admin 24/03/2025
Share

राजनांदगांव , 24 मार्च 2025 :

राजनांदगांव जिले में नवविवाहिता की लाश घर पर पंखे से लटकती मिली। मृतका की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। मायका पक्ष को जैसे ही इसकी जानकारी मिली सभी मौके पर पहुंचे। घर से लेकर थाने तक जमकर हंगामा मचाया। मामला घुमका थाना क्षेत्र का है।

परिजनों ने बताया कि दामाद उनकी बेटी से पैसे मांगता था। रुपए नहीं देने पर मारपीट करता था। धमकी देता था कि जो करना है कर लो वह पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी पति घुमका के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी का बेटा है।

हंगामे के बाद पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में रखा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सलोनी की रहने वाली भूमिका दुबे (24) की शादी घुमका के सोनल द्विवेदी (28) से 22 जनवरी 2025 को हुई थी। सोनल द्विवेदी ड्राइवरी का काम करता है।

शाम 6 बजे लाश पंखे से लटकती मिली

22 मार्च की शाम करीब 6 बजे भूमिका की लाश उसके ससुराल के एक कमरे में पंखे पर लटकती मिली। ससुराल पक्ष ने बताया कि उनसे घर के ऊपर कमरे में भूमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

रात करीब 8 बजे भूमिका के पिता सजीवन दुबे परिजन और गांव के लोगों के साथ घुमका पहुंचे। इसके बाद परिजन ने भूमिका के ससुराल के सामने हंगामा मचाया। परिजन ने बताया कि दामाद शादी के बाद से ही भूमिका को पैसे के लिए प्रताड़ित करता था।

वहीं आरोपी पति का कहना है कि भूमिका किसी दूसरे लड़के से बात करती थी। इसलिए दोनों के बीच झगड़ा होता था।

परिजन ने जताई हत्या की आशंका

भूमिका के मायके पक्ष के लोगों ने पूरी रात घुमका में बिताई। रविवार सुबह परिजन थाने पहुंचे। जहां उन्होंने भूमिका के हत्या की आशंका जताई। परिजनों ने कहा कि भूमिका के पति ने उसकी हत्या की है।

पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने भूमिका के पति सोनल द्विवेदी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी का बयान दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल, आगे की जांच जारी है।

You Might Also Like

छात्र को लगा करंट, हाई कोर्ट सख्त: अब छत्तीसगढ़ के 45,000 स्कूलों की होगी बिजली सुरक्षा जांच

अगर पकड़े गए दोबारा शराब की तस्करी में, तो होगी संपत्ति की जब्ती: गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान

5KM तक बिछाया गया हाई वोल्टेज करंट तार: वन्य जीवों के शिकार की बड़ी साजिश नाकाम…

पुलिस आरक्षक भर्ती 2025: आवेदन की अंतिम तारीख 27 अगस्त, 14 सितंबर को होगी लिखित परीक्षा

सलमान खान से जुड़ा मामला? कपिल शर्मा के कैफे पर फिर चली गोली, लॉरेंस गैंग की खुली धमकी

Newsdesk Admin 24/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article करोड़ों की ब्लैकमनी और 10 प्रतिशत कमीशन, बेंगलुरू के कारोबारी का लखनऊ में अपहरण; हैरान कर देगा खुलासा
Next Article तेलंगाना में मनचले ने की छेड़छाड़, जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदी युवती, गंभीर रूप से घायल

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छात्र को लगा करंट, हाई कोर्ट सख्त: अब छत्तीसगढ़ के 45,000 स्कूलों की होगी बिजली सुरक्षा जांच

08/08/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

अगर पकड़े गए दोबारा शराब की तस्करी में, तो होगी संपत्ति की जब्ती: गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान

08/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

5KM तक बिछाया गया हाई वोल्टेज करंट तार: वन्य जीवों के शिकार की बड़ी साजिश नाकाम…

08/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

पुलिस आरक्षक भर्ती 2025: आवेदन की अंतिम तारीख 27 अगस्त, 14 सितंबर को होगी लिखित परीक्षा

08/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?