CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Suspension : युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग नहीं करने वाले 4 शिक्षक निलंबित, कईयों का वेतन भी रोका गया

Teacher Suspension : युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग नहीं करने वाले 4 शिक्षक निलंबित, कईयों का वेतन भी रोका गया

By Newsdesk Admin 15/09/2025
Share
JEAM Portal Scam
JEAM Portal Scam

सीजी भास्कर, 15 सितंबर। युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 4 शिक्षकों को (Teacher Suspension) निलंबित कर दिया गया है। वहीं आबंटित स्कूलों में समय पर उपस्थिति नहीं देने वाले कई शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका 2 महीने का वेतन भी रोका गया है। जिला एवं संभागीय स्तरीय समितियों में सुनवाई के बाद भी आदेशों का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने ऐसे सभी शिक्षकों को जल्द से जल्द आबंटित विद्यालयों में उपस्थिति देकर बच्चों को पढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने बताया कि शासन द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण निर्देश के तहत प्राथमिक शालाओं के 292 सहायक शिक्षक एवं 15 प्रधान पाठक तथा माध्यमिक शाला के 153 शिक्षक एवं प्रधान पाठक अतिशेष के रूप में चिन्हांकित हुए थे। निर्देश के अनुसार इन अतिशेष शिक्षकों को शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय विद्यालयों में पदस्थ किया जाना था। चूंकि कोरबा जिले के प्राथमिक शालाओं में एकल शिक्षकीय विद्यालयों की संख्या अधिक थी, इसलिए जिला स्तरीय समिति ने दूरस्थ अंचल के विद्यालयों में पदस्थापना का निर्णय लिया और इसके लिए ओपन काउंसलिंग आयोजित कर आदेश जारी किया।

उन्होंने बताया कि आदेश से असंतुष्ट शिक्षकों ने जिला स्तरीय समिति के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत किए, जिन्हें समाधानकारक नहीं पाए जाने पर अमान्य किया गया। इसके बाद शिक्षकों ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिकाएं दायर कीं। न्यायालय के आदेशानुसार जिला स्तरीय समिति ने पुनः सुनवाई की, जिसमें 5 अभ्यावेदन मान्य पाए गए जबकि शेष को अमान्य कर दिया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने आगे कहा कि राज्य शासन ने असंतुष्ट शिक्षकों के लिए संभाग एवं राज्य स्तरीय समितियां गठित की हैं। संभागीय समिति के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत किए गए, जिसमें केवल 2 ही मान्य पाए गए, शेष सभी को अमान्य कर दिया गया। इसी बीच, जिला स्तर पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। समाधानकारक जवाब न मिलने पर 4 सहायक शिक्षकों को (Teacher Suspension) निलंबित किया गया और कई का वेतन रोका गया।

अधिकांश दूरस्थ अंचलों में स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है, जिससे नियमित अध्ययन व्यवस्था सुनिश्चित हो चुकी है। वहीं जहां अभी भी कमी है, वहां जिला खनिज न्यास मद से अस्थायी व्यवस्था की गई है। इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग ने (Teacher Suspension) कड़ा रुख अपनाया है और स्पष्ट किया है कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

Soumya Chaurasia Conditional Bail : शराब घोटाला केस में सौम्या चौरसिया को राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत

NHAI Feasibility Study : बिलासपुर को जाम से बड़ी राहत! 32 किमी रिंग रोड परियोजना को नितिन गडकरी की सहमति

CG Krishak Unnati Yojana DBT : होली से पहले खेतों में खुशहाली की बारिश, 25 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़, 263 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Bilaspur Brown Sugar Case : ऑपरेशन प्रहार, सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 3 युवक दबोचे

Contaminated Water Raipur: सीवरेज मिक्स पानी से कमल विहार में हाहाकार, घरों तक पहुंचा बदबूदार पेयजल

Newsdesk Admin 15/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajpal Yadav Legal Case
Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। बॉलीवुड के चर्चित कॉमेडी…

Soumya Chaurasia Conditional Bail
Soumya Chaurasia Conditional Bail : शराब घोटाला केस में सौम्या चौरसिया को राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब…

NHAI Feasibility Study
NHAI Feasibility Study : बिलासपुर को जाम से बड़ी राहत! 32 किमी रिंग रोड परियोजना को नितिन गडकरी की सहमति

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। शहर की बढ़ती ट्रैफिक…

CG Krishak Unnati Yojana DBT
CG Krishak Unnati Yojana DBT : होली से पहले खेतों में खुशहाली की बारिश, 25 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़, 263 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। होली से ठीक पहले…

Bilaspur Brown Sugar Case
Bilaspur Brown Sugar Case : ऑपरेशन प्रहार, सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 3 युवक दबोचे

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। न्यायधानी में नशे के…

You Might Also Like

Soumya Chaurasia Conditional Bail
छत्तीसगढ़

Soumya Chaurasia Conditional Bail : शराब घोटाला केस में सौम्या चौरसिया को राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत

28/02/2026
NHAI Feasibility Study
छत्तीसगढ़

NHAI Feasibility Study : बिलासपुर को जाम से बड़ी राहत! 32 किमी रिंग रोड परियोजना को नितिन गडकरी की सहमति

28/02/2026
CG Krishak Unnati Yojana DBT
छत्तीसगढ़

CG Krishak Unnati Yojana DBT : होली से पहले खेतों में खुशहाली की बारिश, 25 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़, 263 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार

28/02/2026
Bilaspur Brown Sugar Case
अपराधछत्तीसगढ़

Bilaspur Brown Sugar Case : ऑपरेशन प्रहार, सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 3 युवक दबोचे

28/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?