CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SECL Job Scam : नौकरी दिलाने के नाम पर शिक्षक से 13 लाख से अधिक की ठगी, ठेकेदार गिरफ्तार

SECL Job Scam : नौकरी दिलाने के नाम पर शिक्षक से 13 लाख से अधिक की ठगी, ठेकेदार गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
10/01/2026
Share
Teacher Job Fraud
Teacher Job Fraud

सीजी भास्कर, 10 जनवरी। सूरजपुर जिले के एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर शासकीय शिक्षक से 13 लाख रुपये से अधिक की ठगी (Teacher Job Fraud) करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर आरोपित ठेकेदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Contents
  • विभिन्न माध्यमों से लिए गए 13 लाख से अधिक रुपये (Teacher Job Fraud)
  • पुलिस कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया (SECL Job Scam)

मामले की शिकायत शासकीय माध्यमिक शाला तेलईकछार में पदस्थ शिक्षक हेमंत राजवाडे, निवासी ग्राम पचिरा द्वारा कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में वे शासकीय माध्यमिक शाला नरेशपुर में पदस्थ थे। उसी दौरान उनके सहकर्मी शिक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने उन्हें बताया कि उनका परिचित आकाश खरे एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में माइनिंग इंचार्ज के पद पर कार्यरत है और उसकी अधिकारियों में अच्छी पकड़ है।

शिकायतकर्ता के अनुसार दिलीप श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि उसने स्वयं अपने बेटे की नौकरी लगवाने के लिए आकाश खरे को रुपये दिए हैं। इसी भरोसे पर उनकी आकाश खरे से मुलाकात कराई गई। बातचीत के दौरान आकाश खरे ने उनके पुत्र अंकुर राजवाडे की एसईसीएल भटगांव में नौकरी (SECL Job Scam) 15 लाख रुपये में लगाने का भरोसा दिलाया।

विभिन्न माध्यमों से लिए गए 13 लाख से अधिक रुपये (Teacher Job Fraud)

शिक्षक हेमंत राजवाडे ने बताया कि वे आकाश खरे, निवासी सुभाषनगर गांधीनगर अंबिकापुर, के झांसे में आ गए और अपने पुत्र की नौकरी लगवाने के नाम पर यूपीआई, एनईएफटी, आईएमपीएस, चेक और नगद माध्यम से कुल 13 लाख 35 हजार 27 रुपये की रकम उसे दे दी। इसके बावजूद लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भी उनके पुत्र को एसईसीएल में नौकरी नहीं मिली।

जब शिक्षक ने दिए गए रुपये वापस मांगे तो आरोपित लगातार टालमटोल करने लगा। स्वयं को ठगा हुआ महसूस होने पर शिक्षक ने कोतवाली थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया (SECL Job Scam)

शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित आकाश खरे के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी (Teacher Job Fraud) का अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया और न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले ऐसे मामलों में जांच की जा रही है और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नौकरी के नाम पर किसी भी व्यक्ति को रुपये देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें।

Grafted Brinjal Farming : आधुनिक खेती का कमाल! 21 क्विंटल से सीधे 155 क्विंटल पहुंचा उत्पादन, किसान हुआ मालामाल
Water Conservation Model : राजनांदगांव का मिशन जल रक्षा बना राष्ट्रीय प्रेरणा, डेढ़ लाख महिलाओं की भागीदारी से गूंजा नाम
छत्‍तीसगढ़ गृह विभाग सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, हाई कोर्ट के जस्टिस नरेंद्र कुमार व्‍यास बने अध्‍यक्ष
Durg Road Accident : एक साल पहले हुई थी शादी, निर्माणाधीन सड़क पर हादसे में युवक की मौत
Special Educator Recruitment 2025 : पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी, इस तारीख तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

School Director Arrest
School Director Arrest : निजी स्कूल के डायरेक्टर पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार का आरोप, गिरफ्तारी के विरोध में थाने पहुंचे छात्र और परिजन

भिलाई के एक निजी स्कूल के डायरेक्टर पर…

Gautam Rishi Pahad Tourism : धमतरी के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, 55 किमी सड़क और पुलों का प्रस्ताव
Gautam Rishi Pahad Tourism : धमतरी के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, 55 किमी सड़क और पुलों का प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वनांचल में स्थित…

DOC Cake Scam
DOC Cake Scam : लाखों के माल की धोखाधड़ी में फरार ट्रांसपोर्टर रायपुर से गिरफ्तार, ट्रक चालक की तलाश जारी

35.222 टन डीओसी साल बीज खली गंतव्य तक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?