CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Transfer Case : ट्रांसफर आदेश की तारीखों पर उठा सवाल, हाईकोर्ट ने डीईओ को फटकार लगाते हुए किया तलब

Teacher Transfer Case : ट्रांसफर आदेश की तारीखों पर उठा सवाल, हाईकोर्ट ने डीईओ को फटकार लगाते हुए किया तलब

By Newsdesk Admin 08/02/2026
Share
High Court Arbitration Appeal Dismissed
High Court Arbitration Appeal Dismissed

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। शिक्षक युक्तियुक्तकरण के दौरान महिला शिक्षिका की पदस्थापना को लेकर Chhattisgarh High Court ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी (Teacher Transfer Case) जताई है। न्यायालय ने मामले को गंभीर मानते हुए डीईओ विजय टांडे को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

Contents
आदेश नहीं मिला, मानसिक तनाव में पहुंचीं कोर्टबैकडेट आदेश पर कोर्ट सख्त

मामले के अनुसार, चित्ररेखा तिवारी शासकीय कन्या माध्यमिक शाला, तारबहार में प्रधानपाठिका के पद पर पदस्थ थीं। शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत उनका स्थानांतरण शासकीय माध्यमिक शाला, गतौरा (विकासखंड मस्तूरी) कर दिया गया। हालांकि, वहां पहले से ही प्रधानपाठक पदस्थ होने के कारण वे पुरानी शाला में ही कार्य करती रहीं।

आदेश नहीं मिला, मानसिक तनाव में पहुंचीं कोर्ट

इस स्थिति को देखते हुए शिक्षिका का अभ्यावेदन स्वीकार किया (Teacher Transfer Case) गया और उन्हें अन्यत्र पदस्थ किए जाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन लंबे समय तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ। मानसिक रूप से परेशान होकर चित्ररेखा तिवारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जो 31 जनवरी को पंजीबद्ध हुई।

याचिका दायर होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से आनन-फानन में एक नया आदेश जारी किया गया, जिसमें चित्ररेखा तिवारी को शासकीय माध्यमिक शाला, फरहदा में पदस्थ दर्शाया गया। सरकारी पक्ष ने अदालत में दलील दी कि यह आदेश 30 जनवरी को जारी किया गया था।

बैकडेट आदेश पर कोर्ट सख्त

जब पदस्थापना आदेश न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, तो याचिकाकर्ता की ओर से गंभीर आपत्ति (Teacher Transfer Case) उठाई गई। 6 फरवरी की सुनवाई में अधिवक्ता ने अदालत का ध्यान इस ओर दिलाया कि याचिका में दर्ज केस नंबर 31 जनवरी का है, जबकि पदस्थापना आदेश को 30 जनवरी का बताया जा रहा है। इससे स्पष्ट हुआ कि आदेश बैकडेट में तैयार कर अदालत को गुमराह करने का प्रयास किया गया।

इस पर नाराज Chhattisgarh High Court ने कड़ी टिप्पणी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे को 11 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि बैकडेट आदेश क्यों जारी किया गया और उसे अदालत में क्यों प्रस्तुत किया गया।

You Might Also Like

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

High Court Verdict Fake Salary Scam: 25 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी

Newsdesk Admin 08/02/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Khelo Masters Games 2026 में Chhattisgarh के खिलाड़ियों…

Jaggi murder case Chhattisgar
Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की सियासत में…

Israel Lebanon conflict
Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

सीजी भास्कर, 31 मार्च। मध्य पूर्व में जारी…

Donald Trump Statement
Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

सीजी भास्कर, 31 मार्च। ईरान को लेकर चल…

Nayanthara Bollywood Debut Success
Nayanthara Bollywood Debut Success : पहले शाहरुख के साथ 1000 करोड़…अब सलमान संग धमाका! कौन है ये साउथ क्वीन?

सीजी भास्कर, 31 मार्च। भारतीय सिनेमा में एक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

31/03/2026
Jaggi murder case Chhattisgar
छत्तीसगढ़

Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

31/03/2026
Guru Khushwant Saheb statement
छत्तीसगढ़राजनीति

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

31/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?