CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Suspended : भाजपा नेताओं की शिकायत पर सरकार की छवि धूमिल करने वाले शिक्षक को डीईओ ने किया निलंबित

Teacher Suspended : भाजपा नेताओं की शिकायत पर सरकार की छवि धूमिल करने वाले शिक्षक को डीईओ ने किया निलंबित

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share
Principal Suspension
Principal Suspension

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद जिला शिक्षाधिकारी (डीईओ) डॉ. दिनेश झा ने सहायक शिक्षक एलबी बजरंग दास को निलंबित कर दिया। आरोप है कि शिक्षक ने इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों के फोटो और वीडियो शेयर कर अमर्यादित राजनीतिक टिप्पणी की, जिससे सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। यह पूरा मामला (Teacher Suspended) श्रेणी में दर्ज किया गया।

डीईओ द्वारा जारी निलंबन आदेश में उल्लेख है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष देवगढ़ उदयपुर अखंड विधायक सिंह एवं अन्य 13 लोगों ने लिखित शिकायत दी थी कि बजरंग दास, सहायक शिक्षक एलबी, शासकीय प्राथमिक शाला आश्रम शाला केदमा (विकासखण्ड उदयपुर) में पदस्थ रहते हुए पदीय गरिमा के विपरीत कार्य कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, उन्होंने इंटरनेट मीडिया में प्रधानमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों के फोटो व वीडियो शेयर कर अभद्र राजनीतिक टिप्पणी की और सरकार की आलोचना करते हुए उसका दुष्प्रचार किया।

शिकायतकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटोग्राफ व वीडियो की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए। इस पर, डीईओ ने बजरंग दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। आदेश में कहा गया कि उनका यह आचरण पदीय गरिमा के विपरीत, अशोभनीय, अशिष्ट और अनुशासनहीनता है। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण अधिनियम और सोशल मीडिया उपयोग से जुड़े मार्गदर्शी निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लुंड्रा निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। यह कार्रवाई (Teacher Suspended) प्रकरण के अंतर्गत की गई।

Bastar Shines on the International Track : चार पदकों के साथ लौटे खिलाड़ी
Maoist Rehabilitation Program : नई राह…! माओवादी वर्दी की जगह अब होटल की यूनिफॉर्म, नई जिंदगी की शुरुआत
OP Choudhary : सरगुजा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की दो टूक, जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
Holi Security in Raipur: होली पर रायपुर में हाई-अलर्ट सुरक्षा, 5 मिनट रिस्पॉन्स टाइम; ड्रोन से निगरानी, 3000 जवान मैदान में
Plastic Free Ambikapur : प्लास्टिक मुक्त शहर की दिशा में मिसाल बना ‘गार्बेज कैफे’, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

तिब्बत में बाढ़ की खबरों पर चीन की सख्ती, वायरल वीडियो हटाने और विदेशी पत्रकारों को रोकने के आरोप

नेपाल और तिब्बत में आई भीषण बाढ़ के…

CJP Chhattisgarh Student Protest
CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र

CJP Chhattisgarh Student Protest :CJP का कहना है…

Shooting Players Selection
Shooting Players Selection : राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 2 खिलाड़ियों का चयन, आसनसोल रवाना

Shooting Players Selection : दोनों खिलाड़ियों के चयन…

Durg Road Accident Case
Durg Road Accident Case : रक्षाबंधन पर सड़क हादसा, युवक की मौत; पत्नी-बच्चा सुरक्षित

Durg Road Accident Case :हादसे में शामिल वाहन…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : शटर तोड़कर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार; चाकू लहराने वाला बदमाश भी पकड़ा गया

Rajnandgaon Theft Case : जिले में अपराध और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?