CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Takhatpur Incident : पत्नी के प्रेम प्रसंग से टूटा परिवार, किराना दुकानदार के बेटे संग भागी महिला, आहत पति ने फंदा लगाकर दी जान

Takhatpur Incident : पत्नी के प्रेम प्रसंग से टूटा परिवार, किराना दुकानदार के बेटे संग भागी महिला, आहत पति ने फंदा लगाकर दी जान

By Newsdesk Admin
25/09/2025
Share
Takhatpur Incident
Takhatpur Incident

सीजी भास्कर, 25 सितंबर । तखतपुर क्षेत्र के बेलपान गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 52 वर्षीय ग्रामीण ने पेड़ से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौके पर मिले सुसाइड नोट (Takhatpur Incident) में उसने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों और गांव के ही किराना दुकानदार के बेटे संग भागने का ज़िक्र किया है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुँच गए। उन्होंने आरोपी युवक और महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सुसाइड नोट में खुलासा

मृतक देवलाल मरकाम, जो रोज़ी-मज़दूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था, ने अपने पत्र में लिखा कि उसकी पत्नी अनिता का गांव में किराना दुकान चलाने वाले दद्दू कौशिक से लंबे समय से प्रेम संबंध (Takhatpur Incident) था। कई बार उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर समझाने की कोशिश भी की। लेकिन कुछ दिन पहले उसकी पत्नी घर छोड़कर दद्दू के साथ चली गई। इसी अपमान और मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

ग्रामीणों का गुस्सा

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि महिला के लापता होने की जानकारी पहले ही पुलिस को दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब जब किसान ने जान दे दी, तब भी मामले में टालमटोल हो रही है। इसी के विरोध में परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी युवक और मृतक (Takhatpur Incident) की पत्नी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोग अब न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं और चाहते हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

Domestic LPG Misuse Kondagaon: होटल-ढाबों में घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल, छापेमारी में 29 सिलेंडर जब्त
Big Fraud : NGO को 5 करोड़ दिलाने भिलाई के डायरेक्टर से 20.5 लाख की धोखाधड़ी
रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी, बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेत बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Bhilai Police Action: भिलाई में पुलिस की सख्त कार्रवाई, 180 उपद्रवी गिरफ्तार — मोहल्लों में शांति बहाल करने की मुहिम
शादी में भाभी संग डांस करते देवर ने लहराई पिस्टल, पहुंची पुलिस…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

Ayushman Card : अब घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड, नई सुविधा से मिनटों में मिलेंगी कई स्वास्थ्य सेवाएं

सीजी भास्कर, 29 जून। आयुष्मान भारत योजना के…

Raigarh road accident : डंपर ने पैदल युवक को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम

Raigarh road accident

Gems Park : बिलासपुर के सराफा कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम ने दिए अहम निर्देश

सीजी भास्कर, 29 जून। प्रदेश के सराफा कारोबारियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?